BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: मयाली नेचर कैम्प में संभाग स्तरीय सरस मेला का शुभारंभ, सालिक साय ने किया उद्घाटन —
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

मयाली नेचर कैम्प में संभाग स्तरीय सरस मेला का शुभारंभ, सालिक साय ने किया उद्घाटन —

Basant Ratre
Last updated: November 8, 2025 6:56 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
IMG 20251108 WA0031
SHARE

6 नवम्बर से 9 नवम्बर तक किया जा रहा है।मेले का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, जनपद सीईओ प्रमोद सिंह, डिप्टी कलेक्टर समीर बड़ा, जनप्रतिनिधिगण तथा स्व-सहायता समूह की बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित रहीं।अपने संबोधन में श्री सालिक साय ने कहा कि “जशपुर जिला अब विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

1000949063

जशपुर जम्बुरी और सरस मेला जैसे आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम हैं, बल्कि स्थानीय उत्पादों को नई पहचान दिलाने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि महिलाएँ आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा रही हैं, और महुआ लड्डू, महुआ कुकीज, रागी उत्पाद जैसे वस्तुएँ अब अन्य राज्यों में भी लोकप्रिय हो रही हैं।इस अवसर पर श्रीमती कौशल्या साय ने स्व-सहायता समूह की दीदियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “सरस मेला महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने उत्पादों को बाजार तक पहुँचाने का सुनहरा अवसर प्रदान कर रहा है।

यही आत्मनिर्भर भारत की सच्ची झलक है।”जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने जानकारी दी कि इस मेले में सरगुजा संभाग के सभी छह जिलों — जशपुर, सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की महिलाएँ अपने उत्पादों की प्रदर्शनी कर रही हैं। 15 से अधिक स्टॉलों में वनोपज आधारित वस्तुएँ, बांस उत्पाद, मिलेट आइटम, वस्त्र निर्माण, मसाले, आचार-पापड़, हस्तशिल्प और घरेलू सामान बिक्री के लिए प्रदर्शित किए गए हैं।मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है, उपभोक्ता स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी करते हुए दीदियों के परिश्रम की सराहना कर रहे हैं।

बलरामपुर की नीतू मंडल (शांति स्व-सहायता समूह) ने बताया कि उनके समूह की महिलाएँ वस्त्र निर्माण से हर माह 60 से 70 हजार रुपये की आमदनी अर्जित कर रही हैं। वहीं मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की ईशा रजक, सिद्धबाबा महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (एफपीओ) से जुड़कर जीराफुल चावल, आचार और पापड़ की बिक्री से लखपति महिला उद्यमी बनने की राह पर हैं।जशपुर कांसाबेल की रानी मुस्कान समूह बांस की टोकरी, सजावटी सामान, माला, ईयरिंग, आचार-पापड़ बेच रहे हैं, जबकि फरसाबहार की माधुरी निकुंज (निकुंज महिला समूह) हल्दी-मिर्च मसाला की बिक्री कर रही हैं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20251108 WA0006 1 भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का परिश्रम,समर्पण और राष्ट्र प्रेम की भावना ही पार्टी व संगठन की असली शक्ति है : भावना बोहरा
Next Article IMG 20251109 WA0041 पश्चिम भारत विज्ञान मेला का जोन स्तरीय कार्यक्रम पीएम श्री नटवर स्कूल रायगढ़ में हुआ संपन्न @रायगढ़, जशपुर और सारंगढ़ जिलों के विद्यार्थियों ने लिया भाग
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

file 00000000ff7c82118adde60790be7f40
बीएस स्पंज की जनसुनवाई 28 सितंबर को ग्राम चारमार में: हजारों युवाओं के रोजगार की उम्मीद, सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ा संस्थान
घरघोडा़ रायगढ़ September 20, 2026
IMG 20260920 WA0010
गुजराती स्कूल प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज कराने हुसैनी सेना ने देवेंद्र नगर थाने का किया घेराव…
रायपुर छत्तीसगढ़ September 20, 2026
पंडरिया विधानसभा को विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से मिली ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई गति
कबीरधाम September 19, 2026
KTU में नव प्रवेशित विद्यार्थियों का हुआ दीक्षारंभ कार्यक्रम “रेगुलर क्लास और स्किल डेवलपमेंट से ही कॉर्पोरेट हॉस्पिटल्स में खुलेंगे सुनहरे अवसर”
राजधानी September 19, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d