BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: मुंगेली : विशेष गहन पुनरीक्षण की अंतिम सूची का हुआ प्रकाशन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

मुंगेली : विशेष गहन पुनरीक्षण की अंतिम सूची का हुआ प्रकाशन

Basant Ratre
Last updated: February 21, 2026 7:27 pm
Basant Ratre 14 Views
Share
3 Min Read
SHARE

कलेक्टर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर दी जानकारी

मुंगेली, 21 फरवरी 2026

जिले में निर्वाचन नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार ने राजनीतिक दलों की बैठक लेकर अंतिम सूची के प्रकाशन की जानकारी दी।

बैठक में पुनरीक्षण कार्य की पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता और विधिसम्मत क्रियान्वयन की जानकारी साझा की गई। बैठक के दौरान प्रारंभिक प्रकाशन, दावा-आपत्ति की प्रक्रिया, घर-घर सत्यापन अभियान, मृत एवं स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं के नामों के विलोपन तथा पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जाने की कार्यवाही का विस्तार से प्रस्तुतीकरण किया गया।

समस्त बिंदुओं पर चर्चा के उपरांत निर्वाचन नामावली की अंतिम सूची का विधिवत प्रकाशन करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण घोषित किया गया। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम मतदाता सूची प्रदान की गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि 27 फरवरी से ईआरओ, एईआरओ, एएईआरओ एवं बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण और सत्यापन किया गया। अनेक चुनौतियों के बावजूद निर्वाचन टीम ने जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा किया।

पुनरीक्षण के दौरान 17 हजार से अधिक मृत मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए, जबकि 22 हजार से अधिक ऐसे मतदाताओं के नाम विलोपित किए गए जो स्थायी रूप से अन्यत्र स्थानांतरित हो चुके थे।

साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि स्थानांतरित मतदाताओं के नाम संबंधित नए निर्वाचन क्षेत्रों में विधिवत जोड़े जाएं। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन आयोग की मंशा स्पष्ट है। हर पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार मिले और अपात्र नामों को सूची से हटाया जाए।

उत्कृष्ट उप जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में मिले सम्मान से बढ़ा गौरव

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अतिरिक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी को उत्कृष्ट उप जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में मिले सम्मान से जिले का गौरव बढ़ा। कलेक्टर ने इसे उनके कुशल नेतृत्व एवं निर्वाचन कार्यों के सफल संचालन का परिणाम बताया।

राजनीतिक दलों ने सराहा प्रयास बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने एसआईआर प्रक्रिया के अपने अनुभव साझा किए और निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों की मेहनत की सराहना की।

कलेक्टर ने सभी राजनीतिक दलों एवं बीएलए के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सक्रिय सहभागिता के बिना यह व्यापक अभियान सफल नहीं हो सकता था। इस दौरान विभिन्न राजैनतिक दलों के जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी दलों ने निर्वाचन टीम को निष्पक्ष, पारदर्शी और पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य पूर्ण करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article अंबिकापुर : प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरगीडीह हुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नत
Next Article रायगढ़ : विशेष गहन पुनरीक्षण अभियानः मतदाता सूची का किया गया अंतिम प्रकाशन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

रायपुर : जन्मदिन पर सेवा का संदेश: मुख्यमंत्री श्री साय ने जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ
Blog February 21, 2026
रायपुर : माँ का आशीर्वाद और अपार जनस्नेह : बगिया में आत्मीयता के साथ मना मुख्यमंत्री का जन्मदिन
Blog February 21, 2026
रायगढ़ : विशेष गहन पुनरीक्षण अभियानः मतदाता सूची का किया गया अंतिम प्रकाशन
Blog February 21, 2026
अंबिकापुर : प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरगीडीह हुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नत
Blog February 21, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?