BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: कोरबा : श्री रामलला के दर्शन पा कर अभिभूत हैं राठौर दंपत्ति.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

कोरबा : श्री रामलला के दर्शन पा कर अभिभूत हैं राठौर दंपत्ति.

Basant Ratre
Last updated: December 10, 2024 5:54 pm
Basant Ratre 105 Views
Share
3 Min Read
1733833699 b81af41389e688683229
SHARE

श्री रामलला दर्शन योजना हमेशा चलाए सरकारकोरबा 10 दिसंबर 2024/ कोरबा से लेकर काशी विश्वनाथ और अयोध्या धाम तक जगह-जगह पर हमारा तिलक लगा कर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश के मुखिया श्री विष्णुदेव साय के द्वारा राज्य में संचालित श्रीराम दर्शन योजना के तहत श्री राम जी के दर्शन के लिए निःशुल्क यात्रा के दौरान ट्रेन में चाय, पानी, बिस्किट, नाश्ता और भोजन की पहली बार इतनी सुव्यवस्थित और समुचित व्यवस्था की गई। सुविधा जनक माहौल में श्री रामलला के दर्शन पा कर हम दोनों अभिभूत हैं। यह कहना है राजेंद्र प्रसाद नगर कोरबा के निवासी राठौर दंपत्ति श्री जयनारायण सिंह एवं श्रीमती आशा राठौर का।उन्होंने बताया कि जब से अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनकर तैयार हुआ था तभी से हम दोनों भगवान श्री राम के दर्शन को लालायित थे। एक दिन सियान सदन क्लब के सदस्य ने उन्हें बताया कि शासन द्वारा संचालित श्रीराम दर्शन योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क ट्रेन यात्रा से श्री रामलला के दर्शन कराए जा रहे हैं। यह सुनकर राठौर दंपत्ति के चेहरे खुशी से चहक उठे। उन्होंने श्री रामलला के दर्शन के लिए साकेत भवन नगर निगम में आवेदन जमा किया। कुछ ही दिनों में श्री रामलला के दर्शन के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय में राठौर दंपत्ति के नाम की लाटरी निकल गई जिससे उनकी खुशी दोगुनी हो गयी। राठौर दंपत्ति ने बताया कि अगस्त माह में उन्हें श्री रामलला के दर्शन करने का शुभ अवसर मिला था। यात्रा के दौरान ट्रेन में इच्छानुसार गर्म नाश्ता, चाय, बिस्किट, भोजन, पानी के साथ ही फल भी दिए जा रहे थे। कोरबा से बिलासपुर तक आने जाने के लिए बस की सुविधा थी। इसके साथ ही काशी और अयोध्या में मंदिर तक जाने ओर आने के लिए बस और ई -रिक्शा की व्यवस्था की गई थी। बारिश से बचाव के लिए सभी यात्रियों को छाता,टोपी ,रामनामी अंगोछा उपहार में दिया गया,जो आज भी हमने सुखद यात्रा के स्मृति चिन्ह की तरह सहेजकर रखा है। यात्रा के दौरान पूरे समय हमारा ख्याल रखने के लिए एक कर्मचारी भी जिला प्रशासन ने नियुक्त किया था। यात्रियों के स्वास्थ परीक्षण, एवं उपचार हेतु कुशल चिकित्सक और उनकी सहयोगी टीम हमेशा तैनात थी।यात्रा में घर जैसी सुविधा सम्पन्न उपलब्ध थी जिससे बहुत आनंद आया। उन्होंने बताया कि हम स्वयं के खर्चे पर भी इतनी सुविधाएं शायद ही जुटा पाते। यह वरिष्ठ नागरिकों के लिए भगवान श्री राम के दर्शन हेतु बहुत अच्छी योजना है। इस योजना के लिए प्रदेश के मुखिया का हार्दिक धन्यवाद। इस योजना को आगे भी चलाएं जिससे वंचित वरिष्ठ नागरिकों को श्री रामलला के दर्शन का पुण्य लाभ मिल सके।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1733833325 b07c860ce628a5285393 कोरबा : अच्छी फसल और अच्छा कीमत पाकर खुश है तीनो भाई.
Next Article 1733833089 a5917e4e6c90635c1103 कोरबा : महतारी वंदन योजना की राशि के बाद संतोषी को जरूरत के समय किसी से पैसे मांगने की नहीं पड़ती जरूरत.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260817 WA0018
सलोनीकला के सबरिया डेरा में पुलिस की छापेमारी, 47 लीटर महुआ शराब के साथ शराब कोचिया गिरफ्तार भटगांव पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर
भटगांव August 17, 2026
spiral null 1786960814424
बरौद की नई बस्ती में 700 की आबादी, फिर भी मूलभूत सुविधाएं नदारद; 21 बार पत्राचार के बाद भी नहीं बनी बात
घरघोडा़ रायगढ़ August 17, 2026
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन ने अमरकंटक से भोरमदेव पदयात्रा में विधायक भावना बोहरा का किया आत्मीय स्वागत
कवर्धा August 17, 2026
हर कदम शिव को समर्पित, हर श्वास में हर हर महादेव : विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों ने किया भोरमदेव में जलाभिषेक, अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किमी की कांवड़ यात्रा पूर्ण
कवर्धा August 16, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?