कवर्धा/भोरमदेव। भोरमदेव मंदिर परिसर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने UNA MEDIA NETWORK के म्यूजिक चैनल UNA Music के पहले भक्ति गीत “चल पड़ी मैं कांवड़ लेकर” का लोकार्पण करते हुए इसका पोस्टर भी जारी किया।
यह भक्ति गीत विधायक भावना बोहरा की अमरकंटक से भोरमदेव तक संपन्न 151 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा को समर्पित है। गीत के माध्यम से भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था, नारी सशक्तिकरण और आध्यात्मिक चेतना का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
गीत में अमरकंटक से पवित्र नर्मदा जल लेकर भोरमदेव महादेव तक की यात्रा का भावपूर्ण चित्रण किया गया है। यात्रा के दौरान आने वाली चुनौतियों, कठिनाइयों, दृढ़ संकल्प और शिवभक्ति को संगीत और भावपूर्ण शब्दों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।
“चल पड़ी मैं कांवड़ लेकर” केवल एक धार्मिक प्रस्तुति नहीं, बल्कि महिलाओं की दृढ़ इच्छाशक्ति, सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण और अटूट विश्वास का प्रतीक भी है। यह गीत शिवभक्तों को विपरीत परिस्थितियों में भी अपने संकल्प और आस्था पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे छत्तीसगढ़ की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को व्यापक पहचान दिलाने वाला सराहनीय प्रयास बताया।
यह भक्ति गीत अब UNA Music चैनल पर सभी शिवभक्तों एवं संगीत प्रेमियों के लिए उपलब्ध है।

