BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: ओडेकेरा धान खरीदी केंद्र में गंभीर अनियमितता
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

ओडेकेरा धान खरीदी केंद्र में गंभीर अनियमितता

Basant Ratre
Last updated: January 21, 2026 6:26 pm
Basant Ratre 43 Views
Share
2 Min Read
SHARE
IMG 20260121 WA0003

किसानों से मानक से 500 से 600 ग्राम अधिक धान लेने का आरोप प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी

सक्ती जिले के ओडेकेरा में स्थित धान खरीदी केंद्र में धान तौल को लेकर गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। किसानों का आरोप है कि शासन द्वारा निर्धारित मानक 40 किलो 600 ग्राम प्रति बोरी के स्थान पर खरीदी केंद्र प्रभारी द्वारा 41 किलो 300 ग्राम तक धान लिया जा रहा है।

IMG 20260121 WA0004

इस प्रकार प्रत्येक बोरी में 500 से 600 ग्राम अतिरिक्त धान की वसूली की जा रही है, जिससे किसानों को प्रत्यक्ष आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।किसानों का कहना है कि यह उनकी मेहनत की कमाई पर सीधा डाका है।

एक ओर शासन किसानों के हित में पारदर्शी धान खरीदी का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर खरीदी केंद्र स्तर पर नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।

नाम न छापने की शर्त पर एक किसान ने बताया कि

यदि निर्धारित मात्रा से अधिक धान देने से इनकार किया जाता है तो खरीदी प्रभारी द्वारा यह कहकर धान वापस कर देने की धमकी दी जाती है कि “धान साफ नहीं है।” मजबूरी में किसान अतिरिक्त धान देने को विवश हैं, क्योंकि धान लौटने की स्थिति में उन्हें दोबारा परिवहन और समय का नुकसान उठाना पड़ता है।

गौरतलब है कि सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसानों से केवल शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार ही धान की तौल की जाए और किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके बावजूद ओडेकेरा धान खरीदी केंद्र में ऐसी शिकायतें सामने आना प्रशासनिक निगरानी और जवाबदेही पर सवाल खड़े करता है।अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए जांच और कार्रवाई करता है, जिससे किसानों को न्याय मिल सके।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article कोरिया : 26 जनवरी को जिले में रहेगा शुष्क दिवस, सभी मदिरा दुकानें रहेंगी बंद
Next Article 1 एसआईआर अभियान से लोकतंत्र को मिलेगी मजबूती- संभागायुक्तसंभागायुक्त ने मतदान केन्द्र स्तर पर कार्यों का किया निरीक्षण मतदाता सूची को शुद्ध व त्रुटिरहित बनाने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260221 WA0014
प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न
Blog February 21, 2026
IMG 20260221 WA0001
“जनसेवा का सशक्त उदाहरण: South Eastern Coalfields Limited–एवं NTPC तलईपल्ली की सौगात से घरघोड़ा अस्पताल की बदलेगी तस्वीर
Blog February 21, 2026
रायपुर : मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
Blog February 21, 2026
रायपुर : उप मुख्यमंत्री ने छत्रपति शिवाजी के प्रतिमा का किया लोकार्पण
Blog February 21, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?