BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: महासमुंद : गणतंत्र दिवस के पूर्व मिनी स्टेडियम में की गई फुल ड्रेस रिहर्सल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

महासमुंद : गणतंत्र दिवस के पूर्व मिनी स्टेडियम में की गई फुल ड्रेस रिहर्सल

Basant Ratre
Last updated: January 24, 2026 3:48 pm
Basant Ratre 60 Views
Share
3 Min Read
SHARE

छत्तीसगढ़ी संस्कृति के साथ विविध संस्कृति की दिखेगी झलक1000 बच्चों का होगा संगीतमय व्यायाम प्रदर्शनपुलिस विभाग की विशेष प्रस्तुति कहो नशे को अलविदा की होगी विशेष प्रस्तुति

महासमुंद, 24 जनवरी 2026

गणतंत्र दिवस के लिए आज कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार की मौजूदगी में गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल की गई।

पूर्वाभ्यास में रक्षित निरीक्षक दीप्ति कश्यप के नेतृत्व में पुलिस, नगर सैनिक, एनसीसी एनएसएस की कुल 10 टुकड़ियों ने परेड की सलामी दी। रिहर्सल सुबह 9 बजे स्थानीय मिनी स्टेडियम में आयोजित की गई।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे।मिनी स्टेडियम में रिहर्सल सुबह 9.00 बजे शुरू हुई।

आज फुल ड्रेस रिहर्सल में 6 स्कूलों द्वारा राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत गीत संगीत पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति दिया गया। आज उनकी भी अंतिम रिहर्सल की गई। समारोह में 16 स्कूलों के लगभग 1000 बच्चों द्वारा एरोबिक्स जुंबा पीटी प्रदर्शन होगा। साथ ही पुलिस विभाग द्वारा नाटिका कहो नशे को अलविदा की प्रस्तुति विशेष आकर्षण होगा।

इसके अलावा 13 विभागों की जीवंत झांकी निकाली जाएगी। शहीद के परिजनों का सम्मान व उत्कृष्ट कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

इस अवसर पर कलेक्टर ने तैयारी का जायजा भी लिया और आवश्यक निर्देश दिए।इन विभागों की निकलेगी जीवंत झांकीवन विभाग,शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग,महिला बाल विकास ,उद्यानिकी विभाग, जल संसाधन मछली पालन, आदिवासी विभाग, पशुपालन,पीएचई, क्रेडा/ विद्युत,कृषि विभाग और खाद्य विभाग की झांकी निकलेगी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अक्षा गुप्ता, तहसीलदार एवं जिला अधिकारी – कर्मचारी मौजूद थे।

ज़िला मुख्यालय के मुख्य समारोह में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज जिले में 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस) पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस के मौके पर ज़िला मुख्यालय महासमुंद के मुख्य समारोह में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे तथा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। जिला स्तरीय मुख्य समारोह जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में प्रातः 9:00 बजे शुरू होगा।

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने यहां सभी तैयारियों का जायजा लिया एवं आवश्यक निर्देश दिए।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : स्वर्गीय श्री विनोद कुमार शुक्ल की रचनाएं साधारण मनुष्य के असाधारण जीवन का दस्तावेज
Next Article गरियाबंद : जिले में कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चला विशेष जागरूकता अभियान
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260505 WA0017
💥👉“पहले मुआवजा तय करो, फिर जनसुनवाई पेलमा परियोजना पर उबलते ग्रामीण, विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन
Blog May 5, 2026
IMG 20260504 WA0032
💥👉“संवेदनशील एसडीएम की पहल से खुली बैंक की नींद—वायरल वीडियो के बाद मिली पीएम आवास की अटकी राशि”
Blog May 4, 2026
IMG 20260504 WA0016
💥👉भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर युवा मोर्चा का जश्न, सांसद राधेश्याम राठिया संग मनाया उत्सव
Blog May 4, 2026
IMG20260504144453 scaled
💥👉“पूर्वोत्तर से बंगाल तक भाजपा की जीत की गूंज, घरघोडा़ में जश्न और उत्साह”
Blog May 4, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?