BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : मुख्यमंत्री श्री साय अब ट्रेन से भी करेंगे राज्य के विविध क्षेत्रों का दौरा .
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री साय अब ट्रेन से भी करेंगे राज्य के विविध क्षेत्रों का दौरा .

Basant Ratre
Last updated: November 25, 2024 4:41 am
Basant Ratre 140 Views
Share
4 Min Read
1732464761 d7482ba1d885d1c67922
SHARE

बिलासपुर में आयोजित कवि सम्मेलन सुनने अमरकंटक एक्सप्रेस से हुए रवानामुख्यमंत्री ने कहा – ट्रेन से यात्रा का आनंद ही अलग होता हैअचानक अपने बीच देखकर प्लेटफार्म पर खड़े लोगों ने श्री साय का उत्साहपूर्वक किया अभिवादनमुख्यमंत्री ने गर्मजोशी से सभी से मुलाकात कर बातचीत की मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अब ट्रेन से भी प्रदेश के विविध क्षेत्रों का दौरा करेंगे। यह निर्णय श्री साय ने उस वक्त अचानक लिया जब बिलासपुर में आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल होने के लिए बिलासपुर जाने की तैयारियों की बात चली। मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रेन यात्रा मेरे लिए नई नहीं है। विधायक एवं सांसद रहते हुए मैने अनेक बार ट्रेन यात्रा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रेन से यात्रा करने का आनंद यह है कि बहुत से नए लोगों से परिचय होता है, उनसे आत्मीय मुलाकात होती है और ऐसा लगता है कि बहुत बड़े परिवार के साथ यात्रा पर जा रहे हों। श्री साय आज शाम अमरकंटक एक्सप्रेस से रायपुर से बिलासपुर के लिए रवाना हुए। वे मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रेल्वे स्टेशन पहुंचे। वहां बिना विशेष ताम झाम के प्लेटफार्म तक पहुंच गए। मुख्यमंत्री को अचानक प्लेटफार्म पर देखकर लोगों की खुशियों का ठिकाना न रहा। उन्होंने उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का अभिवादन किया, श्री साय ने भी गर्मजोशी से उनसे मुलाकात कर बातचीत की।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि ट्रेन की यात्राएं हमेशा खास होती है। रेल यात्राओं की आम भारतीय के जीवन में खास जगह है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज अमरकंटक एक्सप्रेस से रायपुर से बिलासपुर की यात्रा को लेकर खासे उत्सुक दिखे। वे प्लेटफार्म पर बैटरी चलित कार छोड़ आम यात्रियों की तरह प्लेटफॉर्म पर पैदल चले और ट्रेन से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। उन्होंने आम यात्री की तरह मूंगफली खाते हुए देशी अंदाज में कहा कि इसके बिना भारतीयों की रेल यात्रा पूरी नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि ट्रेन सार्वजनिक संपत्ति है और ट्रेन की स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही यात्रियों को जागरूकता का परिचय देते हुए ट्रेन में खाने के बाद मूंगफली के छिलके इधर उधर नहीं फेंकने चाहिए जिससे अन्य यात्रियों को परेशानी न हो। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा मैंने ट्रेन से खूब यात्राएं की है और यात्रियों के साथ उन्होंने इससे जुड़े कुछ मजेदार किस्से और अनुभव भी साझा किए। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ इस यात्रा के दौरान रेलवे के अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने रेलवे में हुए नवाचार और यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के शासनकाल में रेलवे की सुविधाएं बेहतर हुई है। यात्री सुविधाएं बढ़ी हैं और लगातार इसका विस्तार भी हो रहा है। छत्तीसगढ़ को भी इसका लाभ मिला है और यहां रेलवे से जुड़ी आधारभूत संरचनाएं बढ़ी है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में रेल यात्राओं के बिना आम आदमी का सफर पूरा नहीं होता है और हमारी डबल इंजन की सरकार इस पूरी व्यवस्था को बेहतर करने में जुटी हुई है। इस मौके पर विधायक श्री अनुज शर्मा, श्री भैयालाल राजवाड़े और गुरु खुशवंत साहेब भी यात्रा के दौरान उनके साथ उपस्थित थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1732454877 2310e71cbda994f678d1 रायपुर : भारत सरकार के एडिशनल सेकेटरी श्री सिंह ने राजनांदगांव जिले की 20 लखपति दीदियों को किया सम्मानित .
Next Article 1732530039 b03746aed64c83de929b.jfif रायपुर : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को दिए फल, मिठाई और कंबल, बुजुर्गों के साथ केक काटकर अपने जन्मदिन की शुरुआत की.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

रायगढ़ की अनमोल गौतम बनीं असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स*        *गर्भ में ही खोया पिता का साया, माँ ने दी हौसलों की उड़ान
Blog August 5, 2026
IMG 20260805 212026
गर्भ में ही पिता का साया छूटा, माँ ने नहीं टूटने दिए हौसले… आज रायगढ़ की अनमोल बनीं असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स
रायगढ़ खेल August 5, 2026
केटीयू को राष्ट्रीय मीडिया शिक्षा का केंद्र बनाने की दिशा में पहल, डिप्टी सीएम अरुण साव से कुलपति प्रो. मनोज दयाल की चर्चा
राजधानी August 5, 2026
collect raigarh 1 1698993103
डीएमएफ के 15.85 करोड़ से बदलेगी खनिज अंचलों की तस्वीर, अस्पतालों से लेकर स्कूलों तक विकास को मिली रफ्तार
रायगढ़ घरघोडा़ August 5, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?