BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: राजस्व कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहींः कलेक्टर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

राजस्व कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहींः कलेक्टर

Basant Ratre
Last updated: July 1, 2026 2:10 pm
Basant Ratre 74 Views
Share
4 Min Read
SHARE
IMG 20260701 WA0000

नक्शा बटांकन, स्वामित्व योजना और लंबित राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के निर्देश

पर फॉर्मेंस आधारित होगा राजस्व अमले का मूल्यांकन, लापरवाहों पर होगी सख्त कार्रवाई बेहतर कार्य करने वाले प्रत्येक तहसील के एक-एक पटवारी का किया सम्मान

IMG 20260701 WA0004

रायगढ़, 30 जून 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि जिले में राजस्व कार्यों में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

IMG 20260701 WA0005

शासन की प्राथमिकता वाले प्रत्येक राजस्व कार्य का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

जिला कलेक्टोरेट स्थित सृजन सभाकक्ष में आयोजित मैदानी राजस्व अमले की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजस्व अमलो को सम्मानित किया जाएगा, वहीं कार्य में लापरवाही बरतने वाले के विरुद्ध सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी का मूल्यांकन उसकी कार्य-प्रगति, गुणवत्ता एवं प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

कलेक्टर ने जिले की सभी तहसीलों के राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रत्येक तहसील के एक-एक पटवारी को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

साथ ही जिन राजस्व अमलों का कार्य निष्पादन संतोषजनक नहीं है, उनकी सूची तैयार कर आवश्यकतानुसार स्थानांतरण की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने नक्शा बटांकन की ग्रामवार प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी राजस्व अमले को लक्ष्य निर्धारित कर समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बेहतर प्रगति हासिल करने वाले पटवारियों से उनके कार्य अनुभव और नवाचारों की जानकारी भी ली, ताकि अन्य क्षेत्रों में भी उसी कार्यप्रणाली को अपनाकर प्रगति में तेजी लाई जा सके।

IMG 20260701 WA0003

कलेक्टर ने सुशासन तिहार के अंतर्गत शेष लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

उन्होंने डिजिटल ऋण पुस्तिका, डिजिटल हस्ताक्षरित खसरा, फार्मर रजिस्ट्री, मल्टीपल ओनर वाले खातों में बकेट क्लेम सहित विभिन्न ऑनलाइन राजस्व सेवाओं की तहसीलवार समीक्षा की तथा सभी कार्यों को गंभीरता, गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में स्वामित्व योजना, असर्वेक्षित मसाहती वन से राजस्व ग्रामों की प्रगति, वनाधिकार पट्टाधारियों के फौती नामांतरण तथा अन्य लंबित राजस्व प्रकरणों की भी समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने कहा कि अविवादित नामांतरण एवं खाता विभाजन के आवेदनों का त्वरित पंजीयन कर समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा ग्रामीणों को राजस्व विभाग की विभिन्न सुविधाओं और प्रक्रियाओं के प्रति व्यापक रूप से जागरूक किया जाए,

जिससे लंबित प्रकरणों में उल्लेखनीय कमी लाई जा सके।कलेक्टर ने मिसल से खसरा मिलान के कार्य में लैलूंगा एवं मुकड़ेगा तहसीलों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित राजस्व अमले को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि छोटे-छोटे राजस्व विवादों का समाधान ग्राम पंचायत स्तर पर गठित सामुदायिक मध्यस्थता समिति के माध्यम से किया जाए, जिससे ग्रामीणों को त्वरित राहत मिले और राजस्व न्यायालयों पर अनावश्यक भार कम हो।

उन्होंने राजस्व न्यायालयों में पटवारी प्रतिवेदन के अभाव में लंबित प्रकरणों में तत्काल प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के उपरांत राजस्व अमले के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में आरबीसी-6-4 पोर्टल एवं भू-अर्जन एप के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि आरबीसी-6-4 पोर्टल से लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण में सहायता मिलेगी, वहीं भू-अर्जन एप के माध्यम से राजस्व अभिलेखों का सुव्यवस्थित, त्रुटिरहित एवं पारदर्शी प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

बैठक में सहायक कलेक्टर श्री गोकुल आर.के., अपर कलेक्टर श्री रवि राही, सभी अनुविभागों के एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और पटवारी उपस्थित थे।स.क्र./229/चंद्राकर फोटो…4 से 11 तक

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : सेवा सेतु केंद्र से राज कुमार को समय पर मिले आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र
Next Article रायपुर : नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के 104.54 करोड़ जारी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

पंडरिया नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹1 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति
कवर्धा August 26, 2026
IMG 20260826 085035
सांसद के घर से महज 2 किमी दूर अंधेरे में गांव! रातभर बिजली गुल, गेरवानी फीडर के जिम्मेदार आखिर कहां गायब? उमस में बेहाल ग्रामीण, अंधेरे में सांप-बिच्छुओं का खतरा; पुंजीपथरा, तुमीडीह और समारुमा के लोगों में फूटा आक्रोश
घरघोडा़ रायगढ़ August 26, 2026
IMG 20260825 195532
जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में जुलूस निकालने पर जोर
रायगढ़ घरघोडा़ August 25, 2026
IMG 20260825 WA0016
नवापारा हाई स्कूल में बच्चों को छाता वितरण, बीएस स्पंज एन पावर प्राइवेट लिमिटेड की सराहनीय पहल
घरघोडा़ रायगढ़ August 25, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?