BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, विवाद के बाद ईंट से वार कर की थी हत्या, लैलूंगा के ग्राम सोनाजोरी की घटना
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, विवाद के बाद ईंट से वार कर की थी हत्या, लैलूंगा के ग्राम सोनाजोरी की घटना

Basant Ratre
Last updated: January 2, 2025 6:25 pm
Basant Ratre
Share
2 Min Read
IMG 20250102 WA0052
SHARE

02 जनवरी, रायगढ़* । जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनाजोरी में हत्या की घटना सामने आई है, जहां पिता-पुत्र के विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। ग्राम सोनाजोरी में 34 वर्षीय दिलेश्वर नागवंशी ने अपने पिता रतिराम नागवंशी की ईंट से सिर पर वार कर हत्या कर दी। थाना प्रभारी लैलूंगा, निरीक्षक राजेश जांगड़े को 1 जनवरी 2025 को ग्राम सोनाजोरी से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर गांव के निवासी धोबाराम राउत ने पुलिस को बताया कि 31 दिसंबर की शाम दिलेश्वर नागवंशी ने उसे सूचित किया कि उसका पिता रतिराम नागवंशी घर के बरामदे में घायल पड़ा है। धोबाराम ने पड़ोसियों को सूचना दी और मौके पर पहुंचकर देखा कि रतिराम नागवंशी के सिर, माथे, आंख, और कनपटी पर गंभीर चोटें थीं। पूछताछ करने पर दिलेश्वर नागवंशी ने कबूल किया कि उसने अपने पिता की हत्या की है। आरोपी दिलेश्वर नागवंशी ने बताया कि 27 दिसंबर को वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल गया था और उन्हें साली के घर छोड़ आया था। 31 दिसंबर की दोपहर रतिराम नागवंशी ने बच्चों को वापस लाने को लेकर झगड़ा किया। विवाद के दौरान गुस्से में आकर दिलेश्वर ने ईंट से अपने पिता के सिर और चेहरे पर वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव का निरीक्षण किया और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी से सख्त पूछताछ के बाद हत्या में प्रयुक्त लाल रंग की ईंट को बरामद किया गया। आरोपी दिलेश्वर नागवंशी को हत्या का अपराध क्रमांक 02/2025 धारा 103(1) BNS के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े, उप निरीक्षक मानकुंवर सिदार, सहायक उप निरीक्षक चंदन सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक सुमेश गोस्वामी और आरक्षक मन्नु खड़िया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1735816249 56c13062b768f1923043 रायपुर : राज्यपाल श्री डेका को कुलपतियों ने दी नए वर्ष की शुभकामनाएं.
Next Article IMG 20250102 WA0005 प्रेस विज्ञप्ति. अपराध नियंत्रण से साल 2023 की तुलना में 2024 में अपराधों में आयी कमी. गंभीर मामलों में पुलिस का प्रभावी संचालन, चर्चित अपराधों में आरोपियों को रिकार्ड समय में दबोचा. ऑपरेशन मुस्कान” से दिखा सकारात्मक प्रभाव, 93% गुम नाबालिगों को सुरक्षित लौटाया गया. अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई रही जारी. साइबर अपराध में सफलता, 66.43 लाख रुपये होल्ड कराया गया. सड़क सुरक्षा अभियान में वृद्धि, लाखों का जुर्माना और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी उपाय. सामाजिक जिम्मेदारी में पुलिस की भागीदारी, वृक्षारोपण, हेलमेट वितरण, और युवाओं के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20261107 WA0031
पत्रकार पूजा जायसवाल के साथ हुई घटना पर श्रमजीवी पत्रकार संघ गंभीर, जिला अध्यक्ष ने निष्पक्ष जांच और CCTV फुटेज सुरक्षित रखने की उठाई मांग
रायगढ़ छत्तीसगढ़ November 7, 2026
1 13
निर्धारित स्थल छोड़ सड़क किनारे पटाखे बेचने पर प्रशासन का शिकंजा, पतरापाली में पटाखे जब्त
रायगढ़ छत्तीसगढ़ November 6, 2026
1793875742056
घरघोड़ा के कारगिल चौक के पास सजी पटाखों की दुकान, क्या हो सकतें सुरक्षा मानक, दीपावली के पर्व को लेकर घरघोडा़ में उत्साह का माहौल।
घरघोडा़ रायगढ़ November 5, 2026
IMG 20261105 WA0011
घरघोड़ा में AK Cinemas पर रामायण का भव्य सिनेमाई अनुभव, 5 से 12 नवंबर तक दर्शकों के लिए विशेष शो
घरघोडा़ रायगढ़ November 5, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • बलौदाबाजार
  • बोडला
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
  • सारंगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d