BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: एमसीबी : जनगणना 2027 की तैयारियों को मिला मजबूत आधार, मनेन्द्रगढ़ में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का भव्य समापन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

एमसीबी : जनगणना 2027 की तैयारियों को मिला मजबूत आधार, मनेन्द्रगढ़ में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का भव्य समापन

Basant Ratre
Last updated: March 30, 2026 4:44 pm
Basant Ratre 45 Views
Share
3 Min Read
SHARE

एमसीबी/30 मार्च 2026

जिले में आगामी जनगणना 2027 को सुव्यवस्थित, पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम का कलेक्टर सभा कक्ष, मनेन्द्रगढ़ में सफलतापूर्वक समापन हुआ।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम फील्ड स्तर पर कार्य करने वाले ट्रेनरों को दक्ष, प्रशिक्षित और आत्मविश्वासी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी डी. राहुल वेंकट तथा जिला जनगणना अधिकारी अनिल कुमार सिदार के मार्गदर्शन में किया गया।

मास्टर ट्रेनर टी. विजय गोपाल राव एवं विनय मोहन भट्ट ने अपने अनुभव और विशेषज्ञता के आधार पर प्रतिभागियों को जनगणना कार्य के प्रत्येक पहलू की गहन जानकारी दी।

तीन दिनों तक चले इस सघन प्रशिक्षण में जनगणना की संपूर्ण प्रक्रिया, मकान सूचीकरण, परिवार आधारित जानकारी संकलन, डेटा की शुद्धता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के उपाय, प्रपत्रों के सही उपयोग तथा तकनीकी प्रक्रियाओं को विस्तारपूर्वक समझाया गया।

विशेष रूप से जनगणना में शामिल 34 महत्वपूर्ण प्रश्नों पर फोकस करते हुए उनके उद्देश्य, उत्तर दर्ज करने की सटीक विधि एवं संभावित त्रुटियों से बचाव के उपाय बताए गए।

कार्यक्रम की विशेषता इसका व्यवहारिक एवं तकनीक-आधारित स्वरूप रहा। प्रतिभागियों को फील्ड विजिट के माध्यम से वास्तविक परिस्थितियों में कार्य करने का अवसर दिया गया, जहां उन्होंने टेस्ट एचएलओ एप के जरिए डाटा एंट्री, सर्वेक्षण प्रक्रिया और फील्ड प्रबंधन का व्यावहारिक अभ्यास किया।

इस दौरान संभावित चुनौतियों एवं उनके समाधान पर भी विस्तार से चर्चा की गई।प्रशिक्षण सत्रों में प्रतिभागियों के साथ सतत संवाद स्थापित कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा उन्हें जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश के समग्र विकास की दिशा तय करने वाली महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें प्रत्येक कर्मी की भूमिका अत्यंत जवाबदेह होती है।

समापन अवसर पर अधिकारियों ने सभी फील्ड ट्रेनरों को शुभकामनाएं देते हुए निर्देशित किया कि वे अप्रैल माह में अपने-अपने क्षेत्रों में नियुक्त प्रगणकों को इसी गुणवत्ता और गंभीरता के साथ प्रशिक्षण प्रदान करें।

साथ ही मकान सूचीकरण कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए पारदर्शिता, ईमानदारी और सतर्कता के साथ कार्य संपन्न करने पर विशेष जोर दिया गया।

जनगणना भारत सरकार की एक व्यापक, संवेदनशील और अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से देश की जनसंख्या, सामाजिक संरचना, आर्थिक स्थिति, शिक्षा स्तर और आवासीय परिस्थितियों से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े गोपनीयता के साथ एकत्र किए जाते हैं।

ये आंकड़े नीतिगत निर्णयों, संसाधनों के समुचित उपयोग एवं विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की आधारशिला होते हैं। ऐसे में मनेन्द्रगढ़ में आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जनगणना 2027 की तैयारियों को नई मजबूती प्रदान करने वाला साबित हुआ है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article एनएमएल तलईपल्ली द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया
Next Article बालोद में मासूमों पर जुल्म! छात्रावास बना अत्याचार का अड्डा, युवा कांग्रेस का फूटा गुस्सा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

पुष्प, हरियाली और लोकपरंपराओं के बीच गूंजा नारी शक्ति का संदेश
राजधानी August 14, 2026
spiral null 1786713256307
घरघोड़ा में लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नगर 14 अगस्त को हाईस्कूल ग्राउंड से जयस्तंभ चौक तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विद्यार्थियों से लेकर जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तक हुए शामिल
घरघोडा़ रायगढ़ August 14, 2026
विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों के भव्य स्वागत में हर हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजा पंडरिया, कांवड़ियों ने जलेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक
कवर्धा August 14, 2026
IMG 20260814 WA0019
बटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ से सजेगा घरघोड़ा का AK Cinemas, 14 से 20 अगस्त तक खास शो
घरघोडा़ रायगढ़ August 14, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?