BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : महतारी वंदन योजना बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : महतारी वंदन योजना बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल

Basant Ratre
Last updated: July 22, 2025 6:36 pm
Basant Ratre 88 Views
Share
2 Min Read
SHARE
1753183239 bc7ff6a59c3c2a3871b3

प्रमिला चौधरी बनीं सफल व्यवसायी कर रहीं परिवार का पालन पोषण

रायपुर, 22 जुलाई 2025

जिला नारायणपुर के ग्राम डोंगरीपारा, पंचायत ओरछा निवासी श्रीमती प्रमिला चौधरी ने विपरीत परिस्थितियों में भी साहस और संकल्प के साथ आत्मनिर्भर बनने का जो प्रयास किया, वह आज अनेक महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है।

पति के असमय निधन के बाद तीन बच्चों की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने हार नहीं मानी और जीविकोपार्जन के लिए मनिहारी सामान की एक छोटी सी दुकान प्रारंभ की।

प्रारंभ में श्रीमती चौधरी आय सीमित थी और उनका व्यवसाय साप्ताहिक बाजार पर ही निर्भर था। इसी बीच छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना के अंतर्गत उन्हें प्रतिमाह 1000 रूपए की नियमित सहायता राशि मिलने लगी। प्रमिला चौधरी ने इस आर्थिक सहयोग को आत्मनिर्भरता का आधार बनाते हुए अपने व्यवसाय का विस्तार किया। उन्होंने अपनी दुकान में सौंदर्य प्रसाधन, बिंदी, चूड़ियाँ, घरेलू उपयोग की सामग्री आदि वस्तुएँ शामिल कीं, जिससे उनकी दुकान अधिक आकर्षक और उपयोगी बन गई।

श्रीमती प्रमिला चौधरी ओरछा के साप्ताहिक बाज़ार के साथ-साथ पास के छोटेडोंगर बाज़ार में भी दुकान लगाती हैं। इससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और वे न केवल अपने परिवार की आवश्यकताएँ पूर्ण कर पा रही हैं, बल्कि अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा और जीवन भी प्रदान कर रही हैं।

प्रमिला चौधरी ने छत्तीसगढ़ शासन एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना ने उनके जैसे कई जरूरतमंद परिवारों के लिए आशा की किरण प्रदान की है। यह योजना न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है, बल्कि उन्हें स्वाभिमान और सम्मान के साथ जीवन जीने की दिशा भी दे रही है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : प्रदेश में अब तक 453.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
Next Article दुर्ग: सेट्रींग प्लेट उपलब्ध कराकर खेमीन दीदी, समूहों की महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा स्त्रोत
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

file 00000000c5e47208a577f46b7fce2661
💥👉 24 अप्रैल को लगेगा रोजगार का बड़ा मेला – सैकड़ों युवाओं को मिलेगा मौका!
Blog April 23, 2026
IMG 20260423 172633
💥👉जांजगीर-चांपा में शिक्षकों की भर्ती का सुनहरा मौका, 9 मई तक करें आवेदन
Blog April 23, 2026
IMG 20260423 WA0021
💥👉बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा यू-टर्न, सरकारी कर्मचारियों पर राजनीतिक गतिविधियों को लेकर आदेश स्थगित
Blog April 23, 2026
spiral null 1776942615691
💥👉बड़ी खबर: पोरडी में सड़क हादसा, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल
Blog April 23, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?