BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: विधायक भावना बोहरा ने न.पं. इन्दौरी में मिनी स्टेडियम सहित 2 करोड़ 84 लाख से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन, सुशासन तिहार में किया जनसमस्याओं का निराकरण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

विधायक भावना बोहरा ने न.पं. इन्दौरी में मिनी स्टेडियम सहित 2 करोड़ 84 लाख से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन, सुशासन तिहार में किया जनसमस्याओं का निराकरण

Basant Ratre
Last updated: May 21, 2026 3:21 pm
Basant Ratre 70 Views
Share
6 Min Read
IMG 20260521 WA0003
SHARE

विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से न.पं. इन्दौरी की बदल रही तस्वीर, 2 करोड़ 85 लाख से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन, सुशासन तिहार में किया जनसमस्याओं का निराकरण

कवर्धा। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने और पंडरिया विधानसभा की सक्रिय विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से नगर पंचायत इन्दौरी विकास के निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में विकास कार्यों को गति मिली है, वहीं पंडरिया विधानसभा की सक्रिय विधायक भावना बोहरा के सतत प्रयासों से नगर पंचायत इन्दौरी में अधोसंरचना, खेल, सौन्दर्यीकरण एवं जनसुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं। आज नगर पंचायत इन्दौरी में विधायक भावना बोहरा ने 2 करोड़ 85 लाख 5 हजार रु. के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। विगत वर्षों में पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा पंडरिया विधानसभा के नगरों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास हेतु सतत प्रयासों और डबल इंजन भाजपा की विकासवादी नीतियों से नगर पंचायत इन्दौरी में करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात मिली है, जिससे वहां का समुचित विकास और जनसुविधाओं का विस्तार हुआ है।

आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने 1 करोड़ 91 लाख 87 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले मिनी स्टेडियम और 53 लाख 72 रुपए की लागत से एस.एल.आर.एम. सेंटर निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित सरदार वल्लभभाई पटेल चौक एवं 19 लाख 91 हजार की लागत से निर्मित परम पूज्य गुरु घासी दास बाबा चौक का लोकार्पण कर नगरवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी और उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, खेल, सौन्दर्यीकरण, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और जनता की सुविधा हेतु उनकी आकाँक्षाओं अनुरूप कार्यों से नगर पंचायत इन्दौरी अब विकसित नगरों की श्रेणी में अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर रहा है।

इस दौरान विधायक भावना बोहरा नगर में आयोजित सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर में शामिल हुईं और जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना व उसके निराकरण के लिए अधिकारीयों को निर्देशित किया और शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री का वितरण व गर्भवती माताओं की गोदभराई भी की। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में आज जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है। सुशासन तिहार के माध्यम से शासन व प्रशासन सीधे जनता के घर व गाँव तक पहुंचकर उनसे संवाद कर रही है और उनकी आवश्यकताओं, सुविधाओं को पूरा कर रही है यही सुशासन व विकासवादी भाजपा सरकार की कार्यशैली है।

उन्होंने आगे कहा भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। नगर पंचायत इन्दौरी में आज जिन विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण हुआ है, वे केवल निर्माण कार्य नहीं बल्कि नगर के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं। मिनी स्टेडियम से हमारे युवाओं को खेल और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा, वहीं एस.एल.आर.एम. सेंटर से स्वच्छता और आधुनिक अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। चौकों के निर्माण और सौन्दर्यीकरण से नगर की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक गौरव बढ़ेगा। हमारा लक्ष्य केवल निर्माण कार्य करना नहीं, बल्कि जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप सुविधायुक्त, स्वच्छ, विकसित और आत्मनिर्भर नगरों का निर्माण करना है। विगत वर्षों में इन्दौरी नगर में लगभग लगभग 10 करोड़ रुपए के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिली है। इनमें से कई बहुप्रतीक्षित कार्य जो जनता की मांग रही है उन्हें भी स्वीकृति मिली है और कुछ कार्य पूर्ण हो चुके हैं कुछ प्रगति पर हैं जिन्हें भी तय समय पर पूर्ण कर लिया जाएगा।

भावना बोहरा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, जनता की मूलभूत सुविधाओं, किसानों के हित, व्यापारियों के सशक्तिकरण और नगर में सौन्दर्यीकरण के कार्य निरंतर जारी है। आज जिन विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन हुआ है उसके अतिरिक्त नगर पंचायत इन्दौरी में मुक्तिधाम उन्नयन, व्यावसायिक परिसर, इन्दौरी से बहरमुड़ा तक 2.80 किमी बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण, मांगलिक कार्यक्रमों हेतु मंगल भवन, सौन्दर्यीकरण के कार्यों हेतु 30 लाख रुपए किस्विकृति के साथ-साथ नगर में हाई मास्ट व स्ट्रीट लाइट, सीसी रोड, नाली निर्माण, चौक-चौराहों का सौन्दर्यीकरण, विद्यालयों का उन्नयन जैसे कार्य जारी है, जिससे जनता को सुविधा मिल रही है और क्षेत्र का समुचित विकास सुनिश्चित हो रहा है। आने वाले समय में नगर पंचायत इन्दौरी सहित पूरे पंडरिया विधानसभा में जनता की आकाँक्षाओं अनुरूप उनकी सुविधा एवं क्षेत्र के विकास हेतु हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्री रोशन दुबे, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमति मिंत्रीन मंहगीलाल माण्डले, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री जसवंत कुमार साहू, मंडल अध्यक्ष श्री खेलेश्वर साहू, महामंत्री श्री मनोज बंजारे, श्री राजू चंद्रवंशी, सभापति श्री नारद साहू, श्रीमति सुखमणी गोस्वामी, श्री हिमचंद सिन्हा, श्रीमति तनुजा आडिले, श्री सीता राम साहू, श्री दिनेश चंद्रवशी, श्री शिव कुमार चंद्रवंशी, श्री महंगी लाल मांडले, मोंगरा, साहू जी, श्री ज्ञानेश डहरिया, श्री भरत साहू जी सहित समस्त पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20260520 WA0012 1 scaled विद्यार्थियों की सफलता पर गौरवान्वित हुआ पंडरिया विधानसभा, विधायक भावना बोहरा ने किया 62 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
Next Article IMG 20260521 WA0009 💥👉SDM कार्यालय घरघोड़ा में स्टाफ का कमी? 7 पद स्वीकृत, केवल 4 पर व्यवस्था — संलग्न कर्मचारियों के भरोसे प्रशासन!”
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260609 WA0001
💥👉पेलमा ओपन कास्ट कोल माइन परियोजना की लोक सुनवाई भारी उत्साह एवं अभूतपूर्व जनसमर्थन के साथ सफलतापूर्वक संपन्न,⚡पर्यावरणीय स्वीकृति प्रक्रिया में स्थानीय सहभागिता और विकास के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रहा केंद्र में
Blog June 9, 2026
IMG 20260607 WA0022 scaled
💥👉13 जून को रायपुर में NHM कर्मियों का ऐतिहासिक महासम्मेलन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि ⚡18 हजार से अधिक कर्मचारी परिवार सहित होंगे शामिल, रायगढ़ से 700 से ज्यादा कर्मियों की भागीदारी
Blog June 8, 2026
IMG 20260607 110406 351 scaled
✴️✴️ग्राम मोहगांव में आज रोजगार दिवस मनाया गया
Blog June 7, 2026
IMG 20260607 WA0010
💥👉विश्व पर्यावरण दिवस पर अदाणी पावर का हरित संकल्प, 350 पौधे लगाए; इस वर्ष 29,500 पौधारोपण का लक्ष्य
Blog June 7, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?