BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जनपद पंचायत लोहरा में अधिकारियों के साथ बैठक कर धान खरीदी की तैयारियों का जायजा लिया
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जनपद पंचायत लोहरा में अधिकारियों के साथ बैठक कर धान खरीदी की तैयारियों का जायजा लिया

Basant Ratre
Last updated: November 12, 2025 5:06 pm
Basant Ratre 77 Views
Share
5 Min Read
IMG 20251112 WA0021
SHARE

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने धान खरीदी में पूर्ण पारदर्शिता और किसानों को कोई असुविधा न हो इसके लिए दिए निर्देश

कवर्धा छत्तीसगढ़ में 15 नवम्बर से धान खरीदी शुरू होने वाली है जिसके तहत आज जनपद पंचायत सहसपुर लोहरा में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विभागों के अधिकारियों, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी जनपद सदस्यों के साथ बैठक कर तैयारियों की जायजा लियाl इस दौरान भावना बोहरा ने सभी तैयारियों को तय समय पर पूरा करने अधिकारियों को निर्देश देते हुए पूर्ण पारदर्शिता से धान खरीदी करने एवं किसानों को कोई असुविधा न हो इसके लिए विशेष ध्यान रखने के स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हैंl उन्होंने पंजीकृत किसानों की संख्या, पंजीकृत रकबा की जानकारी ली। इसके साथ ही इस वर्ष धान खरीदी के निर्धारित लक्ष्य की जानकारी ली गई।

भावना बोहरा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी किसानों से पंजीकृत रकबा के अनुसार धान खरीदी की जाए यह सुनिश्चित करना है। धान खरीदी केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्था प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करें ताकि किसानों को सुगमता से धान विक्रय की सुविधा मिले और भुगतान जल्द किया जाए। उन्होंने बताया कि धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को किसी प्रकार की अवस्था ना हो, इस पर विशेष ध्यान रखा जाए। इसके साथ ही धान खरीदी केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदानों की उपलब्धता, धान बेचने आने वाले किसानों के लिए छाया हेतु शेड की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था आवश्यक रूप से सुनिश्चित करने कहा है। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि धान खरीदी के दौरान धान में नमी का नाप अवश्य किया जाए। धान खरीदी केंद्रों में पूर्ण पारदर्शिता के साथ धान की तौल इलेक्ट्रॉनिक मशीन के माध्यम से करने के निर्देश दिए गए हैं। खरीदे गए धान का संग्रहण के लिए धान संग्रहण केन्द्रों में पर्य्पट व्यवस्था करने व धान खरीदी के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी ना हो यह प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोचियों एवं अवैध धान विक्रय-परिवहन पर निगरानी रखे एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। खरीदी में धान की गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाए तथा तेजी से धान का उठाव सुनिश्चित हो। सभी उपार्जन केंद्रों में कॉल सेंटर के नंबर चस्पा किए जाए ताकि कृषक किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल दे सकें और उसका निराकरण समयबद्ध रूप से किया जा सके। इसके साथ ही एक गुणवत्ता जांच दल का गठन किये जाए जिसमें धान की गुणवत्ता, तौल की प्रक्रिया एवं बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि तय समय पर धान की खरीदी के लक्ष्य को प्राप्त कर किसानों को राशि का जल्द भुगतान मिल सके।

भावना बोहरा ने बताया कि आज बैठक में धान खरीदी की प्रक्रिया के साथ ही एग्रीस्टेक, नमी माप यंत्र की सुविधा, स्टैग के लिए बोरी एवं भूसे की व्यवस्था, धान को बारिश से बचाने के लिए पर्याप्त मात्रा में त्रिपाल की व्यवस्था के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा, बाउंड्रीवाल एवं प्रकाश व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों के हित के लिए प्राथमिकता से कार्य कर रही है। इस वर्ष 15 नवम्बर से 31 जनवरी तक धान खरीदी की जाएगी और प्रदेश के लगभग 25 लाख किसानों से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है जिसमें हम जरुर प्राप्त करेंगे। धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 69 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई और इसबार 3169 रु. प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की जाएगी। इसके साथ ही किसानों को टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन टोकन भी जारी किया जा रहा है ताकि सोसायटी में भीड़ न हो और किसानों को टोकन प्राप्त कर धान बिक्री में कोई असुविधा न हो।

बैठक में जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा सिंह जी, उपाध्यक्ष श्री अशोक पटेल जी, जनपद सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं समस्त विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20251112 WA0006 विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से वनांचल में निवासरत आदिवासी परिवार के 115 लोगों को घर वापसी से मिली नई उम्मीद
Next Article IMG 20251113 WA0005 गांव में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग — ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को सौंपी शिकायत
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

मशीनों से पेड़ो की कटाई : फारेस्टर की लापरवाही या वन विभाग की सांठगांठ?
Blog August 3, 2026
IMG 20260802 WA0024
थाईलैंड में गूंजा भारत का जयघोष, रायगढ़ के ऋषि सिंह ने रचा स्वर्णिम इतिहास
खेल रायगढ़ August 2, 2026
16 3
जिले में सहकारिता व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, सचिव सी.आर. प्रसन्ना ने किया कोतरा पैक्स का औचक निरीक्षण सहकारी समितियों को बनाया जाएगा बहुउद्देशीय सेवा केंद्र, डिजिटल सेवाओं और आयवर्धक गतिविधियों के विस्तार के निर्देश
रायगढ़ August 2, 2026
17
बारभौना में रेत के अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 10 ट्रैक्टर और एक ट्रैक्टर-लोडर जब्त  शिकायत मिलते ही संयुक्त टीम ने की त्वरित कार्रवाई जब्त वाहन पुलिस थाना छाल की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखे गए
रायगढ़ August 2, 2026

Categories

  • Blog
  • खेल
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?