BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: एमसीबी : गणतंत्र दिवस पर जिले में सांसद करेंगे ध्वजारोहण, मुख्यमंत्री के संदेश का होगा वाचन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

एमसीबी : गणतंत्र दिवस पर जिले में सांसद करेंगे ध्वजारोहण, मुख्यमंत्री के संदेश का होगा वाचन

Basant Ratre
Last updated: January 23, 2026 4:33 pm
Basant Ratre 61 Views
Share
2 Min Read
SHARE

एमसीबी, 23 जनवरी 2026

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 के पावन अवसर पर जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में भव्य एवं गरिमामय मुख्य समारोह का आयोजन किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का दायित्व सांसद को सौंपा गया है।

राज्य शासन के निर्णय के तहत 26 जनवरी 2026 को आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में रायगढ़ सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वे जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर गणतंत्र दिवस समारोह की अगुवाई करेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का संदेश वाचन के माध्यम से आमजन तक पहुँचाया जाएगा।शासन के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस समारोह पूर्ण गरिमा, अनुशासन एवं राष्ट्रीय भावना के साथ आयोजित किया जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा समारोह की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है, ताकि कार्यक्रम सुव्यवस्थित, सुचारु एवं स्मरणीय बन सके। समारोह के दौरान परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों के आयोजन की भी संभावना है। गणतंत्र दिवस संविधान, लोकतंत्र एवं स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का महत्वपूर्ण अवसर है। जिले में आयोजित यह मुख्य समारोह प्रशासनिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय चेतना की दृष्टि से विशेष महत्व रखता है।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर राष्ट्रीय पर्व को उत्साह, उल्लास एवं सम्मान के साथ मनाने की अपील की है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article एमसीबी : राज्य स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
Next Article एमसीबी : पेयजल को लेकर प्रशासन सक्रिय, रजत जयंती महोत्सव के तहत पाराडोल में हुआ समाधान शिविर का आयोजन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

Screenshot 20260716 115707
पंडरिया शक्कर कारखाने में रिकॉर्ड समय में हुआ गन्ने की एफ.आर.पी का भुगतान, विधायक भावना बोहरा ने कहा “हमारी नीति स्पष्ट, हमारी नीयत साफ”
Blog July 16, 2026
13 6
जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए बनी विशेष कार्य योजना
Blog July 16, 2026
IMG 20260715 181437 scaled
कानून को चुनौती!कथित पशु मालिक से मारपीट और लूट के आरोप
Blog July 15, 2026
IMG 20260715 WA0003
पंडरिया विधायक भावना बोहरा की ‘साइंस पाठशाला’ का मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष मान. डॉ.रमन सिंह ने किया शुभारंभ, सरकारी स्कूलों के बच्चे सीखेंगे AI, ड्रोन और रोबोटिक्स”
Blog July 15, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?