BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: एमसीबी : कलेक्टर-एसपी ने आमाखेरवा ग्राउंड में चल रहे गणतंत्र दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल का किया निरीक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

एमसीबी : कलेक्टर-एसपी ने आमाखेरवा ग्राउंड में चल रहे गणतंत्र दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल का किया निरीक्षण

Basant Ratre
Last updated: January 24, 2026 4:50 pm
Basant Ratre
Share
4 Min Read
SHARE

गणतंत्र दिवस की अंतिम रिहर्सल के दौरान जिले की 10वीं टॉपर वंदना सिंह मुख्य अतिथि के रूप में रहीं मौजूदकलेक्टर की नई पहल: मेधावी प्रतिभाओं को मिलेगा सर्वोच्च सम्मान, गणतंत्र दिवस में टॉपर्स बनेंगे चीफ गेस्ट

एमसीबी, 24 जनवरी 2026

जिले में गणतंत्र दिवस समारोह की भव्य और गरिमामय तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से आज आमाखेरवा ग्राउंड, मनेंद्रगढ़ में परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अंतिम रिहर्सल का व्यापक निरीक्षण किया गया।

कलेक्टर डी. राहुल वेंकट एवं पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने संयुक्त रूप से रिहर्सल का अवलोकन कर कार्यक्रम से जुड़ी प्रत्येक व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान समारोह का मिनट-टू-मिनट अभ्यास कराया गया ताकि आयोजन पूर्णतः अनुशासित, समयबद्ध और त्रुटिरहित रहे।इस अवसर पर जिले की कक्षा 10वीं की टॉपर छात्रा वंदना सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल में सहभागिता कर कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने परेड की सलामी ली तथा परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त कर परेड की तैयारी, अनुशासन और तालमेल का जायजा लिया।

रिहर्सल के दौरान विभिन्न परेड टुकड़ियों ने अपने-अपने अभ्यास का प्रदर्शन किया, वहीं स्कूली बच्चों ने गणतंत्र दिवस समारोह में प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल पूरे उत्साह, अनुशासन और समर्पण के साथ संपन्न की। बच्चों की प्रस्तुतियों में देशभक्ति की भावना और सांस्कृतिक विविधता की झलक स्पष्ट दिखाई दी।

कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने मुख्य समारोह स्थल पर बैठक व्यवस्था, मंच निर्माण, बैरिकेडिंग, सुरक्षा प्रबंध, सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर सभी वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी को यह भी निर्देश दिए कि समारोह की गरिमा, अनुशासन और समय-सारणी का विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु एक महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि आगामी वर्षों में जिले में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। इस पहल से मेधावी विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ेगा तथा अन्य छात्र-छात्राओं को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलेगी।

गौरतलब है कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को प्रातः 9 बजे आमाखेरवा ग्राउंड, मनेंद्रगढ़ में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर रायगढ़ सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। परेड की सलामी के उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा।

साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों एवं समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान पुलिस विभाग से आरआई हेमंत टोप्पो, एएसआई रविन्द्र कुर्रे, जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम शर्मा, अपर कलेक्टर नम्रता डोंगरे, अनिल कुमार सिदार, उप कलेक्टर इंदिरा मिश्रा एवं एडीएम लिंगराज सिदार, तहसीलदार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जनपद पंचायत सीईओ तथा आदिम जाति विभाग से अंकिता मरकाम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article अम्बिकापुर : पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का हुआ फाइनल रिहर्सल
Next Article अम्बिकापुर : गणतंत्र दिवस समारोह 2026 के मुख्य समारोह का आयोजन स्थानीय पी.जी. कॉलेज मैदान में
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20261007 WA0006
जय स्तंभ चौक में गूंजा ‘नमो सेवा—अनकही कहानी’ का संदेश, NSS स्वयंसेवकों ने दी संगीतमय नाट्य प्रस्तुति सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन, विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुति ने खींचा नागरिकों का ध्यान
घरघोडा़ रायगढ़ October 7, 2026
विधायक भावना बोहरा की पहल से वनांचल की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान, कुई-कुकदुर महाविद्यालय हेतु 12 अक्टूबर से शुरू होगी निःशुल्क बस सेवा
कबीरधाम October 6, 2026
IMG 20261006 144450
बिजली कर्मचारियों का हल्लाबोल! रायपुर में प्रदर्शन, 18 नवंबर को सामूहिक अवकाश का ऐलान! .
छत्तीसगढ़ रायपुर October 6, 2026
spiral null 1791190173407
NTPC तलाईपाली के गेट पर प्रभावितों का धरना, दस मांगों पर अड़े ग्रामीण आज प्रशासन–NTPC–ग्रामीणों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता, मीडिया कवरेज को लेकर भी उठे सवाल PRO ने कहा मिडिया इज नाट अलाउटेड
घरघोडा़ रायगढ़ October 5, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d