BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: महासमुंद : वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक एवं प्रभारी सहकारिता विस्तार अधिकारी पिथौरा को कारण बताओ नोटिस.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

महासमुंद : वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक एवं प्रभारी सहकारिता विस्तार अधिकारी पिथौरा को कारण बताओ नोटिस.

Basant Ratre
Last updated: January 12, 2025 2:16 pm
Basant Ratre 106 Views
Share
2 Min Read
SHARE

कलेक्टर ने किए धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षणमहासमुंद 12 जनवरी 2025कलेक्टर श्री विनय लंगेह द्वारा शुक्रवार को धान खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा विकासखण्ड पिथौरा के पथरला, जाड़ामुड़ा, आरंगी, नरसैयापलम धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुसार वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक एवं प्रभारी सहकारिता विस्तार अधिकारी श्री एस के डे को विकासखण्ड पिथौरा में संचालित धान उपार्जन केन्द्रों में समुचित रूप से निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण किया जाना नहीं पाया गया। उपार्जन केन्द्र पथरला, जाड़ामुड़ा एवं नरसैयापल्लम आदि में विगत दिवसों के धान के बोरे फड़ में बिना स्टेकिंग के अव्यवस्थित रुप से रखे पाए गए जो भौतिक सत्यापन के योग्य नहीं था जबकि धान खरीदी दिवस को ही स्टेकिंग का कार्य पूर्ण कर लिया जाना चाहिए, बारदाना का स्कंध अव्यवस्थित रुप से रखा जाना पाया गया जो गिनती के योग्य नहीं था, बारदानों में स्टेनसिंल नहीं लगा था एवं किसानों की सहमति से रकबा समर्पण के कार्य में लापरवाही किया जाना पाया गया था। फड़ के अव्यवस्थित एवं धान से भरे बोरों के स्टेक नहीं होने से धान खरीदी के दौरान कृषकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इससे स्पष्ट है कि शासन के महम्वपूर्ण कार्य धान खरीदी में अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में जानबूझकर लापरवाही किया जाना पाया गया। कलेक्टर ने उपरोक्त कृत्य के लिए छ.ग. कर्मचारी सिविल सेवा आचरण नियम के प्रावधानों के तहत अनुशासनात्मक एवं दण्डात्मक कार्यवाही करने नोटिस जारी किया है ।नोटिस में पत्र प्राप्ति के 3 दिवस के भीतर उन्हे स्पष्टीकरण व्यक्तिगत रुप से उपस्थित होकर प्रस्तुत करने कहा गया है । निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने अथवा प्राप्त स्पष्टीकरण समाधानकारक नहीं होने पर नियमानुसार कार्यवाही किया जावेगा, जिसके लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे। इसके अलावा कलेक्टर ने खाद्य विभाग के साथ अंतरजिला बहमनी चैक पोस्ट का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक निर्देश दिए गए ।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article एमसीबी : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर जिले में वाहन चालकों को किया गया जागरूक.
Next Article 1736677383 ea1dd4e80e5ab89d1cc0 रायपुर : आज के छात्र ही कल के नागरिक, स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित हों युवा- श्री रमेन डेका.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260502 WA0045
💥👉घरघोड़ा थाना में प्रतिभा का सम्मान: 97.83% लाकर प्रदेश में 8वां स्थान पाने वाले एहसान अली का हुआ अभिनंदन
Blog May 2, 2026
spiral null 1777701674778
घरघोडा़-💥👉टंकी सूखी, नल भी सूखे — नवागढ़ में ‘जल जीवन मिशन’ कागजों में ही लबालब! क्या यही है सुशासन 🔥
Blog May 2, 2026
spiral null 1777692061497
💥👉घरघोड़ा में शिक्षा का सम्मान: टॉपर एहसान अली बने प्रेरणा, शिक्षकों का हुआ भव्य अभिनंदन
Blog May 2, 2026
spiral null 1777628643178
🌟 मेहनत ने लिखी सफलता की नई इबारत: रायगढ़ के होनहारों का जिला प्रशासन ने किया सम्मान 🌟
Blog May 1, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?