BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: राजनांदगांव : सुशासन तिहार में श्रीमती भारती देवांगन को मिला तत्काल श्रमिक कार्ड.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

राजनांदगांव : सुशासन तिहार में श्रीमती भारती देवांगन को मिला तत्काल श्रमिक कार्ड.

Basant Ratre
Last updated: April 18, 2025 3:28 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
1744967452 992c189a1dc1d19c9978
SHARE

सुशासन तिहार 2025– समस्या के गुणवत्तापूर्ण समाधान की दिशा में तेजी से बढ़े कदम- श्रीमती शुन्नी बाई एवं श्री टीकम सिंह सेवता ने श्रमिक पंजीयन को पुनर्जीवित स्थिति में लाने के लिए शासन-प्रशासन को दिया धन्यवाद – तकनीकी समस्या का हुआ निराकरण राजनांदगांव 18 अप्रैल 2025।सुशासन तिहार में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनसरोकार से जुड़े समस्याओं के समाधान के लिए तेजी से कदम बढ़ाऐ गए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा अनुरूप जिले में सुशासन तिहार में शासन की लोकहितकारी योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य किया जा रहा है। इसकी एक बानगी दिखाई दी, श्रम विभाग में प्राप्त आवेदन में जिसमें नगर निगम राजनांदगांव के शीतला माता वार्ड निवासी श्रीमती भारती देवांगन की समस्या का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया गया और उन्हें तत्काल श्रमिक कार्ड बनाकर दिया गया। सुशासन तिहार अंतर्गत श्रीमती भारती देवांगन ने श्रमिक कार्ड बनाने के लिए आवेदन किया था। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत श्रमपदाधिकारी कार्यालय राजनांदगांव में आवेदन किया गया था। इस पर श्रम विभाग में तत्काल पंजीयन किया गया एवं श्रमिक कार्ड प्रदान किया गया। श्रीमती भारती देवांगन ने कहा कि श्रमिक कार्ड मिलने से राहत मिली है और आगे इसका फायदा उन्हें मिलेगा, जिससे वे श्रम विभाग अंतर्गत शासन की अन्य योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार सरकार की एक बहुत अच्छी पहल है। सुशासन तिहार अंतर्गत श्रीमती शुन्नी बाई एवं श्री टीकम सिंह सेवता ने असंगठित कार्ड को रद्द करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था। श्रमपदाधिकारी कार्यालय राजनांदगांव द्वारा आवेदन पर कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत आवेदकों के पंजीयन को पुनर्जीवित स्थिति में लाया गया है। डुप्लीकेसी के कारण उनका श्रमिक कार्ड निरस्त हो गया था। जिसे आधार कार्ड मंगाकर पुन: तकनीकी दिक्कतों को दूर करते हुए आवेदकों के पंजीयन को पुनर्जीवित स्थिति में लाया गया। समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निराकरण होने पर श्रीमती शुन्नी बाई एवं श्री टीकम सिंह सेवता ने सुशासन तिहार के अवसर पर शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया। आवेदक मंडल अंतर्गत संचालित योजना के लिए पात्रतानुसार आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इसी तरह श्रीमती संगीता साहू ने श्रमिक कार्ड अंतर्गत अपने बच्चे को छात्रवृत्ति दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था। श्रम विभाग द्वारा आवेदन पर कार्रवाई करते हुए हितग्राही को कार्यालय बुलाकर आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु असंगठित कर्मकार के बच्चे हेतु छात्रवृत्ति योजना के तहत निर्धारित अध्ययनरत प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। आगामी शैक्षणिक सत्र हेतु नियमानुसार आवेदन करने पर छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत लाभ दिया जा सकेगा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20250418 WA0004 थाना बिलाईगढ़ में मालवाहक वाहन स्वामियों की बैठक आयोजित
Next Article रायपुर : महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया निरीक्षण: कर्तव्यों में घोर लापरवाही और विभागीय योजनाओं के संचालन में गंभीर अनियमितताओं पर जिला कार्यक्रम अधिकारी निलंबित
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260921 WA0037
खसरा 740/1 के अर्जन और खनन उपयोग पर उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग एसईसीएल बरौद परियोजना में निजी भूमि के उपयोग का मामला, अभिलेखों की जांच और नियमानुसार मुआवजे की मांग
घरघोडा़ रायगढ़ September 21, 2026
IMG20260921155500 scaled
“भर्ती में आरक्षण रोस्टर लागू करने की मांग, सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन”
घरघोडा़ रायगढ़ September 21, 2026
IMG 20260921 183335
घरघोड़ा में गूंजेगा करमा का रंग, झांपपारा में 22 सितंबर को सजेगा भव्य करमा महोत्सव
घरघोडा़ रायगढ़ September 21, 2026
कबीरधाम पुलिस ने अवैध शराब, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
कबीरधाम September 21, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d