BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया ध्वजारोहण शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में हुआ जिला स्तरीय समारोह परेड में टुकडिय़ों ने किया आकर्षक मार्च पास्ट स्कूली बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की मोहक प्रस्तुति रायगढ़ जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

79 वें स्वतंत्रता दिवस पर वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया ध्वजारोहण शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में हुआ जिला स्तरीय समारोह परेड में टुकडिय़ों ने किया आकर्षक मार्च पास्ट स्कूली बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की मोहक प्रस्तुति रायगढ़ जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Basant Ratre
Last updated: August 16, 2025 11:38 am
Basant Ratre
Share
9 Min Read
spiral null 1755317326749
SHARE


रायगढ़, 15 अगस्त 2025/ रायगढ़ जिले में 79 वां स्वतंत्रता दिवस हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने ध्वजारोहण किया और परेड को सलामी दी। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

8 13

तत्पश्चात विकास के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गये। इस अवसर पर मंच पर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में परेड की सलामी के पश्चात मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया। समारोह में 6वीं बटालियन छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, नगर सेना व एनसीसी कैडेट की टुकडिय़ों द्वारा मार्च पास्ट किया गया।

2 13


           वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपने वीर जवानों पर गर्व है, जिन्होंने अपने असीम शौर्य और साहस से मातृभूमि का शीश हमेशा ऊंचा रखा।

12 6

वर्ष 1947 में देश की आजादी के बाद पाकिस्तान की ओर से हुए आक्रमण से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक हर बार हमारे जवानों ने तिरंगे का मान बढ़ाया है। पहलगाम में हुए जघन्य आतंकी कृत्य का बदला लेने हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिन्दूर चलाया गया। यह ऑपरेशन दुनियाभर में भारत के पराक्रम और दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक बना।

14 7


          प्रधानमंत्री जी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य रखा है। इसी दिशा में हमने ‘छत्तीसगढ़ अंजोर विजन’ डॉक्यूमेंट के रूप में एक ऐसा रोडमैप तैयार किया है, जिसके माध्यम से हम विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को साकार करेंगे। छत्तीसगढ़ देश का दूसरा राज्य है जिसने विजन डाक्यूमेंट तैयार किया है।

26 1

इसमें हमने निकटवर्ती, मध्यवर्ती और दीर्घकालीन लक्ष्य रखे हैं। इन्हें प्राप्त करने हमने सामाजिक आर्थिक विकास के 13 थीम चुने हैं और इनके क्रियान्वयन के लिए 10 मिशन तैयार किये हैं। हमारे राज्य के निर्माता श्रद्धेय अटल जी के सुशासन का दृढ़ संकल्प हमें शक्ति देता है। हम निश्चित ही जन-जन की सहभागिता से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लक्ष्य को साकार करेंगे।

17 6


            वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि देश के उन्यासीवें (79वें) स्वतंत्रता दिवस के साथ-साथ हम छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 गौरवशाली वर्षों की विकास यात्रा को ‘छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव’ के रूप में मना रहे हैं और आज के इस शुभ दिन से छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का शुभारंभ कर रहे हैं। सभी की भागीदारी से हम इस महोत्सव को अविस्मणीय बनाएंगे।

25 2


          समारोह में महापौर श्री जीवर्धन चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष खरसिया श्री कमल गर्ग, सभापति श्री डिग्री लाल साहू, श्री अरूणधर दीवान, श्री विजय अग्रवाल, श्रीमती पूनम सोलंकी, श्री कौशलेष मिश्रा, श्री रत्थू गुप्ता, श्रीमती शीला तिवारी, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, डीएफओ श्री अरविंद पीएम, नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अपर कलेक्टर श्री रवि राही, अपर कलेक्टर डॉ प्रियंका वर्मा, ज्वाइंट कलेक्टर श्री राकेश गोलछा, एसडीएम रायगढ़ श्री महेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट, शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन प्राचार्य श्री राजेश डेनियल एवं श्रीमती रणजीत कौर घई ने किया।

23 4

शहीदों के परिवारजनों को किया गया सम्मानित
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद परिवारजनों को शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। इनमें धरमजयगढ़ के शहीद आर.स्व.श्री लक्ष्मीनारायण, छाल के शहीद स्व.श्री तनिकलाल पटेल, कापू के शहीद आर.स्व.श्री राजाराम एक्का, लैलूंगा के शहीद एपीसी स्व.श्री पंचराम भगत, चक्रधरनगर रायगढ़ के शहीद प्लाटून कमाण्डर स्व.श्री गीताराम राठिया एवं शहीद आर.श्री सुखसाय भगत, सिटी कोतवाली रायगढ़ के शहीद आर.स्व.श्री बीर सिंह श्रीवास एवं शहीद प्र.आर.श्री राघवराम ओझा शामिल थे।

23 4 1

परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम में वित्त मंत्री श्री चौधरी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें परेड कमांडर-रक्षित निरीक्षक श्री अमित सिंह एवं सेकेण्ड इन कमांड-उप निरीक्षक गेंद लाल साहू शामिल थे। इसी तरह सर्वश्रेष्ठ परेड प्रदर्शन (पुलिस बल) में प्रथम-नगर सेना महिला, द्वितीय-छ.ग.सशस्त्र बल 6 वीं वाहिनी एवं तृतीय-नगर सेना पुरूष बल तथा सर्वश्रेष्ठ परेड प्रदर्शन (पुलिस बल के अतिरिक्त)में प्रथम-एनसीसी सीनियर डिवीजन केजी पीडी आईटीआई, द्वितीय-एनसीसी सीनियर विंग केजी डीडी आईटीआई एवं तृतीय एनसीसी पीएमश्री नटवर इंग्लिश स्कूल रायगढ़ रहे। इसी तरह सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक कार्यक्रम (समूह नृत्य) में प्रथम-सेंट जेवियर्स स्कूल रायगढ़, द्वितीय-सेंट टेरेसा स्कूल रायगढ़, तृतीय-आदिवासी कन्या आश्रम गोढ़ी तमनार एवं सहभागिता में कार्मेल कान्वेंट स्कूल रायगढ़, आदर्श बाल मंदिर रायगढ़ तथा पीएमश्री नटवर इंग्लिश स्कूल रायगढ़ को मिला। इसी प्रकार बैण्ड के लिए सेंट टेरेसा स्कूल रायगढ़ को विशिष्ट पुरस्कार मिला।

27
25 2 1


उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित
इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिनमें जिला कार्यालय सहित अन्य विभागों से उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित होने वालों में आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, एसडीएम रायगढ़ श्री महेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री अमित कश्यप, सहायक प्रबंधक बीएसएएल श्री एस.के.अग्रवाल, तहसीलदार श्री शिवकुमार डनसेना, जनपद सीईओ धरमजयगढ़ श्री मदन लाल साहू, नायब तहसीलदार खरसिया सुश्री काजल अग्रवाल, श्री किशन मिरी, श्रीमती अनिता महंत, श्री अश्वनी कुमार पटेल, राजकुमार राठिया, श्री नितुन कुमार मिरी, सुश्री ज्योति सिदार, श्री राम निवास साहू, उप अभियंता श्री शशिकांत पटेल, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी श्री संदीप केरकेट्टा एवं श्री भुवनेश्वर बरेठ, डॉ.मित्रभानु गुप्ता, श्रीमती निर्मला ठाकुर, श्रीमती राबिया खान, श्री तिलक राम पटेल, श्री राजकुमार गोड़, श्री अजय कुमार बंजारे, श्री संदीप यादव, श्री वेदप्रकाश साव, श्री उमेश कुमार सिन्हा, श्री राकेश यादव, श्री जीवन लाल नायक, श्री कैलाश राउल, डॉ.धनसिंह पैंकरा, डॉ.प्रदीप पटेल, श्री चंद्रशेखर साहू, कुमारी लता बरेठ, कुमारी रेशमा पटेल, श्री सुनील कुमार प्रधान, श्री लोभन साय सारथी, श्री दासरथी सिदार, श्री पूनम कुमार देवता, श्री विजय कुमार चौधरी, श्रीमती रंजीत कौर घई, श्रीमती हेमपुष्पा यादव, श्रीमती कृष्णा महंत, श्रीमती जानकी यादव, श्री डीकाराम शेष, श्रीमती सुनंदा प्रधान, श्रीमती फ्रासस्किा खलखो, श्रीमती सुनीता लकड़ा, श्री अशोक यादव, श्री प्रशांत पण्डा, श्री प्रदीप कुमार राठिया, सुश्री संतोषी देवांगन, श्री यशवंत कुमार श्रीवास, श्री दिलीप निषाद, श्री राजेश कुमार पटेल, श्री योगेश सारथी, आर.541 धरेन्द्र गोड़, सउनि मनमोहन बैरागी, आर. 311 रविन्द्र गुप्ता, म.आर.134 पंकजिनी गुप्ता, म.आर.236 आशा सिदार, आर.732 संजीव पटेल, आर.829 मनोज पटनायक, आर.210 रोशन एक्का, प्र.आर.459 मोहम्मद दिलदार कुरैशी, आर.712 लखेश्वर पुरसेठ, आर.207 शशिभूषण साहू, श्री छेदी लाल पटेल, श्री कार्तिकेश्वर यादव, श्री भुवनेश्वर सिदार, श्री विरेन्द्र साव, कु.ललिता सिदार, उप अभियंता श्री सचिन गुप्ता, ग्राम रोजगार सहायक श्री जयप्रकाश पटेल, सहायक विकास विस्तार अधिकारी सुश्री यमुना सिदार, श्री रामकुमार भगत, श्री कैलाश नारायण यादव, श्री आलोक कुमार पण्डा, श्री सुरेश पटेल, श्रीमती मणि उपाध्याय, श्री नवदीप पटनायक, श्री सलीम खान, श्री विजय कुमार ठाकुर, श्री सहदेव बेहरा, श्री रामसिंह राठिया, श्री नवीन गुप्ता, श्री प्रकाश भगत, श्री राम नारायण पटेल, श्री सूरज देवांगन, श्री आयुष गुप्ता, श्री हरकेश्वर लकड़ा, श्रीमती शिव कुमारी तिवारी, श्री प्रदीप पटेल, श्रीमती कहरो बाई कुजूर, श्री नटवर महिलाने एवं श्रीमती रामबाई बेहरा शामिल है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article spiral null 1755310887302 घरघोड़ा में तिरंगे की शान, स्वतंत्रता दिवस पर नगर देशभक्ति और एकता के रंग में रंगा
Next Article IMG 20250817 WA0015 घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई – दो सक्रिय चोर और कबाड़ी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

सेवा और समर्पण की मिसाल बनी सीता रसोई, पंडरिया ने पूरे किए सफलतापूर्वक एक वर्ष
कबीरधाम October 21, 2026
पंडरिया दशहरा उत्सव में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, कहा विजयादशमी का पर्व सत्य, धर्म और मर्यादा की जीत का प्रतीक है
कबीरधाम October 21, 2026
कन्या भोज में चरण पखारे, पूजा-अर्चना कर कॉपी-पेन भेंट किए, दिया शिक्षा का संदेश
कबीरधाम बोडला October 20, 2026
वृद्धजनों की सेवा कर ओपन क्रू व टीम का 37वां स्थापना दिवस मनाया
कबीरधाम October 20, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • बोडला
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
  • सारंगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d