BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: नौकरी का झांसा देकर 7 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने बिलासपुर से पकड़ा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

नौकरी का झांसा देकर 7 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने बिलासपुर से पकड़ा

Basant Ratre
Last updated: May 15, 2025 6:21 am
Basant Ratre
Share
4 Min Read
SHARE
IMG 20250514 WA0002

आरोपी ने एचआर अफसर बताकर व्यवसायी की बेटी को नौकरी दिलाने का दिया था लालच

14 मई, 2025। रायगढ़ के कोतरारोड़ क्षेत्र निवासी विजय कुमार गर्ग ने दो साल पहले अपनी बेटी को नौकरी दिलाने की उम्मीद में एक कथित एचआर अधिकारी को 7 लाख रुपये सौंप दिए थे, लेकिन न नौकरी मिली और न ही पैसे वापस हुए।

आखिरकार मामले की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिवदयाल तिवारी को पुलिस ने बिलासपुर से धरदबोचा और न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

23 जनवरी 2024 को प्रार्थी विजय कुमार गर्ग, निवासी विकास नगर गली नंबर-3 कोतरारोड़, ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2019 में रायगढ़ स्थित उनके कार्यालय में शिवदयाल तिवारी नामक व्यक्ति से पहचान हुई थी, जिसने खुद को स्थानीय कंपनी में एचआर पद पर कार्यरत बताया था।

बातचीत के दौरान उसने दावा किया कि उसकी कंपनी में ऊंचे पदों तक पहुंच है और वह मैनेजमेंट कोटे से किसी को भी नौकरी दिलवा सकता है। शुरुआत में विजय गर्ग ने उसकी बातों को नजरअंदाज किया, लेकिन कई बार वह अपने साथ कुछ लोगों को कार्यालय लेकर आया जो नौकरी का लेटर दिखाते और उसे पैसे थमाते थे।

इस पूरे माहौल से प्रभावित होकर विजय गर्ग और उसके साथी संदीप चौधरी निवासी नंदेली ने दो लाख रुपये नकद और बाद में पांच लाख रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर किए।

शिवदयाल तिवारी ने यह रकम मई से जुलाई 2020 के बीच विभिन्न तारीखों में ली थी और नौकरी दिलवाने का भरोसा दिलाता रहा। लेकिन महीनों बीतने के बाद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो विजय गर्ग ने उससे लगातार संपर्क करना शुरू किया। मोबाइल बातचीत और चैटिंग के माध्यम से वह केवल बहाने बनाता रहा। इसी दौरान उन्हें यह भी पता चला कि नंदेली निवासी संदीप चौधरी का भी काम नहीं हुआ।

ठगी का अहसास होने पर विजय गर्ग ने पुलिस में शिकायत दी, जिस पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 57/2024 धारा 420 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश में पुलिस टीम को उसके बिलासपुर स्थित वर्तमान पते पर भेजा गया, जहां वह लगातार पुलिस से आंख-मिचौली कर रहा था। थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल द्वारा मुखबिर सक्रिय किए गए थे। मुखबिर से मिली सूचना पर उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में टीम ने बिलासपुर से आरोपी को गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया।

पूछताछ में आरोपी शिवदयाल तिवारी, पिता चंद्रदेव तिवारी, उम्र 39 वर्ष, निवासी केम्प सर्व सेवा संघ, राजघाट, वाराणसी (मकान नं. 37, थाना राजघाट, जिला वाराणसी), वर्तमान पता डी-17 शिवम सिटी, मोपका, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर, ने बताया कि प्राप्त रकम उसने पारिवारिक शादी और घरेलू खर्चों में खर्च कर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध प्रमाणित पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

एसपी श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन एवं सीएसपी आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन पर इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक संजय नाग तथा उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अब आरोपी द्वारा ठगे गए अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाने में लगी है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article बलरामपुर : राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 15 मई को रहेंगी जिला प्रवास पर
Next Article एयरटेल ने अंतरराष्ट्रीय रोमिंग (IR) अनुभव को बेहतर बनाने के लिए किए नए प्लान्स लॉन्च
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

कबीरधाम पुलिस ने अवैध शराब, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
कबीरधाम September 21, 2026
file 00000000ff7c82118adde60790be7f40
बीएस स्पंज की जनसुनवाई 28 सितंबर को ग्राम चारमार में: हजारों युवाओं के रोजगार की उम्मीद, सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ा संस्थान
घरघोडा़ रायगढ़ September 20, 2026
IMG 20260920 WA0010
गुजराती स्कूल प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज कराने हुसैनी सेना ने देवेंद्र नगर थाने का किया घेराव…
रायपुर छत्तीसगढ़ September 20, 2026
पंडरिया विधानसभा को विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से मिली ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई गति
कबीरधाम September 19, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d