BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: तीन दिवसीय गुरु घासीदास जयंती का भव्य समापन, पंथी नृत्य व शोभा यात्रा ने बांधा समां
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

तीन दिवसीय गुरु घासीदास जयंती का भव्य समापन, पंथी नृत्य व शोभा यात्रा ने बांधा समां

Basant Ratre
Last updated: December 29, 2025 1:37 pm
Basant Ratre
Share
2 Min Read
spiral null 1766995022835
SHARE

टुंडरी। ग्राम टुंडरी में आयोजित तीन दिवसीय गुरु घासीदास जयंती समारोह का भव्य एवं गरिमामय समापन श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता के संदेश के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टंडन उपस्थित रहे।

IMG 20251226 083149

उन्होंने परंपरानुसार जैतखांभ पर पालो चढ़ाकर बाबा गुरु घासीदास जी के प्रति श्रद्धा अर्पित की और समाज को सतनाम के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

IMG 20251229 WA0004
IMG 20251229 WA0005

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच प्रतिनिधि सोहन साहू ने अपने वक्तव्य में सामाजिक समरसता, भाईचारे और समानता के पथ पर चलने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि गुरु घासीदास जी का संदेश आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देता है।

IMG 20251229 WA0003
IMG 20251229 WA0001

मंच पर उपसरपंच आशीष वैष्णव, प्रहलाद साहू (बसपा जिलाध्यक्ष, बलौदाबाजार-भाटापारा), घनश्याम पाटले, कनेन्द्र पात्रे, रथराम साहू, अर्जुन आजाद, जोगी गोंड एवं रिंकू बारले रवि पाटले,सहसराम बारले सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

IMG 20251229 WA0006

समारोह के दौरान आयोजित पंथी नृत्य प्रतियोगिता में कुल 7 टीमों ने भाग लिया। सभी दलों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का दिल जीत लिया।

IMG 20251229 WA0000

निर्णायकों के निर्णयानुसार
प्रथम पुरस्कार: बालिका पंथी पार्टी, सलिहा
द्वितीय पुरस्कार: राजा गुरु बालकदास अखाड़ा दल, मुंगेली
तृतीय पुरस्कार: पंथी डांस ग्रुप, तुलसी
को प्रदान किया गया।

IMG 20251229 WA0007

समापन दिवस पर सतनाम शोभा यात्रा भी बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। भजन-कीर्तन, नृत्य और जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।

IMG 20251229 WA0002

कार्यक्रम का सफल आयोजन समस्त सतनामी समाज, टुंडरी के तत्वावधान में किया गया।

आयोजकों ने सहयोग देने वाले सभी समाजजनों, कलाकारों और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20251228 WA0005 घरघोड़ा में श्याम भक्ति की बहेगी धारा, 29 दिसंबर को सजेगा बाबा श्याम का भव्य दरबार
Next Article IMG 20251229 WA0006 1 पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल जी का जीवन हमें सिखाता है कि राजनीति सत्ता का नहीं, साधना का मार्ग है : भावना बोहरा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

1200 675 27615137 thumbnail 16x9 iii
तहसीलदार के निलंबन पर हाईकोर्ट की रोक, शासन से मांगा जवाब पुसौर में सरकारी जमीन के रिकॉर्ड में बदलाव का मामला; पहले विभागीय जांच पर भी लग चुकी है अंतरिम रोक
छत्तीसगढ़ रायगढ़ रायपुर September 14, 2026
कवर्धा झलमला थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़वाही में टोनही होने के संदेह में अपनी मां के साथ माRपीट कर Hत्या
कवर्धा September 13, 2026
IMG 20260913 WA0020 scaled
सतनाम पंथी महोत्सव में गूंजा सतनाम का संदेश, एक मंच पर जुटे 500 कलाकार
राजधानी छत्तीसगढ़ September 13, 2026
IMG 20260913 WA0016
नवापारा टेंडा में बी.एस. फाउंडेशन का जनसेवा अभियान, 300 ग्रामीणों ने कराया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण Fortis Hospital के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की जांच, जरूरतमंदों को दवाइयां और 60 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को निःशुल्क चश्मे की सुविधा
घरघोडा़ रायगढ़ September 13, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d