BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: एयरटेल ने अंतरराष्ट्रीय रोमिंग (IR) अनुभव को बेहतर बनाने के लिए किए नए प्लान्स लॉन्च
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

एयरटेल ने अंतरराष्ट्रीय रोमिंग (IR) अनुभव को बेहतर बनाने के लिए किए नए प्लान्स लॉन्च

Basant Ratre
Last updated: May 15, 2025 3:30 pm
Basant Ratre
Share
4 Min Read
SHARE
IMG 20250515 WA0001

भारत में पहले ऐसे इंटरनेशनल रोमिंग प्लान्स की शुरुआत, जो 189 देशों में चुनिंदा प्लान्स पर अनलिमिटेड

डेटा ऑफर करते हैं एक क्रांतिकारी रिचार्ज प्लान लॉन्च किया गया, जो ग्राहकों को एक साल की वैधता के साथ भारत और विदेश दोनों जगहों पर लाभ प्रदान करेगा

रायपुर: भारती एयरटेल ने अपने अंतरराष्ट्रीय रोमिंग पोर्टफोलियो में नए प्लान्स की घोषणा की है, जो ग्राहकों के लिए सरल, किफायती और पूरी तरह से सुविधाजनक अनुभव प्रदान करेंगे। कंपनी ने भारत की पहली अनलिमिटेड* इंटरनेशनल रोमिंग प्लान्स लॉन्च किए हैं, जो 189 देशों में अनलिमिटेड डेटा प्रदान करते हैं।इसके अतिरिक्त, एयरटेल ने लंबे समय तक विदेश में रहने वाले एनआरआई समुदाय के लिए रु 4000 का एक अनूठा रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जिसकी वैधता एक साल की है। इस प्लान में 5 जीबी डेटा और 100 वॉयस मिनट दिए जाते हैं,

जो विदेश में उपयोग के लिए उपलब्ध है, जबकि भारत में ग्राहक इसी प्लान का उपयोग करते हुए 1.5जीबी डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉल का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यह प्लान ग्राहकों को 189 देशों में कहीं भी सुविधाजनक कनेक्टिविटी अनुभव प्रदान करता है और भारत में उसी नंबर का उपयोग करते हुए बिना अलग से रिचार्ज किए हुए सेवाओं का लाभ उठाने की सुविधा देता है।

सिद्धार्थ शर्मा, डायरेक्टर (मार्केटिंग) और सीईओ – कनेक्टेड होम्स, भारती एयरटेल ने कहा, “एयरटेल में, हम अपने ग्राहकों के जीवन को सरल बनाने और उन्हें अधिक मूल्य एवं सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमने अपने इंटरनेशनल रोमिंग प्लान्स को बहुत ही सरल बना दिया है, जो वास्तव में हमारे ग्राहकों के अनुभव को पूरी तरह से बदल देंगे और उन्हें दुनिया भर में घूमते हुए बिना किसी परेशानी के डेटा और वॉयस का स्वतंत्रता से उपयोग करने की आज़ादी देंगे। हम अपने ग्राहकों को लगातार ऐसे समाधान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो उनकी लगातार बदलती जरूरतों को पूरा करें।”ग्राहक इन योजनाओं के साथ अन्य अंतरराष्ट्रीय रोमिंग लाभ का भी आनंद लेते रहेंगे, जिनमें शामिल हैं:

इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी, विदेश में लैंडिंग के बाद सेवाओं का ऑटो एक्टिवेशन, 24×7 कस्टमर सपोर्ट।• 189 देशों की यात्रा के लिए एक ही प्लान। अब यह चिंता नहीं करनी होगी कि कौन सा जोन या पैक चुनें। विभिन्न देशों या ट्रांजिट एयरपोर्ट्स के लिए अलग-अलग पैक लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

बार-बार यात्रा करने वाले ग्राहकों के लिए ऑटो रिन्यूअल की सुविधा। यह बार-बार पैक खरीदने की आवश्यकता को समाप्त करेगा और यात्रा को परेशानी-मुक्त बनाएगा।

किफायती पैक: ये अधिकांश देशों के लोकल सिम कार्ड्स से भी सस्ते होंगे और इनसे लोकल सिम कार्ड्स प्राप्त करने में होने वाली परेशानी और खर्च दोनों से छुटकारा मिलेगा, जिससे विश्व भ्रमण करने वाले यात्रियों को कनेक्टेड रहने के लिए एक सरल समाधान मिलेगा।

सभी नियंत्रण ग्राहक के हाथों में होंगे: ग्राहक अपने अंतरराष्ट्रीय रोमिंग की पूरी जरूरतों को एयरटेल थैंक्स ऐप पर मैनेज कर सकेंगे, जिसमें उपयोग, बिलिंग राशि और डेटा या मिनट्स आवश्यकता के अनुसार बढ़ाने की सुविधा मिलेगी।

फेयर यूज़ेज चार्ज लागू

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article नौकरी का झांसा देकर 7 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने बिलासपुर से पकड़ा
Next Article रायपुर : बी.ई., डिप्लोमा इंजीनियरिंग, बी.फार्मा, एम.टेक जैसे विभिन्न कोर्स में ले सकेंगे प्रवेश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260913 WA0020 scaled
सतनाम पंथी महोत्सव में गूंजा सतनाम का संदेश, एक मंच पर जुटे 500 कलाकार
राजधानी छत्तीसगढ़ September 13, 2026
IMG 20260913 WA0016
नवापारा टेंडा में बी.एस. फाउंडेशन का जनसेवा अभियान, 300 ग्रामीणों ने कराया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण Fortis Hospital के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की जांच, जरूरतमंदों को दवाइयां और 60 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को निःशुल्क चश्मे की सुविधा
घरघोडा़ रायगढ़ September 13, 2026
IMG 20260913 WA0004
30 सितंबर को संभाग स्तर पर विशाल धरना-रैली, 6 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ कर्मचारियों का बड़ा आंदोलन
घरघोडा़ रायगढ़ September 13, 2026
IMG 20260912 WA0029 scaled
घरघोड़ा कोर्ट में नेशनल लोक अदालत का असर: हजारों प्रकरणों का निपटारा, करोड़ों रुपये का सेटलमेंट राजीनामे के आधार पर मामलों का समाधान, पक्षकारों के चेहरों पर दिखी राहत और खुशी
घरघोडा़ रायगढ़ September 13, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d