BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: महासमुंद : प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना अंतर्गत 31 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

महासमुंद : प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना अंतर्गत 31 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है.

Basant Ratre
Last updated: March 18, 2025 3:23 pm
Basant Ratre 57 Views
Share
2 Min Read
SHARE

21 से 24 वर्ष के युवाओं के लिए सुनहरा अवसरमहासमुंद 18 मार्च 2025प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में 10 वीं, 12 वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी जो नियमित शिक्षा या उच्च शिक्षा में पंजीकृत न हो, आवेदक हेतु यह अनिवार्य है कि वह किसी नियमित जॉब, नियोजन में न हो, आवेदक के परिवार में कोई सदस्य शासकीय नौकरी में न हो, परिवार के किसी सदस्य की वार्षिक आय 8 लाख से अधिक न हो व आवेदक की उम्र 21 से 24 वर्ष तक हो तो वो इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। इंटर्नशिप के लिए आवेदन के लिए एक ऑनलाईन पोर्टलhttps://pminternship.mca.gov.in/login/प्रारंभ किया है, जिसका उपयोग करके आवेदन फार्म भरा जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया निःशुल्क है। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 है। आवेदन किसी भी लोक सेवा केन्द्र अथवा स्वयं के मोबाइल द्वारा किया जा सकता है। आवेदन के लिए आधार कार्ड, संबंधित शैक्षणिक योग्यता जैसे 10 वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा या स्नातक की अंकसूची, प्रमाण पत्र, आधार सीडेड बैंक खाते के पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति, आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर अनिवार्य है। इंटर्नशिप कॉर्पोरेट मंत्रालय द्वारा चयनित कंपनियों जिसकी सूची पोर्टल में दी गई है। किसी एक कंपनी में करनी होगी यह केवल 1 वर्ष के लिए ही होगी।इस योजना में आवेदन के उपरान्त युवाओं को चयनित होने पर भारत सरकार के कॉर्पोरेट उपक्रम में एक साल की अप्रेंटिसशिप में रूपए 5000.00 प्रतिमाह मानदेय व सम्बन्धित को एक वर्ष में रूपए 6000.00 एकमुश्त अन्य खर्च हेतु प्रदान किया जाएगा। यह अप्रेंटिसशिप नियमित नियुक्ति नहीं है, यह अप्रेंटिसशिप अनुभव प्राप्त करने के लिए है। यह केन्द्र सरकार की निःशुल्क योजना है, जिसका उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : खनिज क्षेत्र में पारदर्शिता और नवाचार का नया अध्याय: खनिज प्रबंधन में डिजिटल युग की नई शुरुआत
Next Article महासमुंद : नशीली पदार्थों के अनाधिकृत विक्रय पर सख्त कार्रवाई की जाएगी – कलेक्टर श्री लंगेह.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20251210 WA0008 1
भाजपा सरकार में हर गाँव तक विकास पहुँच रहा है : भावना बोहरा
Blog December 10, 2025
IMG 20251210 WA0008
December 10, 2025
Blog December 10, 2025
IMG 20251209 WA0057
घरघोड़ा स्वास्थ्य केंद्र में युवा साथी सेवा संगठन द्वारा कंबल वितरण, मरीजों ने जताया आभार
Blog December 10, 2025
1001304512
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कांग्रेस संगठन का विस्तार, मोहम्मद सिद्दीकी ने धान खरीदी व्यवस्था पर उठाए सवाल
Blog December 9, 2025

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?