BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: विधायक भावना बोहरा ने इन्दौरी क्षेत्र के विभीन्न ग्रामों में ₹1.07 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

विधायक भावना बोहरा ने इन्दौरी क्षेत्र के विभीन्न ग्रामों में ₹1.07 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

Basant Ratre
Last updated: July 21, 2026 6:40 pm
Basant Ratre
Share
5 Min Read
Screenshot 20260721 183839
SHARE

पंडरिया। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए विधायक भावना बोहरा ने आज इन्दौरी क्षेत्र के ग्राम कोसमंदा, झिरौनी और केसली में 1 करोड़ 07 लाख 19 रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने दो गौरव पथ, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, भूमि समतलीकरण, शिव मंदिर जीर्णोद्धार सहित विभिन्न जनहितकारी निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया तथा प्राथमिक शाला भवन का लोकार्पण किया। विधायक भावना बोहरा द्वारा इन विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ शिक्षा, सामाजिक अधोसंरचना, धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण तथा ग्रामीण जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। क्षेत्रवासियों ने विधायक भावना बोहरा का स्वागत करते हुए इन विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि इन निर्माण कार्यों से गांवों के सामाजिक, शैक्षणिक, धार्मिक एवं आधारभूत विकास को नई दिशा मिलेगी।

इंदौरी क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों को मिली इन विकास कार्यों की सौगात

विधायक भावना बोहरा ने ग्राम कोसमंदा में सीसी रोड और नाली निर्माण सहित 31 लाख 17 हजार एवं 23 लाख 3 हजार की लागत से निर्मित होने वाले दो गौरव पथ, 16 लाख रुपए की लागत से गौठान व स्कूल का समतलीकरण, 5 लाख रुपए की लागत से शनि मंदिर का जीर्णोद्धार तथा ग्राम झिरौनी में 11 लाख 69 हजार रुपए की लागत से आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम केसली में 20 लाख 30 हजार रुपए की लागत से निर्मित शासकीय प्राथमिक शाला भवन का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को इन विकास कार्यों की सौगात के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास ही विकसित पंडरिया की आधारशिला है। गांव तभी आगे बढ़ेंगे जब वहां मजबूत सड़कें, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर सामाजिक अधोसंरचना और सांस्कृतिक-धार्मिक स्थलों का संरक्षण समान रूप से सुनिश्चित होगा। इसी सोच के साथ माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में डबल इंजन भाजपा सरकार ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य कर रही है। हमारा लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है और पंडरिया विधानसभा इसी सोच के साथ लगातार आगे बढ़ रही है। गांवों में बनने वाले गौरव पथ आवागमन को सुगम बनाकर स्थानीय विकास को नई गति देंगे। वहीं आंगनबाड़ी भवन के निर्माण से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ बच्चों के प्रारंभिक शिक्षा वातावरण को मजबूती मिलेगी।

विधायक भावना बोहरा ने आगे कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण हमारी संस्कृति और परंपराओं की रक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम है। कुछ ही दिनों में सावन माह शुरू होने वाला है और शिव मंदिर के जीर्णोद्धार से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और गांवों की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान और सशक्त होगी। प्राथमिक शाला भवन के लोकार्पण से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा शिक्षा मिलेगी। इसके साथ ही बेहतर शैक्षणिक अधोसंरचना से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा का वातावरण मिलेगा और वे भविष्य की प्रतिस्पर्धाओं के लिए बेहतर ढंग से तैयार होंगे। हमारी प्राथमिकता है कि गांव का प्रत्येक बच्चा बेहतर शिक्षा प्राप्त करे और उसे शहरों जैसी सुविधाएं अपने गांव में ही उपलब्ध हों। पंडरिया विधानसभा का प्रत्येक गांव मेरे परिवार का हिस्सा है। हमारा प्रयास केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि प्रत्येक गांव को सुविधाओं से परिपूर्ण, आत्मनिर्भर और विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। सड़क, शिक्षा, धार्मिक स्थल, सामाजिक भवन और आधारभूत सुविधाएं किसी भी गांव की प्रगति का आधार होती हैं। हमारी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र पर कार्य करते हुए गांव-गांव तक विकास पहुंचा रही है। आने वाले समय में भी पंडरिया विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्यों की यह गति और तेज होगी तथा जनआकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए पंडरिया विधासनभा को हम समृद्ध बनाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य श्री रोशन दुबे जी, श्री वीरेंद्र साहू जी, मंडल अध्यक्ष श्री खिलेश्वर साहू जी, मंडल महामंत्री श्री राजू चंद्रवंशी जी, श्री मनोज बंजारे जी, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमति शैल बंजारे जी, सरपंच श्री डोमन कोसले जी, सरपंच श्री अरविंद चंद्रवंशी जी, श्री मनोज राजपूत जी, श्री प्रवीण ठाकुर जी, श्री कुंभकार सिन्हा जी, श्री उमेश्वर साहू जी, श्री तीरथराम जी सहित जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1003798830 तीन साल तक आंख-मिचौली, आखिर ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ में फंस ही गया सहारा का मैनेजर
Next Article Screenshot 20260721 183813 पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित ‘लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग’ के 7 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा में हासिल की सफलता
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

CEIR पोर्टल की मदद से कबीरधाम पुलिस ने बरामद किए 100 गुम मोबाइल
कबीरधाम September 18, 2026
IMG 20260918 135118 083 scaled
बहुजन समाज पार्टी का जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मेलन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री दाऊ राम नाथ रत्नाकर जी एवीएन छत्तीसगढ़ बहुजन समाज पार्टी जोन प्रभारी शामिल हुए
कबीरधाम September 18, 2026
IMG 20260918 WA0047
महिला कबड्डी में घरघोड़ा की बेटियों का दमदार प्रदर्शन, डॉ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय बना उपविजेता
घरघोडा़ रायगढ़ September 18, 2026
IMG 20260918 WA0020
अनागारिक धम्मपाल और पेरियार की जयंती पर गूंजा सामाजिक परिवर्तन का संदेश पंचशील बुद्ध विहार में भारतीय बौद्ध महासभा ने मनाई जयंती, युवाओं और महिलाओं ने साझा किए विचार
रायपुर छत्तीसगढ़ राजधानी September 18, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d