BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: एमसीबी : एकलव्य संयुक्त आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं प्रवेश हेतु कॉउसलिंग 12 एवं 13 मई को
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

एमसीबी : एकलव्य संयुक्त आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं प्रवेश हेतु कॉउसलिंग 12 एवं 13 मई को

Basant Ratre
Last updated: May 10, 2025 7:14 pm
Basant Ratre 108 Views
Share
2 Min Read
SHARE

एमसीबी/10 मई 2025मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में संचालित दो एकलव्य संयुक्त आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु कक्षा 6वीं में विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए अंतिम मेरिट अनुसार चयनित एवं प्रतीक्षा सूची में शामिल विद्यार्थियों की सूची जारी कर दी गई है।

यह सूची कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर एवं संबंधित एकलव्य संयुक्त आदर्श आवासीय विद्यालयों के कार्यालयीन सूचना पटल पर देखी जा सकती है। चयनित एवं प्रतीक्षा सूची में शामिल विद्यार्थियों की कॉउसलिंग विकासखण्ड खड़गवां में अध्ययनरत ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने प्रवेश परीक्षा कोरिया जिले से दी है, उनको सम्मिलित करते हुए आयोजित की गई है।

चयनित एवं प्रतीक्षा सूची में दर्ज सभी विद्यार्थी 12 एवं 13 मई 2025 को अनिवार्य रूप से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पोडी़डीह विकासखण्ड खड़गवां, जिला एमसीबी के ऑडिटोरियम कक्ष में प्रातः 09:00 बजे तक उपस्थित होना सुनिश्चित करें, जहां प्रातः 10:00 बजे से कॉउसलिंग प्रारंभ की जाएगी। किसी कारणवश अनुपस्थित विद्यार्थियों के लिए 14 मई 2025 को अंतिम अवसर स्वरूप विशेष कॉउसलिंग आयोजित की जाएगी। चयनित विद्यार्थियों को प्रवेश के समय छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण पत्र, अनुसूचित जनजाति का स्थायी जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, विद्यार्थियों का सिकल सेल शासकीय चिकित्सक द्वारा जारी प्रमाण पत्र, माता-पिता को वामपंथी उग्रवाद, विद्रोह या कोविड से खोने वाले, विधवाओं के बच्चे, दिव्यांग माता-पिता के बच्चे, भूमि दान करने वाले, अनाथ वर्ग के बच्चे, वामपंथी उग्रवाद से लड़ते हुए जान गंवाने वाले पुलिस/अर्धसैनिक/सशस्त्र बल के बच्चे, दिव्यांग बच्चे आदि का प्रमाण पत्र, विशेष शासकीय कर्मचारी के बच्चों का प्रमाण पत्र एवं जिला चिकित्सालय बोर्ड द्वारा जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (जो कि प्रवेश के 15 दिन के भीतर प्रस्तुत करना होगा) की मूल एवं सत्यापित प्रति के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article अम्बिकापुर : जाति प्रमाण पत्रों के सत्यापन हेतु अनुसूचित जनजाति सदस्य किए गए मनोनीत
Next Article 4 19 scaled 13 मई को जिले के पांच स्थानों पर लगेंगे समाधान शिविर घरघोड़ा के माता मंदिर सामुदायिक भवन में होगा जनसमस्याओं का निराकरण
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260806 WA0026
वार्ड क्रमांक 5 अब रोशनी से जगमग: पार्षद अनिल लकड़ा की पहल पर सभी बिजली खंभों में लगी स्ट्रीट लाइट
घरघोडा़ रायगढ़ August 6, 2026
IMG 20260805 WA0059
प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों के सपनों को मिली नई उड़ान, पार्षद भोलू उराँव ने हितग्राहियों को वितरित किए स्वीकृति पत्र
घरघोडा़ रायगढ़ August 6, 2026
रायगढ़ की अनमोल गौतम बनीं असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स*        *गर्भ में ही खोया पिता का साया, माँ ने दी हौसलों की उड़ान
Blog August 5, 2026
IMG 20260805 212026
गर्भ में ही पिता का साया छूटा, माँ ने नहीं टूटने दिए हौसले… आज रायगढ़ की अनमोल बनीं असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स
रायगढ़ खेल August 5, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?