BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बलरामपुर : राजनैतिक दलों की बैठक सम्पन्न
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बलरामपुर : राजनैतिक दलों की बैठक सम्पन्न

Basant Ratre
Last updated: March 24, 2025 6:39 pm
Basant Ratre
Share
4 Min Read
SHARE

राजनैतिक दलों की बैठक सम्पन्ननिर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित सभी बिंदुओं की दी गई जानकारीबलरामपुर 24 मार्च 2025/भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित सभी बिंदुओं की विस्तार से जानकारी दी गई।बैठक में अपर कलेक्टर ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि वर्तमान में जिले में कुल 05 लाख 74 हजार 73 मतदाता पंजीकृत हैं, जिसमें से 02 लाख 87 हजार 563 महिला मतदाता तथा 02 लाख 86 हजार 503 पुरुष मतदाता एवं 07 तृतीय लिंग मतदाता हैं। उपस्थित राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों से मतदान केंद्र भवनों, उनकी लोकेशन आदि के संबंध में विस्तृत चर्चा कर स्थान परिवर्तन तथा भवन परिवर्तन के संबंध में उनके सुझाव चाहे गए। अपर कलेक्टर द्वारा जिले में मतदाताओं के पंजीकरण के संबंध में राजनैतिक दलों से चर्चा की गई तथा समय-समय पर डुप्लीकेट मतदाताओं तथा मृत मतदाताओं के नाम विलोपन के साथ ऐसे मतदाता जो अब वर्तमान में जिले में निवासरत नहीं हैं उनका नाम विलोपित करने हेतु सुझाव लिए गए। साथ ही बूथ लेवल एजेंट की अनिवार्य नियुक्ति तथा पुनरीक्षण कार्यक्रम के समय उनके दायित्व से भी अवगत कराया गया।अपर कलेक्टर द्वारा मतदाता सूची में भावी मतदाताओं के नाम को जोड़ने के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा दिए गए चार अहर्ता तिथि के संबंध में भी अवगत कराया गया जिसमें 01 जनवरी के अतिरिक्त 01 अप्रैल, 01 जुलाई तथा 01 अक्टूबर की स्थति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे भावी मतदाताओं द्वारा अग्रिम आवेदन भरे जाने की सुविधा दी जाने से अवगत कराया। डुप्लीकेट मतदाताओं के पंजीकरण, मतदाताओं के दो स्थान पर नाम जुड़वाने आदि जैसी गंभीर त्रुटियों को रोकने के संबंध में उपस्थित प्रतिनिधियों से सुझाव लिया गया। अपर कलेक्टर द्वारा राजनैतिक दलों को ईवीएम से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया की जिले में कुल बीयू-682, सीयू-697, वीवीपैट-936 उपलब्ध हैं। साथ ही अवगत कराया गया कि नॉन इलेक्शन ईयर में जिले में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा ईवीएम वेयर हाउस का प्रति माह बाहरी निरीक्षण किया जाता है साथ ही त्रैमासिक रूप से माह मार्च, जून, सितंबर, दिसम्बर में राजनैतिक दलों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया जाता है।अपर कलेक्टर ने बताया की भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राजनैतिक दलों की सुविधा के लिए ऑनलाइन विकल्पों पर भी सतत् रूप से काम किया जा रहा है, जिसमें सभी प्रकार की अनुमतियों के लिए सुविधा पोर्टल मोबाईल एप्लीकेशन, आचार संहिता के उल्लंघन के लिए व्हाट्सएप एप्लीकेशन आदि प्रदान किया जा रहा है, जिसमें दलों के समय का बचत होगा। उन्होंने बताया कि मतदाताओं के दृष्टिकोण से भी भारत निर्वाचन आयोग ऑनलाइन माध्यमों को प्रदान किया है जिसमें वोटर पोर्टल, वोटर हेल्पलाइन ऐप, दिव्यांगजनों के लिए सक्षम एप्लिकेशन इत्यादि है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वोटर की सहायता के लिए वोटर कार्ड ई-एपिक पीडीएफ रूप में उपलब्ध करा रही है ताकि मतदाताओं को एपिक कार्ड के लिए बहुत अधिक इंतजार न करना पड़े।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1742820642 ed010a2b86d04eff701e 1 बलरामपुर : साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान आकलन परीक्षा सम्पन्न
Next Article बिलासपुर : कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20261007 WA0006
जय स्तंभ चौक में गूंजा ‘नमो सेवा—अनकही कहानी’ का संदेश, NSS स्वयंसेवकों ने दी संगीतमय नाट्य प्रस्तुति सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन, विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुति ने खींचा नागरिकों का ध्यान
घरघोडा़ रायगढ़ October 7, 2026
विधायक भावना बोहरा की पहल से वनांचल की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान, कुई-कुकदुर महाविद्यालय हेतु 12 अक्टूबर से शुरू होगी निःशुल्क बस सेवा
कबीरधाम October 6, 2026
IMG 20261006 144450
बिजली कर्मचारियों का हल्लाबोल! रायपुर में प्रदर्शन, 18 नवंबर को सामूहिक अवकाश का ऐलान! .
छत्तीसगढ़ रायपुर October 6, 2026
spiral null 1791190173407
NTPC तलाईपाली के गेट पर प्रभावितों का धरना, दस मांगों पर अड़े ग्रामीण आज प्रशासन–NTPC–ग्रामीणों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता, मीडिया कवरेज को लेकर भी उठे सवाल PRO ने कहा मिडिया इज नाट अलाउटेड
घरघोडा़ रायगढ़ October 5, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d