BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : एनएचएआई ने ब्लैक-स्पॉट्स दुरुस्त किए, 200 करोड़ की परियोजनाएं प्रक्रिया में
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : एनएचएआई ने ब्लैक-स्पॉट्स दुरुस्त किए, 200 करोड़ की परियोजनाएं प्रक्रिया में

Basant Ratre
Last updated: January 18, 2026 4:46 pm
Basant Ratre 17 Views
Share
2 Min Read
SHARE

छत्तीसगढ़ में अंडर-पास और सर्विस रोड निर्माण के लिए टेंडर जारी, संरचनात्मक सुधार कार्य प्रगति पर

1768734647 b5f8451b7174b883f17b 1

रायपुर, 18 जनवरी 2026

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया—एनएचएआई) द्वारा चिन्हांकित ब्लैक-स्पॉट्स पर सुधार कार्य किए जा रहे हैं। अंडर-पास और सर्विस रोड निर्माण परियोजनाओं के लिए भी टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

इसके लिए अन्य कार्यवाहियां भी प्रगति पर हैं।एनएचएआई द्वारा सड़क सुरक्षा उपायों के तहत विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग खंडों पर रंबल स्ट्रिप्स, क्रैश बैरियर्स, सोलर ब्लिंकर, हाई-मास्ट लाइट्स तथा मानक साइन बोर्ड्स लगाए गए हैं। ये कार्य दुर्घटना संभावित स्थलों और व्यस्त मार्गों पर किए गए हैं।यातायात प्रवाह को व्यवस्थित करने और राष्ट्रीय राजमार्ग पार करने वाले स्थानीय आवागमन को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से अंडर-पास और सर्विस रोड निर्माण की योजना बनाई गई है।

राष्ट्रीय राजमार्ग–53 के दुर्ग से महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा खंड पर सुंदरा, पेंड्री, चिचोला, महाराजपुर और सोमनी गांवों में लगभग 90 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से अंडर-पास एवं सर्विस रोड निर्माण के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। इसके साथ ही रसमड़ा में लगभग 30 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से अंडर-पास निर्माण की प्रक्रिया चल रही है।

राष्ट्रीय राजमार्ग–30 के रायपुर–सिमगा खंड पर सांकरा और सिलतरा में 80 करोड़ रुपये से अधिक की अनुमानित लागत से अंडर-पास निर्माण तथा चरोदा में लगभग साढ़े छह करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बायपास क्रॉसिंग निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।

इस प्रकार छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों पर कुल लगभग 206 करोड़ 85 लाख रुपये की अनुमानित लागत से अंडर-पास और सर्विस रोड से संबंधित परियोजनाएं विभिन्न चरणों में हैं। एनएचएआई इन कार्यों के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article महासमुंद : लाफिन खुर्द एवं मचेवा में उपभोक्ता जागरूकता शिविर संपन्न
Next Article पुलिस की मजबूत विवेचना से बड़ा फैसला, सगे भाई की हत्या का आरोपी आजीवन कारावास से दंडित
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

जांजगीर-चांपा में फर्जी क्राइम ब्रांच बनकर ठगी, पुलिस ने जारी की सख्त चेतावनी
Blog February 26, 2026
1002236137 scaled
नशे पर वार, दुर्घटनाओं पर प्रहार रू कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में कलेक्टर-एसएसपी की संयुक्त समीक्षा बैठक, 👉16 बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा एवं सख्त निर्देश जारीनशा मुक्ति, ब्लैक स्पॉट सुधार, हिट एंड रन, अजा/अजजा प्रकरणों पर सख्त निर्देश
Blog February 26, 2026
IMG 20260226 WA0006
विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा में सड़क नवीनीकरण, आवास और स्वास्थ्य सुविधाओं का उठाया प्रश्न
Blog February 26, 2026
IMG 20260226 WA0037
रहंगी में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां जोरों परकलेक्टर और एसएसपी ने किया विस्तृत निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
Blog February 26, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?