BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: राजनांदगांव : जिला चिकित्सालय में मरीजों का करें गुणवत्तापूर्ण उपचार : कलेक्टर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

राजनांदगांव : जिला चिकित्सालय में मरीजों का करें गुणवत्तापूर्ण उपचार : कलेक्टर

Basant Ratre
Last updated: February 24, 2026 7:27 pm
Basant Ratre
Share
5 Min Read
SHARE
1771940798 68361ca845904e564a8e 1

मरीजों को कम से कम करें रिफर- बच्चों का आधार अपडेट प्राथमिकता से कराने के दिए निर्देश- ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए

पेयजल की समस्या वाले स्थानों का चिन्हांकन करने कहा- खाद-बीज का अग्रिम उठाव कराने के दिए निर्देश- सभी अधिकारी मंगलवार एवं बुधवार को मुख्यालय में रहना करें सुनिश्चित- पीएमश्री स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था के लिए निरंतर करें निरीक्षण- सीएम जनदर्शन, पीजी पोर्टल, कलेक्टर जनदर्शन एवं साप्ताहिक समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की- कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की ली बैठक

राजनांदगांव 24 फरवरी 2026।

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली।

कलेक्टर ने कहा कि जिला अस्पताल में मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं और उन्हें अनावश्यक रिफर नहीं करें।

जिला चिकित्सालय तथा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय की यह समन्वित जिम्मेदारी है कि मरीजों का गुणवत्तापूर्ण उपचार करें तथा कम से कम रिफर करें। उन्होंने जिला चिकित्सालय में संस्थागत प्रसव तथा हास्पिटल की आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली।

कलेक्टर ने कहा कि जिले के उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के मरीज जिला चिकित्सालय रिफर होकर पहुंचते है। ऐसे में जिला चिकित्सालय की जिम्मेदारी और महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग में तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों का स्थानांतरण किया गया है, ताकि कार्य सुचारू तौर पर चलता रहे।

कलेक्टर ने कहा कि 0 से 5 तथा 5 से 15 आयु वर्ग के बच्चों का आधार अपडेट प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केन्द्र में आधार अपडेट कराने का कार्य होना चाहिए। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अंतर्गत निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शासन के नये आदेश के तहत नगर पालिक निगम राजनांदगांव क्षेत्र अंतर्गत किसी भी प्रकार की आबादी सुरक्षित भूमि पर काबिज होने का साक्ष्य होने पर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी से लाभान्वित करने का प्रावधान किया गया है।

इस योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने कहा। कलेक्टर ने कहा कि ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए ऐसे स्थानों का चिन्हांकन करें, जहां पेयजल की समस्या होती थी। उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनसामान्य को पेयजल की समस्या नहीं हो इसके लिए समाधान करने के निर्देश दिए।

सभी जनमद सीईओ एवं सीएमओ से पेयजल की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली तथा निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम जनदर्शन, पीजी पोर्टल, कलेक्टर जनदर्शन एवं साप्ताहिक समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की।

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि अटल मानिटरिंग पोर्टल के सभी निर्धारित मापदण्डों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करें। स्वास्थ्य, शिक्षा, अधोसंरचना सहित शासन की अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि धान के उठाव के कार्य में गति लाएं तथा टीओ काटने के कार्य में तेजी लाने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि किसानों के लिए खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता होनी चाहिए। इसके साथ ही खाद-बीज के अग्रिम उठाव कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिमाह चावल उत्सव मनाने के लिए कहा। उन्होंने बायोमैट्रिक के माध्यम से उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली तथा सभी को समय पर कार्यालय में उपस्थित रहने के लिए कहा।

सभी अधिकारी मंगलवार एवं बुधवार को मुख्यालय में रहना सुनिश्चित करें। उन्होंने ई-ऑफिस के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पीएमश्री स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था के लिए निरंतर निरीक्षण करें तथा निर्माणाधीन कार्यों को समय पर पूर्ण कराएं।

उन्होंने आयुष एवं स्वास्थ्य विभाग को समन्वित तरीके से स्वस्थ जीवन शैली के लिए जागरूकता लाने के लिए कहा। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में योग, चिकित्सा परामर्श, टैली कन्सलटेंसी की जानकारी ली तथा बायोमेडिकल कचरे के निपटान की समुचित व्यवस्था करने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल से 9वीं, 10वीं, 11वीं, 12वीं का पाठ्यक्रम बनाकर बच्चों की पढ़ाई जारी रखें। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि बायोमैट्रिक उपस्थिति सभी शासकीय कार्यालयों में शुरू करें। ग्राम पंचायतों में भी बायोमैट्रिक उपस्थिति के लिए सचिवों को पंजीयन कराने कहा।

बैठक में वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री एम भार्गव, एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोराम, एसडीएम श्री गौतम पाटिल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article
Next Article एयरटेल ने बड़े पैमाने पर डिजिटल एनबीएफसी प्लेटफॉर्म स्थापित करने की महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20261007 WA0006
जय स्तंभ चौक में गूंजा ‘नमो सेवा—अनकही कहानी’ का संदेश, NSS स्वयंसेवकों ने दी संगीतमय नाट्य प्रस्तुति सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन, विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुति ने खींचा नागरिकों का ध्यान
घरघोडा़ रायगढ़ October 7, 2026
विधायक भावना बोहरा की पहल से वनांचल की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान, कुई-कुकदुर महाविद्यालय हेतु 12 अक्टूबर से शुरू होगी निःशुल्क बस सेवा
कबीरधाम October 6, 2026
IMG 20261006 144450
बिजली कर्मचारियों का हल्लाबोल! रायपुर में प्रदर्शन, 18 नवंबर को सामूहिक अवकाश का ऐलान! .
छत्तीसगढ़ रायपुर October 6, 2026
spiral null 1791190173407
NTPC तलाईपाली के गेट पर प्रभावितों का धरना, दस मांगों पर अड़े ग्रामीण आज प्रशासन–NTPC–ग्रामीणों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता, मीडिया कवरेज को लेकर भी उठे सवाल PRO ने कहा मिडिया इज नाट अलाउटेड
घरघोडा़ रायगढ़ October 5, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d