BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: धरमजयगढ़ : अवैध शेड निर्माण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बुलडोजर चलाकर ढांचा किया ध्वस्त
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

धरमजयगढ़ : अवैध शेड निर्माण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बुलडोजर चलाकर ढांचा किया ध्वस्त

Basant Ratre
Last updated: August 30, 2025 5:07 pm
Basant Ratre 69 Views
Share
2 Min Read
IMG 20250830 WA0020
SHARE

धरमजयगढ़। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित 7.5 किमी बायपास मार्ग पर किए जा रहे अवैध निर्माणों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। शनिवार को प्रशासनिक अमले ने ग्राम मेंढरमार एवं बायसी कॉलोनी क्षेत्र में कृषकों एवं भू-माफियाओं द्वारा बनाए गए शेडनुमा ढांचों को ध्वस्त कर दिया।

जानकारी के अनुसार, परियोजना का अधिसूचना 30 जनवरी 2020 तथा 23 सितंबर 2021 को जारी हो चुका है। इसके बावजूद अधिग्रहित कृषि भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा अधिक मुआवजा पाने की लालसा में अवैध शेडों का निर्माण किया जा रहा था। इन शेडों में न तो पहुंच मार्ग, न बिजली-पानी की सुविधा और न ही किसी प्रकार का उत्पादन कार्य (मुर्गी पालन, पशुपालन या मशरूम उत्पादन) किया जा रहा था।अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, धरमजयगढ़ ने 25 नवंबर 2024 को नोटिस जारी कर अवैध शेड हटाने का निर्देश दिया था। इसके बाद 4 जुलाई 2025 को तहसीलदार द्वारा पुनः नोटिस दिया गया।

बावजूद इसके निर्माण नहीं हटाए जाने पर 13 अगस्त 2025 को अंतिम नोटिस जारी कर 28 अगस्त 2025 तक शेड हटाने का समय दिया गया था। नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद भी अवैध निर्माण जस का तस पाए जाने पर आज प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की।प्रशासन का कहना है कि ये शेड पूरी तरह बजरमुड़ा प्रकरण की तर्ज पर अधिक मुआवजा पाने के उद्देश्य से खड़े किए गए थे।

छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता की धारा 172 के अनुसार बिना डायवर्सन एवं सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के किए गए इन निर्माणों को अवैध मानते हुए हटाया गया है।इस कार्रवाई से इलाके में भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भारतमाला परियोजना में बाधा डालने या शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20250830 WA0000 कोतरा स्कूल के लालों का कमाल – स्वामी आत्मानंद विद्यालय ने फिर रचा इतिहास 👉सफल नेतृत्व से शिक्षा और खेल दोनों में लहराया परचम बीर सिंह
Next Article IMG 20250831 WA0005 डॉ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय एनएसएस इकाई ने चलाया वृहद स्वच्छता अभियान
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

2 6
💥👉34.47 करोड़ की सौगात: धरमजयगढ़, तमनार और घरघोड़ा के 11 गांवों तक पहुंचेगी विकास की सड़क
Blog April 18, 2026
file 00000000f4887208abb94bdc016f55b0
💥👉आईटीआई रायगढ़ में मेहमान प्रवक्ताओं की भर्ती, युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका
Blog April 18, 2026
IMG 20260418 WA0003
💥👉108 संजीवनी एक्सप्रेस में निकली सीधी भर्ती, युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Blog April 18, 2026
IMG 20260417 WA0002
पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में बिछ रहा सड़कों का जाल, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने किया 57.93 करोड़ से अधिक की लागत से 57 किमी सड़क निर्माण का भूमिपूजन
Blog April 17, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?