BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायगढ़ : विशेष गहन पुनरीक्षण अभियानः मतदाता सूची का किया गया अंतिम प्रकाशन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायगढ़ : विशेष गहन पुनरीक्षण अभियानः मतदाता सूची का किया गया अंतिम प्रकाशन

Basant Ratre
Last updated: February 22, 2026 1:20 pm
Basant Ratre 7 Views
Share
4 Min Read
SHARE

8,42,695 मतदाता पंजीकृत, राजनीतिक दलों को सौंपी गई निर्वाचक नामावली

रायगढ़, 21 फरवरी 2026

भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के दिशा-निर्देशों एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले में 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर आज जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को अंतिम मतदाता सूची की एक-एक प्रतियां तथा फोटो रहित मतदाता सूची की पीडीएफ निःशुल्क प्रदान की गई।

बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि राज्य भर में 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुआ यह विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पूरी तरह मिशन मोड पर संचालित किया गया।

इस व्यापक प्रक्रिया के दौरान जिले के 1,217 बीएलओ ने कड़ी मेहनत करते हुए घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण किया और कुल 9,14,669 मतदाताओं के मिलान एवं मैपिंग के कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

आधुनिकता और पारदर्शिता को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने 8,33,681 प्राप्त गणना फॉर्मों का पूर्णतः डिजिटलीकरण किया। सर्वेक्षण के दौरान मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित और दोहरे पंजीकरण वाले मतदाताओं की पहचान की गई और जिन मतदाताओं के गणना फॉर्म वापस नहीं मिले, उनकी पुष्टि के लिए राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के साथ विशेष बैठकें आयोजित कर ऐसी सूचियों को जिला निर्वाचन अधिकारी की आधिकारिक वेबसाइटraigarh.gov.inपर भी सार्वजनिक किया गया।

उन्होंने बताया कि प्रारूप ड्राफ्ट सूची के पहले जिले में 9,14,669 मतदाता थे। प्रारूप ड्राफ्ट सूची के प्रकाशन के बाद 8,33,681 मतदाता और मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में 8,42,695 मतदाता पंजीकृत हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रारूप ड्राफ्ट सूची प्रकाशन के बाद अंतिम सूची में शुद्ध रूप से 9,014 मतदाताओं की वृद्धि दर्ज की गई है।

अंतिम प्रकाशन के पश्चात विधानसभावार आंकड़ों के अनुसार लैलूंगा में 1,97,302, रायगढ़ में 2,34,021, खरसिया में 2,05,963 और धरमजयगढ़ में 2,05,409 मतदाता शामिल हैं।

निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को समय सीमा में पूरा करने के लिए 04 ईआरओ, 93 एईआरओ, 1,156 बीएलओ और 3,137 बूथ लेवल एजेंटों सहित कई स्वयंसेवकों ने अपनी सक्रिय और सराहनीय भागीदारी निभाई। दावा और आपत्तियों के निराकरण के लिए 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक का समय दिया गया था,

जिनका पूर्ण निराकरण 14 फरवरी 2026 तक कर लिया गया। वर्तमान में अंतिम मतदाता सूची जिला निर्वाचन कार्यालय, संबंधित ईआरओ/एईआरओ कार्यालयों और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाइटhttps://ceochhattisgarh.nic.inपर अवलोकन के लिए उपलब्ध है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला प्रशासन की ओर से जिले के नागरिकों, मीडिया प्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों द्वारा इस चार महीने लंबे अभियान में दिए गए अभूतपूर्व सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

साथ ही उन्होंने बताया कि ऐसे युवा जो 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, परंतु उनका नाम सूची में नहीं है, वे अभी भी फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आगामी अर्हता तिथि 1 अक्टूबर 2026 के संदर्भ में भी भावी मतदाताओं से फॉर्म-6 प्राप्त किए गए हैं और किसी भी त्रुटि सुधार हेतु फॉर्म-8 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण श्री इनोसेंट कुजूर, श्री समयलाल यादव, श्री आशीष शर्मा, श्री पवन शर्मा, श्री मनीष गांधी, श्री कौशल प्रताप सिंह, श्री प्रमोद कुमार एवं प्रिंकल दास उपस्थित रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article मुड़ापारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का जन्मदिवस
Next Article रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
Blog February 22, 2026
मुड़ापारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का जन्मदिवस
Blog February 22, 2026
IMG 20260222 WA0003
मुड़ापारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विष्णु देव साय का जन्मदिवस
Blog February 22, 2026
IMG 20260222 WA0001
CM विष्णु देव साय के जन्मदिन पर गूंजी हनुमान चालीसा, भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने की लंबी उम्र की कामना
Blog February 22, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?