BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के नवागांव में ‘‘आम बागवानी’’ को मिली नई उड़ान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के नवागांव में ‘‘आम बागवानी’’ को मिली नई उड़ान

Basant Ratre
Last updated: June 19, 2025 12:00 pm
Basant Ratre 85 Views
Share
3 Min Read
SHARE

समेकित उद्यान विकास योजना के तहत 3 हेक्टेयर में होगा रोपण

रायपुर, 18 जून 2025

राज्य सरकार प्रदेश के किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए उद्यानिकी फसलों के फायदे के प्रति उन्हें जागरूक कर रही है। औषधीय गुण वाले फसलों के साथ ही कम पानी और अधिक आमदनी वाले फल-फूलों की खेती के लाभ के संबंध में किसानों को जानकारी दी जा रही है। वहीं फसल चक्र परिवर्तन के फायदे तथा वैज्ञानिक तकनीक के बारे में भी किसानों को मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।

इसी कड़ी में समेकित उद्यान विकास योजना के अंतर्गत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम नवागांव में आम की बागवानी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इस योजना के तहत कृषक श्री धर्मेन्द्र सिंह कंवर एवं दो अन्य कृषकों द्वारा कुल 3 हेक्टेयर भूमि पर आम के पौध रोपण की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस योजना के अनुसार, किसानों द्वारा उपयुक्त आकार में 300 गड्ढों की खुदाई कर ली गई है, जिसमें बारिश शुरू होते ही संभावित रूप से 25-26 जून के आसपास दशहरी, लंगड़ा, बाम्बेग्रीन और अल्फांजो जैसे उच्च गुणवत्ता वाले आम पौधों का रोपण किया जाएगा।इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता जिसमें पौध रोपण पर प्रति हेक्टेयर 10 हजार 938 रूपये का अनुदान, फेंसिंग के लिए 54 हजार 485 रूपये का अनुदान, बोर खनन के लिए 80 हजार रूपये का अनुदान और अंतरवर्ती फसल के लिए 30 हजार रूपये का अनुदान दिया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना है, बल्कि उन्हें फलोत्पादन जैसी लाभकारी कृषि पद्धतियों की ओर प्रेरित और प्रोत्साहित करना भी है।गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के उद्यान विकास अधिकारी ने बताया कि तीसरे वर्ष से प्रत्येक पौधे से औसतन 5 किलोग्राम आम का उत्पादन शुरू होने की संभावना है, जो अगले वर्षों में और बढ़ेगा।

विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्षण, समय-समय पर निरीक्षण और मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा, ताकि वे वैज्ञानिक तरीके से आम की खेती कर सकें और अधिकतम उत्पादन प्राप्त कर सकें। इस पहल से नवागांव के किसानों के लिए एक नई आर्थिक संभावनाओं का द्वार खुल रही है। आम की व्यावसायिक खेती से किसानों को स्थायी आय का स्रोत मिलेगा साथ ही क्षेत्र में बागवानी संस्कृति को भी बल मिलेगा। स्थानीय स्तर पर फल उत्पादन बढ़ने से न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि बाजारों में भी गुणवत्तायुक्त स्थानीय आम की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article कोण्डागांव : कोण्डागांव में योग दिवस की तैयारी, कलेक्टर ने दिए दिशा-निर्देश
Next Article खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण के विरूद्ध हुई कार्रवाई
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260812 WA0019
अरुण कुमार सक्सेना ने संभाला एनएमएल तलईपल्ली के नए परियोजना प्रमुख का कार्यभार
घरघोडा़ रायगढ़ August 12, 2026
file 00000000795c81f78c7e21fc24f3a816
जमीन अपनी, लेकिन हुकूमत की अनुमति के बिना एक कदम भी नहीं! रजिस्ट्री में पैसा आपका, जमीन आपकी… मगर इस्तेमाल करने से पहले पूछिए—“हुजूर, अब आगे क्या करना है?”
रायगढ़ घरघोडा़ छत्तीसगढ़ तमनार राजधानी August 12, 2026
IMG 20260811 WA0038
घरघोड़ा में 98 किसानों के खातों में पहुंची ₹1.11 करोड़ से अधिक की क्षतिपूर्ति राशि
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026
IMG 20260811 202033
AKASA Finance का ‘प्रगति 2.0’: रायपुर में जुटे छत्तीसगढ़भर के ई-रिक्शा डीलर्स, विस्तार की बनी नई रणनीति
राजधानी August 11, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?