BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में उठाया ऐतिहासिक कदम.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में उठाया ऐतिहासिक कदम.

Basant Ratre
Last updated: December 26, 2024 5:12 pm
Basant Ratre 95 Views
Share
3 Min Read
1735207767 db198e822a85303ba570
SHARE

सुशासन का एक साल: बैकुण्ठपुर में महतारी वंदन योजना की सफलता का मनाया जश्नरायपुर, 26 दिसंबर 2024सुशासन के एक साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बैकुंठपुर के शासकीय रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल के मिनी स्टेडियम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले की 59 हजार और प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ पहुंचाने वाली महतारी वंदन योजना की सफलता का जश्न मनाया गया।सुशासन दिवस पर आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन के मुख्य अतिथि बैकुंठपुर विधायक श्री भईयालाल राजवाड़े ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से हर माह महिलाओं को एक हजार रुपए दिए जा रहे हैं, जिससे उनके जीवन में आर्थिक मजबूती आई है।महतारी वंदन सम्मेलन में कोरिया कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने कहा कि यह योजना महिलाओं के जीवन में बदलाव के लिए यह बेहतर कदम है। यह योजना महिलाओं के पोषण और स्वास्थ्य को भी सुनिश्चित करती है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे इस पैसे का उपयोग अपने स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा जैसी आवश्यकताओं पर करें।महतारी वंदन योजना के लाभार्थी जिले के विभिन्न गांवों से आई महिलाओं ने योजना से अपने जीवन में आए बदलाव की कहानियां साझा कीं। लाभार्थियों ने बताया कि इस योजना के माध्यम से वे आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं और अब उनके जीवन में नए अवसर आए हैं। सम्मेलन के दौरान महिला जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सरकारी योजनाओं, महिला अधिकारों और स्वास्थ्य जागरूकता के विषय में जानकारी दी गई। यह शिविर महिलाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हुआ।महतारी वंदन सम्मेलन ने महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों को बढ़ावा देने का संदेश दिया। यह आयोजन सुशासन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और महिलाओं को समाज के मुख्यधारा में लाने के प्रयासों का प्रतीक बन गया। महतारी वंदन योजना ने महिलाओं को केवल आर्थिक मजबूती ही नहीं, बल्कि सम्मान और आत्मनिर्भरता का एहसास भी कराया है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1735207866 fa1e690d9f84f5ff87be रायपुर : दुःख और संघर्ष के बाद श्रीमती किरण बर्वे को मिली महतारी वंदन योजना की छाया.
Next Article रायपुर : आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री नेताम 27 दिसंबर को करेंगे विभागीय काम-काज की समीक्षा.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260511 WA0011
💥👉जनप्रतिनिधियों से दुर्व्यवहार का आरोप, नगर पंचायत सीएमओ के खिलाफ एसडीएम से की गई शिकायत
Blog May 11, 2026
IMG 20260510 WA0010
Indo-US ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली में जारी न्याय सत्याग्रह में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष उस्मान बेग की सक्रिय सहभागिता
Blog May 10, 2026
माँ – ईश्वर का सबसे खूबसूरत रूप — ममता जायसवाल
Blog May 9, 2026
IMG 20260509 074502
💥👉सुशासन तिहार 2026: घरघोड़ा जनपद के 42 ग्राम पंचायतों में लगेगा जन समस्या निवारण शिविर, शिकायतों का होगा त्वरित समाधान
Blog May 9, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?