BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश

Basant Ratre
Last updated: June 12, 2026 5:17 pm
Basant Ratre 39 Views
Share
5 Min Read
IMG 20260612 WA0005
SHARE

पंडरिया। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में चल रहे विकास कार्य, अधोसंरचना निर्माण एवं शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की और उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान भावना बोहरा ने सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने, बिजली की व्यवस्था को दुरुस्त करने, प्रधानमंत्री आवास योजना, वर्तमान में हो रहे कार्यों की गुणवत्ता एवं तय समय सीमा पर कार्य को पूर्ण करने तथा उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों-कर्मचारियों के कार्यालय में उपस्थिति और कार्यों को प्राथमिकता के साथ तय समय पर पूरा करने निर्देश दिए। इसके साथ ही हितग्राहियों को राशन कार्ड, भू स्वामित्व कार्ड, आयुष्मान कार्ड, भूमिहीन किसानों को आर्थिक लाभ, पेंशन भोगियों को तय समय पर पेंशन जैसे विभिन्न विषयों पर भी चर्चा कर सेवाओं को सुदृढ़ करने की बात कही।

भावना बोहरा ने कहा कि जनता की सुविधाओं का ध्यान रखना एवं केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को दिलाना और विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं तय समय पर पूरा करना ही हमारा प्राथमिक उद्देश्य है। पांडातराई की जनता से हमने जो वादा किया है और नगर की समृद्धि के लिए हमने जो संकल्प किये हैं उसे पूरा करने के लिए हम कटिबद्ध हैं। आज समीक्षा बैठक में बहुत से महत्वपूर्ण विषयों और विकास कार्यों के संबंध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा के दौरान मैनें कई सुझाव एवं दिशा-निर्देश दिए हैं जिससे नगरवासियों की सुविधा सुनिश्चित होगी वहीं विकास कार्यों में तेजी से यहां की जनता को लाभ मिलेगा। हमारा उद्देश्य एवं लक्ष्य स्पष्ट है कि पूर्ण पारदर्शिता के साथ जनता की आकांक्षाओं और क्षेत्र की प्रगति के लिए हम कार्य करें। भ्रष्टाचार को समाप्त कर विकास कार्यों को गति देना जिससे नगरवासियों को सुविधा और योजनाओं का लाभ मिल सके और उनकी उन्नति के साथ हमारे पंडरिया विधानसभा एवं प्रदेश की प्रगति भी सुनिश्चित हो सके। सुशासन के संकल्प के साथ हमारी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाकर काम कर रही है ताकि जनता को सुविधाओं और योजनाओं का पूर्ण लाभ मिले।

भावना बोहरा ने बताया कि प्रदेश में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में डबल इंजन भाजपा सरकार बनने के बाद से नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों, अधोसंरचन निर्माण हेतु 20 करोड़ रुपए से अधिक की स्वीकृति मिली है और कार्य प्रगति पर हैं एवं कई कार्य पूर्ण हो चुके हैं। पांडातराई में उप तहसील की स्थापना केवल एक प्रशासनिक सुविधा नहीं, बल्कि जनता को उनके द्वार पर बेहतर शासन और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आज नगर में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। नगर वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पांडातराई बायपास, पांडातराई नगर से फास्टरपुर मार्ग, पोंड़ी-पांडातराई-पंडरिया मार्ग में (एन. एच. 130 ए) हॉफ नदी पर उच्च्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली है। आज नगर में प्रयाप्त प्रकाश व्यवस्था के लिए हाई मास्ट लाइट एवं स्ट्रीट लाइट, नगर के प्रमुख चौक-चौराहों का सौन्दर्यीकरण,तालाबों का सौन्दर्यीकरण, विद्यालयों में छात्रों के लिए सुविधाओं का विस्तार, सीसी रोड एवं नाली निर्माण, पर्याप्त पेयजल एवं बिजली की आपूर्ति सामुदायिक भवन,मुक्तिधाम, शेड निर्माण जैसे कई विकास कार्य एवं परियोजनाएं आकार ले रहीं है। इन सभी योजनाओं और विकास कार्यों से ही आज हमारा नगर पंचायत पांडातराई विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है और जनता को भी आर्थिक एवं सुविधाओं का लाभ मिल रहा है जिसके प्रति हम कृतसंकल्पित हैं।

हमें पूरा विश्वास है कि सुशासन की सरकार में हम इन सभी विकास कार्यों एवं जनकल्याण के कार्यों को पूर्ण पारदर्शिता के साथ पूरा करेंगे।जबसे प्रदेश में ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार बनी है विकास कार्यों में तेजी आई है। जनता को योजनाओं का लाभ मिल रहा है और अधोसंरचना निर्माण, व्यावसायिक गतिविधयों को बढ़ावा, किसानों और महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यालयों का उन्नयन और मूलभूत सुविधाओं का निरन्तर विस्तार सुनिश्चित हो रहा है जिसका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है।

इस अवसर पर बैठक में नगर पंचायत पांडातराई की अध्यक्ष श्रीमती सरिता सोनी जी, सभी वार्ड के पार्षद, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article Screenshot 20260611 133130 न्यायालय ने आरोपी को फरार माना, जबकि न्यायालय से 400 मीटर दूर सरकारी नौकरी करने का दावा
Next Article IMG 20260610 WA0003 1 1536x1156 1 💥👉“सड़क अधूरी, सवाल पूरे: छाल–तिलाईपाली मार्ग पर गुणवत्ता जांच की मांग और तेज”⚡निर्माण के दौरान ही सामने आई खामियों पर ग्रामीण सख्त, विभागीय निगरानी और भुगतान प्रक्रिया पर उठे नए प्रश्न
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260715 WA00051
बड़ी खबर: धरमजयगढ़ के क्रोधा में दो शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Blog July 15, 2026
IMG 20260714 WA0003
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में वनांचल क्षेत्रों में जल जीवन मिशन, नगरीय निकाय क्षेत्रों में जल प्रदाय योजनाओं की प्रगति एवं स्कूल शिक्षा का उठाया मुद्दा
Blog July 14, 2026
spiral null 1784028719145
💥👉शिक्षा व्यवस्था पर सख्त हुई प्रशासन की नजर, जिला पंचायत सीईओ ने प्राचार्यों को दिए बड़े निर्देश ⚡सेवानिवृत्त शिक्षकों से ‘शिक्षा दान’ का आह्वान, ⚡निजी स्कूलों को भी चेतावनी
Blog July 14, 2026
file 00000000acac7208bb0e9eda64d4d7f8
💥👉छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, रायगढ़ समेत कई जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Blog July 14, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?