BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात

Basant Ratre
Last updated: April 1, 2026 9:17 pm
Basant Ratre 130 Views
Share
2 Min Read
SHARE
1775048903 e1bd889bc55971a2a734

रायपुर, 01 अप्रैल 2026

महासमुंद जिले के विकासखंड पिथौरा अंतर्गत ग्राम बिराजपाली में आज हर घर जल की उपलब्धता ग्रामीणजनों के जीवन में खुशियां लेकर आई है।

ग्रामीणजन बताते है कि जहां कभी ग्रामीणों को पेयजल के लिए हैंडपंप या दूरस्थ जल स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता था, वहीं अब हर घर जल योजना अंतर्गत हर घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित हो चुकी है।

ग्राम बिराजपाली में 21 फरवरी 2026 को हर घर जल का सफल प्रमाणीकरण किया गया।योजना के अंतर्गत ग्राम के कुल 182 घरों को नल कनेक्शन प्रदान किया गया है, जिससे प्रत्येक परिवार को घर पर ही स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है।

जल आपूर्ति के सुचारू संचालन एवं रखरखाव के लिए ग्राम जल समिति का गठन किया गया है, जो प्रत्येक परिवार से 60 रुपये प्रतिमाह जलकर के रूप में संग्रह कर योजना की स्थिरता एवं निरंतरता सुनिश्चित कर रही है।

ग्राम में जलापूर्ति के लिए 94.27 लाख रुपये की लागत से 40 किलोलीटर क्षमता की ओवरहेड टंकी का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही लगभग 2270 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है, जिसके माध्यम से सभी घरों तक पानी पहुंचाया जा रहा है।

इसके अलावा ग्राम में 13 हैंडपंप एवं 3 पावर पंप भी उपलब्ध हैं, जो जल स्रोतों को सुदृढ़ बनाते हैं। इस उपलब्धि में ग्राम के सरपंच श्री एतराम साहू एवं सचिव श्रीमती पुष्पलता चौहान की भूमिका रही। उनके नेतृत्व, सतत प्रयासों तथा ग्रामवासियों के सहयोग से यह कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जा सका।

इस योजना से लाभान्वित हितग्राही श्याम बाई बताती हैं कि अब उन्हें पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़ता, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है। यह सुविधा उनके दैनिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आई है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : हॉकी में छत्तीसगढ़ को कांस्य पदक
Next Article 9 🚑 ग्रामीण अंचल में अब और तेज दौड़ेगी ज़िंदगी की डोर — 108 संजीवनी एक्सप्रेस की 11 नई एम्बुलेंस को हरी झंडी 🚑
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

फिर एक दलित युवक अंतर्जातीय प्रेम का भेंट चढ़ा।
पामगढ़ August 30, 2026
खेल सिखाता है अंतिम क्षण तक संघर्ष और जीत का जज्बा : प्रो. दयाल
राजधानी August 29, 2026
नन्हें भैय्या को लाडली बहनों ने बांधी राखी, सन राइस पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन पर्व की धूम
Blog कवर्धा August 28, 2026
पंडरिया विधायक भावना बोहरा का महादेव की भक्ति के साथ मानव सेवा का संकल्प : अमरकंटक और डोंगरिया में 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने किया भोजन
कवर्धा August 27, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?