
राजपुर मंडल की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है।

भारतीय जनता पार्टी के युवा संगठन ने को नई दिशा देने के उद्देश्य से राजेंद्र सिदार को राजपुर मंडल का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
युवाओं की कमान अब राजेंद्र सिदार के हाथों में हैं,जमीनी स्तर पर सक्रिय और संघर्षशील छवि के कारण राजेंद्र सिदार लंबे समय से युवाओं के बीच लोकप्रिय रहे हैं।
कई संगठन के अध्यक्ष के निर्वहन कर चुके हैं इसलिए संगठन ने उन पर भरोसा जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह नियुक्ति लैलूंगा में संगठन को नई ऊर्जा देगी और युवाओं की भागीदारी और मजबूत होगी।
संगठन विस्तार और आक्रामक रणनीति के संकेतसूत्रों के अनुसार, आने वाले समय में युवा मोर्चा गांव-गांव संपर्क अभियान, सदस्यता विस्तार और जनहित मुद्दों पर मुखर भूमिका निभाएगा।
रोहन यादव ने स्पष्ट कहा है कि वे पार्टी की नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे।
कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहरनियुक्ति की घोषणा होते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने बधाइयों का तांता लगा दिया। सोशल मीडिया पर भी शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई है।
लैलूंगा में युवा नेतृत्व का नया अध्याय शुरू राजेंद्र सिदार के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा अब और ज्यादा सक्रिय और आक्रामक नजर आएगा।
