BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : मंत्री श्रीमती राजवाड़े उदयपुर में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित चिंतन शिविर में होंगी शामिल.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : मंत्री श्रीमती राजवाड़े उदयपुर में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित चिंतन शिविर में होंगी शामिल.

Basant Ratre
Last updated: January 10, 2025 4:52 pm
Basant Ratre
Share
4 Min Read
1736507279 f0b7466a0acb5f213db6
SHARE

शिविर में राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों के साथ स्वतंत्र रुप से करेंगी चर्चारायपुर, 10 जनवरी 2025महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 10 से 12 जनवरी तक राजस्थान के उदयपुर शहर में चिंतन शिविर में शामिल होंगी। शिविर में शामिल होकर राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों के साथ स्वतंत्र रुप से चर्चा करेंगी। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के गणमान्य व्यक्तियों और वरिष्ठ अधिकारियों सहित प्रमुख हितधारक एक साथ एक मंच पर उपस्थित रहेंगे। शिविर के माध्यम से देश भर में महिलाओं और बच्चों के समग्र विकास एवं कल्याण से जुड़ी चुनौतियों का सामना करने वाले विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के माध्यम से इन चुनौतियों के निराकरण के लिए हर संभव समाधान निकालने का प्रयास करेंगे।केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी शामिल होते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, वर्तमान में संचालित योजनाओं की अद्यतन जानकारी साझा करेंगी, राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा, राजस्थान की उपमुख्यमंत्री श्रीमती दीया कुमारी और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के महिला एवं बाल विकास विभागों के मंत्री भी शामिल होंगे।इस कार्यक्रम में मंत्रालय की प्रमुख पहलों पर ध्यान केंद्रित करने वाले कई महत्वपूर्ण सत्रों में मिशन वात्सल्य, मिशन शक्ति और मिशन सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 शामिल हैं। इन सत्रों का उद्देश्य महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान निकालना और भारत में महिलाओं के कल्याण और बच्चों के विकास को मजबूत बनाने के लिए भविष्य का मार्ग प्रशस्त करना है।इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की ओर से सर्वाेत्तम अभ्यास प्रस्तुतियां दी जाएंगी। ये प्रस्तुतियां महिलाओं और बच्चों के सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से की गई सफल क्रियान्वयन पर ध्यान केंद्रित करेंगी, साथ ही लाभार्थियों को बेहतर तरीके से सेवाएँ प्रदान करने के लिए जिलों में कैसे बढ़ाया जाए, इस पर चर्चा की जाएगी।शिविर में राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों के साथ खुली चर्चा की सुविधा होगी, जिससे चुनौतियों का समाधान करने, विचारों को साझा करने और सहयोगात्मक समस्या-समाधान में शामिल होने के लिए एक मंच प्रदान किया जाएगा, आंगनवाड़ी केंद्रों को मजबूत करना ताकि उन्हें पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य और जागरूकता और सेवाओं के केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके, मिशन वात्सल्य बेहतर चाइल्डकेयर संस्थानों, पालन-पोषण देखभाल, गोद लेने और बाद की देखभाल के माध्यम से बाल कल्याण को तेज करना, मिशन शक्ति महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विशेष रूप से शी-बॉक्स पोर्टल के माध्यम से प्रौद्योगिकी के उपयोग जैसे मुद्दों का समाधान निकालना।महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और राजस्थान सरकार इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की मेज़बानी कर रहे हैं। यह सहयोगात्मक प्रयास प्रभावशाली नीतिगत निर्णयों और कल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1736507872 c73142fa679c94835c03 रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार हो रहा है विस्तार.
Next Article रायपुर : राज्य युवा महोत्सव – 2025.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

पंडरिया दशहरा उत्सव में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, कहा विजयादशमी का पर्व सत्य, धर्म और मर्यादा की जीत का प्रतीक है
कबीरधाम October 21, 2026
कन्या भोज में चरण पखारे, पूजा-अर्चना कर कॉपी-पेन भेंट किए, दिया शिक्षा का संदेश
कबीरधाम बोडला October 20, 2026
वृद्धजनों की सेवा कर ओपन क्रू व टीम का 37वां स्थापना दिवस मनाया
कबीरधाम October 20, 2026
IMG 20261019 WA0016 1
बिलाईगढ़ एसडीओपी दीपिका मिंज को मिली एएसपी पद की पदोन्नति, कंधों पर अशोक स्तंभ लगाकर किया सम्मानित करीब 11 वर्षों की पुलिस सेवा के बाद मिली नई जिम्मेदारी, एसपी सुनील शर्मा और एएसपी धीरेन्द्र पटेल ने बैज लगाकर दी बधाई
सारंगढ़ October 19, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • बोडला
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
  • सारंगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d