BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : जिले के प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद ने जिला मुख्यालय बालोद एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुँचकर सुशासन तिहार के पहले चरण कार्यों का किया अवलोकन.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : जिले के प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद ने जिला मुख्यालय बालोद एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुँचकर सुशासन तिहार के पहले चरण कार्यों का किया अवलोकन.

Basant Ratre
Last updated: April 10, 2025 7:06 pm
Basant Ratre
Share
5 Min Read
1744288562 26907a2113350ad723a2
SHARE

आम जनता से बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त होने पर सराहना व्यक्त कीतीसरे दिन भी ग्राम पंचायत कार्यालयों एवं नगरीय निकायों में आवेदकों का उमड़ा हुजूमरायपुर, 10 अप्रैल 2025जिलेे के प्रभारी सचिव एवं आवास तथा पर्यावरण विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद ने आज बुधवारी बाजार बालोद स्थित गांधी भवन एवं जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुँचकर सुशासन तिहार के कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से अब तक प्राप्त कुल आवेदनों तथा आवेदन पत्रों के स्वरूप के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने सुशासन तिहार के पहले चरण के अंतर्गत बालोद जिले में ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों में आम जनता से बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त होने पर जिला प्रशासन की व्यवस्था की सराहना की। श्री आनंद ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा अल्पावधि में ही आम जनता तक सुशासन तिहार के उद्देश्यों एवं कार्यों की जानकारी सही तरीके से पहुँचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया गया है जो कि बहुत ही सराहनीय है।सुशासन तिहार के प्रति बालोद जिले के नागरिकों में निरंतर उत्सुकता बढ़ती जा रही है। आज तीसरे दिन भी ग्राम पंचायत मुख्यालयों के अलावा जिले के सभी नगरीय निकायों में आम नागरिकों से आवेदन प्राप्त करने हेतु निर्धारित किए गए स्थानों पर पहुँचकर बड़ी संख्या में लोगों ने अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। पिछले दो दिनों की भाँति आज तीसरे दिन भी जिले में आवेदकों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस मौके पर नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री कमलेश सोनी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा कलेक्टर श्री इंद्रजीत चंद्रवाल जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे एवं अपर कलेक्टर श्री नूतन कंवर सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।प्रभारी सचिव श्री आनंद बालोद जिले में आज अपने प्रवास के दौरान सर्वप्रथम बुधवारी बाजार बालोद के गांधी भवन में पहुँचकर सुशासन तिहार के पहले चरण के कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान प्रभारी सचिव एवं कलेक्टर ने पंजी का अवलोकन कर अब तक कुल प्राप्त आवेदनों के संबंध में जानकारी तथा आवेदन करने पहुँचे लोगों से बातचीत कर सुशासन तिहार के संबंध मंे विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने कहा कि आम जनता से प्राप्त आवेदन पत्रों का परीक्षण कर दूसरे चरण के दौरान पात्रतानुसार इसका तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। इसके पश्चात प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम झलमला के ग्राम पंचायत कार्यालय में पहुँचकर सुशासन तिहार के कार्यों का अवलोकन किया। इसी तरह उन्होंने बालोद विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कार्यालय उमरादाह, पड़कीभाट, लाटाबोड़ का भी अवलोकन कर सुशासन तिहार के पहले चरण के कार्यों का अवलोकन किया। प्रभारी सचिव एवं कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए आवेदनों के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, सामाजिक पेंशन के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद ने कहा कि 10 एवं 15 ग्राम पंचायतों का कलस्टर बनाकर समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदन पत्रों का परीक्षण कर पात्रतानुसार आम जनता के आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। प्रभारी सचिव श्री आनंद ने सुशासन तिहार के पहले चरण के शेष दिनों में भी आम जनता से अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत करने से वंचित न रह जाए इसके लिए उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने को कहा। उन्होंने मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों को भी इस कार्य में सहभागी बनने को कहा। इस दौरान ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच एवं जनप्रतिनिधियों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या मंे ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 11 अप्रैल को लोक निर्माण विभाग के कार्यों की करेंगे समीक्षा
Next Article जशपुरनगर : नेटवर्क मार्केटिंग, लंबे समय से अनुपस्थित तथा शराब सेवन करने वाले शिक्षकों पर होगी सख्त कार्रवाई
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

विधायक भावना बोहरा की पहल से कुई-कुकदूर महाविद्यालयीन छात्राओं को मिली निःशुल्क बस सेवा की सुविधा, मंत्री श्री टंकराम वर्मा एवं विधायक भावना बोहरा ने ₹5.96 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
कबीरधाम October 12, 2026
IMG 20261010 WA0010
लोकतंत्र की मजबूती के लिए जागरूक मतदाता जरूरी, शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा में विशेष शिविर आयोजित BLO अजय वर्गीस ने विद्यार्थियों को दी मतदाता पंजीकरण एवं ऑनलाइन संशोधन की जानकारी, भावी मतदाताओं ने ली शपथ
घरघोडा़ रायगढ़ October 10, 2026
IMG 20261008 WA0000
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में 51 चेंजमेकर्स सम्मानित, खेमलाल खटर्जी को मिला राष्ट्रीय सम्मान
शक्ति छत्तीसगढ़ October 8, 2026
IMG 20261007 WA0054 scaled
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हसौद ने मनाई पूर्व सांसद स्व.श्री परसराम भारद्वाज जी की 78 वी जयंती।
जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ October 8, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d