BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: गणतंत्र दिवस पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण कर किये ध्वजारोहण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

गणतंत्र दिवस पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण कर किये ध्वजारोहण

Basant Ratre
Last updated: January 26, 2026 1:20 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
SHARE
IMG 20260126 WA0004 1

रायगढ़, 26 जनवरी 2026 — छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर द्वारा दिनांक 22 जनवरी 2026 को भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की नवीन स्थानांतरण आदेश जारी किया गया था।

IMG 20260126 WA0007

उक्त आदेश के परिपालन में दिनांक 26.01.2026 को डीआईजी एवं एसएसपी शशि मोहन सिंह (IPS) ने रायगढ़ जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। श्री शशि मोहन सिंह वर्ष 2012 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी हैं। वे छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद रायगढ़ जिले के 21वें पुलिस अधीक्षक हैं ।

आज गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पुलिस कार्यालय परिसर में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में उन्होंने सशस्त्र गार्ड की सलामी के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया और जिले के पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को संबोधित किया।

IMG 20260126 WA0008

प्रतिवर्ष की भांति आज प्रातः पुलिस कार्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया, जहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

अपने उद्बोधन में उन्होंने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों के त्याग व बलिदान से देश को आज़ादी मिली है और लोकतांत्रिक व्यवस्था में कानून का पालन कराना पुलिस विभाग की एक अहम जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से अपने कर्तव्यों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए श्री सिंह ने जिले एवं प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और रायगढ़ पुलिस के विजन की जानकारी साझा की।

उन्होंने कहा कि जिला पुलिस की प्राथमिकता जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों, शासन के सभी विभागों तथा मीडिया के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करना होगा। इसके साथ ही अपराध नियंत्रण को पहली प्राथमिकता में रखते हुए कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से समाज में जन-जागरूकता लाने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि रायगढ़ पुलिस पारदर्शिता, संवेदनशीलता और सख्त कानून व्यवस्था के साथ जिले में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगी।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (साइबर सेल) श्री अनिल विश्वकर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा, डीएसपी सुशांतो बनर्जी, साधना सिंह, डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल एवं समस्त कार्यालय स्टाफ मौजूद रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : इंटरनेट की इस दुनिया में प्रिंट और साहित्य का महत्व हमेशा रहेगा – राज्यपाल श्री डेका
Next Article रायपुर : संविधान, लोकतंत्र और सुशासन के रास्ते विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

spiral null 1791190173407
NTPC तलाईपाली के गेट पर प्रभावितों का धरना, दस मांगों पर अड़े ग्रामीण आज प्रशासन–NTPC–ग्रामीणों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता, मीडिया कवरेज को लेकर भी उठे सवाल PRO ने कहा मिडिया इज नाट अलाउटेड
घरघोडा़ रायगढ़ October 5, 2026
file 0000000032e48207aaa39810b0a832f6
 छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 1710 पदों पर भर्ती परीक्षा की घोषणा
घरघोडा़ रायगढ़ October 5, 2026
आनंद बुद्ध विहार भीमनगर में वर्षावास के 65वें दिन सामूहिक वंदना एवं ध्यान साधना
रायपुर October 2, 2026
IMG 20261002 WA3754
डोलनारा के प्रभावितों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 28 फरवरी 2025 को कट-ऑफ मानकर फिर तय होगा मुआवजा
घरघोडा़ रायगढ़ October 2, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d