BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: राजनांदगांव : जनगणना 2027 हेतु प्रथम चरण के द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण आयोजित
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

राजनांदगांव : जनगणना 2027 हेतु प्रथम चरण के द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण आयोजित

Basant Ratre
Last updated: February 21, 2026 7:14 pm
Basant Ratre 16 Views
Share
2 Min Read
SHARE
1771672822 1fb11bcf855ab8353d23

राजनांदगांव 21 फरवरी 2026

आगामी जनगणना 2027 के सफल संचालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रथम चरण अंतर्गत द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण कार्यक्रम आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित किया गया।

जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह की उपस्थिति में जनगणना की प्रक्रिया, हाउस लिस्टिंग, हाउसिंग सर्वे एवं मैपिंग के विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

उन्होंने अधिकारियों को जनगणना के चरणों, डिजिटल माध्यम से डेटा संग्रह, घर-घर सर्वेक्षण की प्रक्रिया, गोपनीयता बनाए रखने तथा समयबद्ध कार्य निष्पादन के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया।

राज्य स्तरीय ट्रेनर सहायक निदेशक श्री कविन्द्र कुमार रंगारी ने प्रशिक्षण में जनगणना 2027 के कार्यों की बारीकियों की जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने कहा कि जिले में दो चरणों में जनगणना का कार्य होगा।

पहले चरण में मकान का सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जायेगा। वहीं द्वितीय चरण का कार्य फरवरी 2027 में संपन्न होना है।

इस बार जनगणना का कार्य डिजिटल रूप से मोबाइल एप के माध्यम से आंकड़ों का संकलन कर किया जायेगा, जो भारत की पहली डिजिटल जनगणना होगी।

प्रशिक्षण सत्र में राज्य स्तरीय ट्रेनर्स द्वारा जनगणना के उद्देश्य, मोबाइल व डिजिटल एप के उपयोग से डेटा संकलन की विधि, लेआउट मानचित्र तथा सर्वे के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर सटीक एवं अद्यतन जानकारी संकलित करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि शासन की योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में वास्तविक आंकड़ों का उपयोग किया जा सके।

जनगणना कार्य पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न किया जाए। प्रशिक्षण में जनगणना कार्य के दौरान संभावित चुनौतियों एवं शंकाओं का समाधान भी किया गया तथा प्रायोगिक अभ्यास के माध्यम से फॉर्म भरने की प्रक्रिया समझाई गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, आयुक्त नगर पालिका श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम श्री एम भार्गव, एसडीएम श्री श्रीकांत कोर्राम, एसडीएम श्री गौतम पाटिल सहित तहसीलदार, सीएमओ, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article सूरजपुर : 26 से 28 फरवरी तक तीन दिवसीय आयुष्मान कार्ड महाअभियान शिविर का होगा आयोजन
Next Article अंबिकापुर : प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरगीडीह हुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नत
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

रायपुर : जन्मदिन पर सेवा का संदेश: मुख्यमंत्री श्री साय ने जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ
Blog February 21, 2026
रायपुर : माँ का आशीर्वाद और अपार जनस्नेह : बगिया में आत्मीयता के साथ मना मुख्यमंत्री का जन्मदिन
Blog February 21, 2026
रायगढ़ : विशेष गहन पुनरीक्षण अभियानः मतदाता सूची का किया गया अंतिम प्रकाशन
Blog February 21, 2026
मुंगेली : विशेष गहन पुनरीक्षण की अंतिम सूची का हुआ प्रकाशन
Blog February 21, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?