BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: राजनांदगांव : केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने संसद में वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय बजट किया प्रस्तुत, जिले में विभिन्न वर्गों ने केन्द्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया की जाहिर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

राजनांदगांव : केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने संसद में वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय बजट किया प्रस्तुत, जिले में विभिन्न वर्गों ने केन्द्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया की जाहिर

Basant Ratre
Last updated: February 1, 2026 4:38 pm
Basant Ratre 65 Views
Share
7 Min Read
SHARE
1769943594 4542200e49f597410cee

सरकार का यह बजट दूरदर्शी एवं दूरगामी बजट : व्यापारी श्री राधेश्याम गुप्ता- डिजिटल, क्रिएटिव और तकनीकी कौशल

सीखने के नए अवसर :

विद्यार्थी भौतिकी शोधकर्ता डॉ. घमेन्द्र कुमार साहू- किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में यह बजट होगा लाभकारी : कृषक श्री एनेश्वर वर्मा- देश में तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित होने से आयुर्वेद चिकित्सा एवं

ज्ञान को मिलेगा बढ़ावा :

आयुर्वेदिक डॉ. निलेश गढ़ेवाल- 7 उच्च गति वाले रेल कार्रिडोर विकसित होने पर आवागमन में मिलेगी सुविधा : युवा श्री विनय साहू- मेगा टेक्सटाईल्स पार्क की स्थापना होने से खादी, हथकरघा,

हस्तशिल्प को मिलेगी मजबूती :

श्री लक्ष्मी बुनकर सहकारी समिति मर्यादित मेढ़ा डोंगरगढ़ के प्रबंधक श्री चन्द्रकुमार देवांगन- स्वसहायता उद्यम शी मार्ट स्थापित होने से समूह की महिलाएं होंगी आर्थिक रूप से सक्षम : लखपति दीदी श्रीमती दिव्या निषाद- सरकार द्वारा स्टार्टअप को

प्रोत्साहित करना प्रशंसनीय :

व्यापारी श्री करण साहू

राजनांदगांव 01 फरवरी 2026

केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज संसद में वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया। कर्तव्य भवन में तैयार यह बजट कर्तव्यों से प्रेरित है।

जिनमें देश में आर्थिक विकास को तेज करना और उसकी गति बनाए रखना, भारत की समृद्धि के पथ में सशक्त साझेेदार बनाने के लिए लोगों की आकांक्षाएं पूरी करना और उनकी क्षमता बढ़ाना तथा सरकार की सबका साथ सबका विकास के दृष्टिकोण से संसाधनों, सुविधाओं और अवसरों तक पहुंच सुनिश्चित करना है।

केन्द्रीय बजट की जिले में चर्चा रही और विभिन्न वर्गों के लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। जिले के व्यापारी श्री राधेश्याम गुप्ता ने कहा कि सरकार का यह बजट दूरदर्शी एवं दूरगामी बजट है। उन्होंने कहा कि उन्हें 500 जलाशयों एवं अमृत सरोवरों के एकीकृत विकास की पहल बहुत अच्छी लगी। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के लिए सरकार की यह पहल बहुत अच्छी प्रशंसनीय है।

उन्होंने कहा कि वृद्धों की चिकित्सा और संबद्ध देखभाल सेवाओं को शामिल करते हुए मजबूत देखभाल सेवा परिवेश बनाया जाएगा। अगले कुछ वर्षों में डेढ़ लाख देखभाल सेवा प्रदाताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।

यह बहुत प्रशंसनीय हैं। विद्यार्थी भौतिकी शोधकर्ता डॉ. घमेन्द्र कुमार साहू ने कहा कि केन्द्रीय बजट 2026 से छात्रों व युवाओं को मदद मिलेगी।

इसमें डिजिटल, क्रिएटिव और तकनीकी कौशल सीखने के नए अवसर मिलेंगे। जिले स्तर पर हॉस्टल खुलने से महिलाओं की शिक्षा तक पहुंच बढ़ेगी। रोजगार क्षमताएं और स्टार्टअप सोच को बढ़ावा मिलेगा। छात्रों को नीति-निर्माण प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय बजट 2026 में युवा वर्ग के लिए कई प्रावधान किए गए हंै, जो निश्चित रूप से भविष्य में विशेष फायदेमंद साबित होगा।

देश भर में 15000 से अधिक सरकारी स्कूलों और 500 कॉलेजों में एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स कंटेंट क्रिएटर लैब्स स्थापित किए जाएंगे। इससे क्रिएटिव और डिजिटल स्किल्स सीखने को प्रोत्साहन मिलेगा।

कृषक श्री एनेश्वर वर्मा ने कहा कि किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में यह बजट लाभकारी होगा। उन्होंने कहा कि उद्यमिता विकास अंतर्गत पशुपालन क्षेत्र में ऋण आधारित सब्सिडी कार्यक्रम, पशुधन उद्यमों का संवर्धन एवं आधुनिकीकरण, पशुधन उत्पादक संगठनों की स्थापना को प्रोत्साहन देने जैसी पहल के सार्थक परिणाम होंगे। उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में नवीन तकनीक को अपनाने से कार्य सरलता एवं सुगमता से हो रहे हंै।

एग्रीस्टेक पोर्टल के माध्यम से कृषकों के बैंक खाता, ऋण, आधार, बैंकिंग एवं अन्य जानकारी डिजिटल फार्म में मिल रही है। इसके साथ ही सब्सिडी की पूरी जानकारी मिल रही है। युवा श्री विनय साहू ने कहा कि बजट में 7 उच्च गति वाले रेल कार्रिडोर विकसित किए जाएंगे। जिससे आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए बजट में प्रावधान किए गए हैं।

व्यक्तिगत उपयोग के लिए आयात की जाने वाली वस्तुओं पर लगने वाले टैरिफ दर को 20 प्रतिशत से 10 प्रतिशत किया जाएगा। यह एक सराहनीय पहल है।

आयुर्वेदिक डॉ. निलेश गढ़ेवाल कहा कि देश में तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित किए जाएंगे। आयुष फार्मेसी एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं का उन्नयन करने, कुशल कार्मिक उपलब्धता कराने और पारंपरिक दवाओं के लिए रिसर्च किया जाएगा, जो सराहनीय है। इससे देश में आयुर्वेद, पारंपरिक योग, आयुर्वेद चिकित्सा एवं ज्ञान को बढ़ावा मिलेगा।

श्री लक्ष्मी बुनकर सहकारी समिति मर्यादित मेढ़ा डोंगरगढ़ के प्रबंधक श्री चन्द्रकुमार देवांगन ने कहा कि बजट में हथकरघा एवं हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रावधान किए गए हंै, जो सराहनीय है।

जिसमें मेगा टेक्सटाईल्स पार्क की स्थापना होने से खादी, हथकरघा, हस्तशिल्प को मजबूती मिलेगी और देश के बुनकरों और युवाओं को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मेगा टेक्सटाईल्स पार्क की स्थापना होने से बुनकरों के हुनर को प्रोत्साहन मिलेगा और उन्हें अपने उत्पाद के लिए एक मार्केट मिलेगा।

लखपति दीदी श्रीमती दिव्या निषाद ने कहा कि केन्द्रीय बजट में लखपति दीदी कार्यक्रम के लिए बढ़ावा देने हेतु प्रावधान किया गया है और उनके लिए स्वसहायता उद्यम शी मार्ट स्थापित किया जाएगा। जिससे स्वसहायता समूह की महिलाओं को मदद मिलेगा और वे आर्थिक रूप से सक्षम बनेंगी। उन्होंने कहा कि शी मार्ट के माध्यम से समूह की महिलाओं को अपने स्थानीय उत्पादों के लिए मार्केट मिलेगा तथा उन्हें प्रोत्साहन मिलेगा। जिसके लिए उन्होंने खुशी जाहिर की।

व्यापारी श्री करण साहू ने कहा कि केन्द्रीय बजट में देश के आर्थिक विकास को तेज करने के लिए अच्छी पहल की गई है। उन्होंने कहा कि शहर आर्थिक क्षेत्र विकसित किए जा रहे हंै। जिससे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।

इसके साथ ही विकसित भारत के लिए बैंकिंग जैसे प्रावधान से मदद मिलेगी। नए बजट में जनमानस को टीडीएस एवं टीसीएस में राहत मिली है और सरकार द्वारा स्टार्टअप को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जो एक बहुत अच्छी बात है। इसके साथ ही निर्यात को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article राजनांदगांव : सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम टेड़ेसरा के प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का किया निरीक्षण
Next Article रायपुर : औद्यौगिक, कृषि और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने वाला बजट: मंत्री श्री लखन लाल देवांगन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे और धर्म ध्वजा के साथ आगे बढ़ी विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों की कांवड़ यात्रा, राष्ट्रभक्ति और सनातन आस्था का दिखा अद्भुत संगम
कवर्धा August 15, 2026
पुष्प, हरियाली और लोकपरंपराओं के बीच गूंजा नारी शक्ति का संदेश
राजधानी August 14, 2026
spiral null 1786713256307
घरघोड़ा में लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नगर 14 अगस्त को हाईस्कूल ग्राउंड से जयस्तंभ चौक तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विद्यार्थियों से लेकर जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तक हुए शामिल
घरघोडा़ रायगढ़ August 14, 2026
विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों के भव्य स्वागत में हर हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजा पंडरिया, कांवड़ियों ने जलेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक
कवर्धा August 14, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?