BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: एमसीबी : मनेन्द्रगढ़ और भरतपुर में “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” के अवसर पर अधिकारी कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

एमसीबी : मनेन्द्रगढ़ और भरतपुर में “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” के अवसर पर अधिकारी कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ.

Basant Ratre
Last updated: January 24, 2025 7:46 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
SHARE

एमसीबी, 24 जनवरी 2025मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर बड़े पैमाने पर शपथ ग्रहण समारोह और मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डी. राहुल वेंकट के निर्देशन में पूरे जिले में मतदाता दिवस के महत्व को समझाने और नागरिकों को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम किए गए। मनेंद्रगढ़ विकासखंड के जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ में जनपद सीईओ वैशाली सिंह द्वारा सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई। शपथ के माध्यम से सभी ने अपने मतदान अधिकार का प्रयोग करने का संकल्प लिया और देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की प्रतिबद्धता जताई। इसके अलावा मनेन्द्रगढ़ नगर निगम में मुख्य नगरपालिका अधिकारी मुक्ता सिंह चौहान ने नगर निगम के स्वच्छता दीदीयों के साथ सभी अधिकारी कर्मचारियों को शपथ दिलाई। यह शपथ समारोह मतदाता जागरूकता के महत्व को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम था, जिसमें कर्मचारियों ने मतदान में अपनी भागीदारी का संकल्प लिया। इसी तरह जिला पंचायत मनेंद्रगढ़ में डीपीएम सिमेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई । वहीं लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी नारायण सिंह पैकरा ने भी अपने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई, जिससे यह संदेश फैलाया गया कि सभी नागरिकों को अपने मतदान का अधिकार समझना और उसे जिम्मेदारी के साथ निभाना चाहिए। इसके अलावा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता ओमकार सिंह ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई। यह आयोजन नागरिकों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया था। मतदाता दिवस का उद्देश्य सिर्फ मतदान के महत्व को समझाना ही नहीं है बल्कि लोगों को यह प्रेरित करना भी है कि वे लोकतंत्र में अपनी भूमिका निभाएं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए मतदान के अधिकार का उपयोग करें। इसके साथ ही भरतपुर विकासखंड के ग्राम बरौता में “जाबो एमसीबी जागव वोटर” स्थानीय निर्वाचन के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर शपथ दिलाई गई । इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों में वोट देने के प्रति जागरूकता पैदा करना था। नोडल अधिकारी पवन सिंह के नेतृत्व में अधिकारी कर्मचारियों के साथ-साथ गांव के नागरिकों ने इस अभियान में सक्रिय भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें अपने मताधिकार का सही तरीके से प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” में नागरिकों को अपने मतदान कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने और चुनाव प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया ।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article एमसीबी : कलेक्ट्रेट परिषद् में “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” के अवसर पर सभी अधिकारी कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ.
Next Article 1737720326 b668ea9d3aa09e99684f बलरामपुर : अवैध शराब पर प्रशासन सख्त.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

विधायक भावना बोहरा ने ₹4.12 करोड़ के बहुप्रतीक्षित दामापुर से करपी तक सड़क एवं नवीन विश्राम गृह निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
कबीरधाम September 22, 2026
IMG 20260922 WA0033
कानून की जटिलताओं को सरल भाषा में समझाएगी ‘विधिक प्रतिबिम्ब’, पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने किया विमोचन
घरघोडा़ छत्तीसगढ़ रायगढ़ September 22, 2026
file 00000000fdb0820895e54f841a860814
जगन्नाथ पुरी दर्शन के दौरान लापता हुए फिरूराम बेहरा, तलाश जारी मालीडीह निवासी फिरूराम का अब तक नहीं मिला सुराग, जानकारी देने वाले को ₹5,000 का इनाम
घरघोडा़ रायगढ़ September 22, 2026
IMG 20260921 WA0037
खसरा 740/1 के अर्जन और खनन उपयोग पर उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग एसईसीएल बरौद परियोजना में निजी भूमि के उपयोग का मामला, अभिलेखों की जांच और नियमानुसार मुआवजे की मांग
घरघोडा़ रायगढ़ September 21, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d