BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: उत्तर बस्तर कांकेर : असम की टीम ने ग्राम जैसाकर्रा में किया प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों का निरीक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

उत्तर बस्तर कांकेर : असम की टीम ने ग्राम जैसाकर्रा में किया प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों का निरीक्षण

Basant Ratre
Last updated: January 31, 2026 6:09 pm
Basant Ratre
Share
2 Min Read
SHARE

उत्तर बस्तर कांकेर, 31 जनवरी 2026

छत्तीसगढ़ राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवासों की गुणवत्ता, प्रगति एवं क्रियान्वयन के अध्ययन हेतु असम की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया।

असम से आये अधिकारियों की टीम में संयुक्त आयुक्त आवास श्री दुर्गावती नाथ, SEP, PMAY-G असम श्री रंजीत दास एवं श्री नीलोत्पल मिश्रा शामिल थे।

राज्य कार्यालय से उपायुक्त PMAY-G श्री राजेंद्र पांडे, सहायक अभियंता MGNREGA श्री सोमकांत साहू भी निरीक्षण में शामिल हुए।निरीक्षण के दौरान टीम ने विकासखंड चारामा अंतर्गत ग्राम पंचायत जैसाकर्रा का अवलोकन किया।

टीम ने योजना के अंतर्गत निर्मित एवं निर्माणाधीन आवासों की स्थिति की समीक्षा की और लाभार्थियों से प्रत्यक्ष संवाद कर योजना से संबंधित जानकारी ली।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी ने बताया कि असम की टीम ने जिले में अभिसरण के तहत हितग्राहियों को मनरेगा के तहत प्राप्त हो रहे समयबद्ध मजदूरी भुगतान एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्राप्त हो रहे शौचालय एवं आवास निर्माण की गुणवत्ता की सराहना की।

टीम ने अपने राज्य में भी इस पद्धति को लागू करने पर चर्चा की। इस अवसर पर योजना के लाभार्थी हितग्राही श्री हिरामन सिंह, श्री सहदेव निषाद एवं श्रीमती दुलारीबाई निषाद उपस्थित रहे।

लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से पक्का आवास प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा शासन-प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article दंतेवाड़ा : ब्लॉकचेन आधारित भूमि अभिलेख डिजिटलीकरण से अब सीएससी केंद्रों पर मिलेगी त्वरित सेवा
Next Article गरियाबंद : 10 फरवरी को होगा मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

श्याम बिहारी जायसवाल के जन्मदिन पर NEET UG काउंसलिंग में कथित घोटाले के खिलाफ छात्रों का हल्लाबोल, विकास जैन मित्तल के नेतृत्व में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
रायपुर राजधानी October 1, 2026
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
घरघोडा़ October 1, 2026
IMG 20260404 WA00511
हितग्राहीमूलक योजनाओं के लिए राशि जारी करे सरकार: बसपा
छत्तीसगढ़ October 1, 2026
एसएलआरएम सेंटर से सुलभ शौचालय तक बन रही सीसी सड़क का मामला, सीएमओ ने ठेकेदार को काम रोकने और गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश
कबीरधाम September 30, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d