BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: महासमुंद : कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

महासमुंद : कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक

Basant Ratre
Last updated: June 18, 2025 6:55 pm
Basant Ratre 98 Views
Share
3 Min Read
SHARE

अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाने के दिए निर्देश

महासमुंद, 18 जून 2025

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शाम 6 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य योजनाओं की व्यापक समीक्षा की। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीजों का बेहतर इलाज हमारी पहली प्राथमिकता है।

चिकित्सक मरीजो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएं। मोतियाबिंद, क्षय व कुष्ठ रोगियों का अनिवार्य रूप से पंजीयन करें एवं उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। बैठक में विभाग द्वारा चलाए जा रहे समस्त कार्यक्रमों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए है। साथ ही सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को मुख्यालय में ही रहकर कार्य संपादित करने के निर्देश दिए है।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एस. आलोक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. कुदेशिया, डीपीएम नीतू धृतलहरे, एवं सभी बीएमओ, समस्त नोडल अधिकारी व चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।कलेक्टर ने इस दौरान शेष पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सेक्टर सुपरवाइजरों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अभियान चलाकर डोर-टू-डोर सर्वे कर पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाने कहा। उन्होंने वय वंदन कार्ड निर्माण में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

जिले में 993181 आयुष्मान कार्ड बनाए गए है, जो कुल लक्ष्य का लगभग 87 प्रतिशत है। कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान मातृत्व और शिशु मृत्यु दर पर कमी लाने के लिए प्रेगनेंसी के दौरान ही अतिरिक्त देखभाल करने के निर्देश दिए। मितानिन और एएनएम को नियमित रिपोर्टिंग के माध्यम से जानकारी देने कहा गया। साथ ही डिलीवरी के लिए पूर्व से नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों में व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। विलेज हेल्थ कमेटी की नियमित बैठक करने के भी निर्देश दिए गए।

इसके अलावा बैठक में नर्सिंग होम एक्ट के तहत अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी लेते हुए अधिक से अधिक लाभ देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत गर्भवती महिलाओं का पंजीयन, निर्धारित टीकाकरण व एनीमिया की जांच कर एनीमिक महिलाओं को चिन्हांकित करने के निर्देश दिए। इसी तरह शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत पूर्ण टीकाकरण, चिरायु की प्रगति व साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड अनुपूरण कार्यक्रम की जानकारी ली।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article फेसबुक पर दोस्ती के बाद नाबालिग से दुष्कर्म, धरमजयगढ़ पुलिस ने आरोपी को सक्ती से किया गिरफ्तार
Next Article रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 21 जून को करेंगे प्रदेशव्यापी चरण पादुका योजना का शुभारंभ
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260811 WA0038
घरघोड़ा में 98 किसानों के खातों में पहुंची ₹1.11 करोड़ से अधिक की क्षतिपूर्ति राशि
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026
IMG 20260811 202033
AKASA Finance का ‘प्रगति 2.0’: रायपुर में जुटे छत्तीसगढ़भर के ई-रिक्शा डीलर्स, विस्तार की बनी नई रणनीति
राजधानी August 11, 2026
IMG 20260811 WA0026 scaled
नया बस्ती की समस्याओं को लेकर राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया मौका निरीक्षण
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026
file 00000000f64c820b8d6196a3d93995cb
सर्पदंश पीड़ित परिवारों को एक सप्ताह में मिली राहत, घरघोड़ा तहसील ने तेजी से कराया RBC प्रकरणों का भुगतान कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की संवेदनशील पहल से मृतकों के परिजनों को मिली आर्थिक सहायता, अधिकारियों की तत्परता की हो रही सराहना
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?