BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: एसआईआर अभियान से लोकतंत्र को मिलेगी मजबूती- संभागायुक्तसंभागायुक्त ने मतदान केन्द्र स्तर पर कार्यों का किया निरीक्षण मतदाता सूची को शुद्ध व त्रुटिरहित बनाने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

एसआईआर अभियान से लोकतंत्र को मिलेगी मजबूती- संभागायुक्तसंभागायुक्त ने मतदान केन्द्र स्तर पर कार्यों का किया निरीक्षण मतदाता सूची को शुद्ध व त्रुटिरहित बनाने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Basant Ratre
Last updated: January 22, 2026 8:44 am
Basant Ratre 52 Views
Share
3 Min Read
1
SHARE

रायगढ़, 21 जनवरी 2026/ संभागीय कमिश्नर बिलासपुर एवं रोल आब्जर्वर सुनील जैन ने आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक चतुर्वेदी के साथ जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केन्द्र स्तर पर एसआईआर कार्यों का निरीक्षण किया।

1001814931

इस दौरान उन्होंने दावा-आपत्तियों की स्थिति, उनके निराकरण एवं सत्यापन की प्रक्रिया की जानकारी ली तथा बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से सीधे संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

1001814930

उन्होंने राजनीतिक दलों द्वारा नामांकित बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) से भी चर्चा कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। साथ ही इस अभियान में सहयोग करने की अपील की। संभागायुक्त ने विधानसभा क्षेत्र खरसिया अंतर्गत पतरापाली एवं कुनकुनी, रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आयुष कार्यालय तथा धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत घरघोड़ा एवं लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र तराईमाल में स्थापित केंद्रों का निरीक्षण किया।

1001814929

उन्होंने बीएलओ से कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए आयोग के निर्देशों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त जैन ने कहा कि हाल ही में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं एवं नवविवाहित महिलाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने से संबंधित आवेदनों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निराकरण किया जाए।

1001814925

लोकतंत्र को मजबूत बनाने में इस अभियान की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसमें बीएलओ की जिम्मेदारी अहम है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की मंशा है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में जुड़ने से वंचित न रहे तथा अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि एसआईआर कार्य की प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि दावा-आपत्तियों से संबंधित आवेदन प्रक्रिया 22 जनवरी 2026 तक संचालित की जा रही है।

1001814924

इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका वर्मा, ईआरओ खरसिया प्रवीण तिवारी, ईआरओ रायगढ़ महेश शर्मा, ईआरओ लैलूंगा भरत कौषिक, ईआरओ धरमजयगढ़ श्री प्रवीण भगत सहित संबंधित एईआरओ उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक किया गया है। इस अवधि में नाम जोड़ने हेतु फार्म-6, नाम विलोपन हेतु फार्म-7 तथा नाम संशोधन अथवा स्थानांतरण हेतु फार्म-8 के माध्यम से आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। मतदाता आयोग की Voter Helpline App, ECINET App तथा अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article ओडेकेरा धान खरीदी केंद्र में गंभीर अनियमितता
Next Article IMG 20260122 WA0011 घरघोड़ा नगर का सबसे पुराना मुक्तिधाम संवरने लगा संभागायुक्त सुनील जैन ने किया पौधरोपण, नगरवासियों की पहल की सराहना
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260221 WA0014
प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न
Blog February 21, 2026
IMG 20260221 WA0001
“जनसेवा का सशक्त उदाहरण: South Eastern Coalfields Limited–एवं NTPC तलईपल्ली की सौगात से घरघोड़ा अस्पताल की बदलेगी तस्वीर
Blog February 21, 2026
रायपुर : मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
Blog February 21, 2026
रायपुर : उप मुख्यमंत्री ने छत्रपति शिवाजी के प्रतिमा का किया लोकार्पण
Blog February 21, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?