BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: इंस्टाग्राम में नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म: महिला थाना रायगढ़ ने आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर भेजा जेल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

इंस्टाग्राम में नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म: महिला थाना रायगढ़ ने आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर भेजा जेल

Basant Ratre
Last updated: May 18, 2025 8:04 pm
Basant Ratre 132 Views
Share
2 Min Read
SHARE
IMG 20250518 WA0002

रायगढ़, 18 मई 2025

नौकरी दिलाने के नाम पर रायपुर की एक महिला को इंस्टाग्राम के माध्यम से झांसे में लेकर रायगढ़ बुलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पीड़िता ने 17 मई को महिला थाना रायगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर नौकरी का विज्ञापन देखा था, जिस पर दिए गए नंबर पर कॉल करने पर कॉलर ने खुद को राहुल साहू, निवासी अडभार बताया और दावा किया कि वह एक प्लांट में काम करता है और नौकरी दिलवा सकता है।

झांसे में आकर महिला 17 मई को रायपुर से ट्रेन रायगढ़ पहुंची, जहां कथित राहुल उसे स्टेशन से मोटरसाइकिल पर बैठाकर पूंजीपथरा क्षेत्र के एक प्लांट में ले गया। वहां यह कहकर कि “आज हाफ डे है, काम नहीं हो पाया, बड़े साहब से मिलवाता हूं,” वह महिला को सरायपाली के जंगल में ले गया और डरा-धमका कर दुष्कर्म किया और किसी से बताने पर बदनाम करने की धमकी भी दी।

घटना के बाद महिला रात में ही महिला थाना पहुंची और पूरी जानकारी दी। थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर ने तत्काल पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल को अवगत कराया, जिन्होंने तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया।

पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना असली नाम लोकनाथ पटेल (30 वर्ष), पिता राम प्रसाद पटेल, निवासी ग्राम चारपारा, थाना सक्ती बताया।

महिला थाना रायगढ़ ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 09/2025 के तहत BNS की धारा 64, 115(2), 351(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे एवं हमराह स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।

नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों द्वारा दिए गए प्रस्तावों पर भरोसा करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें, विशेषकर नौकरी, पैसे या रिश्तों से जुड़े मामलों में।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर मुलेर में शुरू हुआ अमल
Next Article थाना बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा शराब कोचियाओं पर लगातार कार्यवाही
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

file 00000000c8207208816ecb380e4ed6cc
घरेलु गैस का व्यवसायिक दुरूपयोग, जाँच की उठी मांग
Blog June 18, 2026
IMG 20260526 110213 scaled
गर्मी में नाली जाम होने से घर में घुस रहा गंदा पानी, CMO पंडरिया को शिकायत के बाद भी समाधान नहीं
Blog June 17, 2026
Screenshot 20260617 212442
पंडरिया में लगा मीना बाजार, सुरक्षा एवं अनुमति को लेकर उठ रहे सवाल
Blog June 17, 2026
IMG 20260616 WA0000 768x972 1
स्कूलों में धार्मिक मंत्र, वंदनाओं की अनिवार्यता खत्म हो – हेमंत
Blog June 17, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?