BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: मोदी की गारंटी लागू कराने कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन @ 22 अगस्त तक मांगें नहीं मानी गई तो सामूहिक अवकाश पर जाएंगे अधिकारी-कर्मचारी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

मोदी की गारंटी लागू कराने कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन @ 22 अगस्त तक मांगें नहीं मानी गई तो सामूहिक अवकाश पर जाएंगे अधिकारी-कर्मचारी

Basant Ratre
Last updated: July 16, 2025 5:07 pm
Basant Ratre 131 Views
Share
2 Min Read
IMG 20250716 WA0026
SHARE

घरघोड़ा। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर आज 16 जुलाई को तहसील मुख्यालय घरघोड़ा में जोरदार प्रदर्शन किया गया। सायं 4 बजे विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एकजुट होकर अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए माननीय मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन तहसीलदार श्री मनोज गुप्ता को सौंपा।

इस प्रदर्शन में पेंशनरों ने भी शामिल होकर कर्मचारी हितों का समर्थन किया। प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए फेडरेशन के अध्यक्ष एवं छग प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष श्री संतोष पांडेय ने कहा कि केंद्र के समान 2% महंगाई भत्ता तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। इसके साथ ही जुलाई 2019 से देय महंगाई भत्ते के लंबित एरियर को जीपीएफ में समायोजित करने, वेतन विसंगति निवारण के लिए बनी पिंगुआ समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक करने, प्रदेश में चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान, सहायक शिक्षक व सहायक पशु चिकित्सकों को तृतीय समयमान वेतनमान देने जैसी मांगे प्रमुख हैं।

फेडरेशन ने पुरानी पेंशन लागू करने हेतु एनपीएस कटौती तिथि से सेवा गणना करने, 65 वर्ष सेवानिवृत्ति आयु करने, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, अनुकंपा नियुक्ति पर शर्त हटाने और 300 दिवस अर्जित अवकाश का नगदीकरण जैसी मांगे भी प्रमुखता से रखी।

इस आंदोलन में विभिन्न विभागों जैसे – लिपिक वर्ग, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास, पंचायत, लघु वेतन, पीडब्ल्यूडी, आरईएस, तहसील, रेशम विभाग, शिक्षा विभाग, आत्मानंद स्कूल, हाईस्कूल सहित अनेक शाखाओं के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।

अध्यक्ष श्री पांडेय ने चेतावनी दी कि यदि 22 अगस्त तक मांगे पूरी नहीं की जाती, तो प्रदेश भर के अधिकारी-कर्मचारी एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर कार्य से विरत रहेंगे।

यह आंदोलन कर्मचारियों की एकता, हक की लड़ाई और “मोदी की गारंटी” लागू कराने की ठोस पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article महासमुंद : आर.बी.सी. 6-4 के तहत 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत
Next Article IMG 20250716 WA0032 तहसीलदार मनोज गुप्ता ने ली हल्का पटवारी एवं आरआई की महत्वपूर्ण बैठक, कई विषयों पर हुई समीक्षा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे और धर्म ध्वजा के साथ आगे बढ़ी विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों की कांवड़ यात्रा, राष्ट्रभक्ति और सनातन आस्था का दिखा अद्भुत संगम
कवर्धा August 15, 2026
पुष्प, हरियाली और लोकपरंपराओं के बीच गूंजा नारी शक्ति का संदेश
राजधानी August 14, 2026
spiral null 1786713256307
घरघोड़ा में लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नगर 14 अगस्त को हाईस्कूल ग्राउंड से जयस्तंभ चौक तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विद्यार्थियों से लेकर जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तक हुए शामिल
घरघोडा़ रायगढ़ August 14, 2026
विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों के भव्य स्वागत में हर हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजा पंडरिया, कांवड़ियों ने जलेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक
कवर्धा August 14, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?