BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: कोरिया : प्रधानमंत्री आवास योजना से मिलने लगी तन-मन को ’शांति’.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

कोरिया : प्रधानमंत्री आवास योजना से मिलने लगी तन-मन को ’शांति’.

Basant Ratre
Last updated: November 25, 2024 7:43 pm
Basant Ratre 138 Views
Share
3 Min Read
1732531590 7f558030549c9e95e249
SHARE

शान्ति बाई ने दीया – श्रीफल से किया गृह प्रवेशकोरिया, 25 नवम्बर 2024संघर्षों से भरा जीवन जी रही कोरिया जिले के ग्राम गिरजापुर की श्रीमती शांति बाई के लिए अपना पक्का मकान कभी एक सपना था। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके जीवन को एक नई दिशा दी और उन्हें वह खुशी प्रदान की, जो उन्होंने वर्षों से चाही थी।स्वर्गीय धर्मपाल की पत्नी श्रीमती शांति बाई, जिन्होंने वैधव्य के साथ जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना किया, अपनी पूरी ताकत से परिवार का पालन- पोषण करती रही हैं। उनके दो बच्चे और आठ सदस्यीय परिवार की आजीविका मुख्यतः कृषि पर निर्भर है। बरसों से कच्चे मकान में रह रही शांति बाई पक्के घर की चाह में थीं, लेकिन सीमित संसाधनों ने उनके इस सपने को साकार होने नहीं दिया।आशा की किरण बनी प्रधानमंत्री आवास योजनावर्ष 2024 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत श्रीमती शांति बाई को मकान निर्माण के लिए अनुदान प्राप्त हुआ। इस योजना ने उनकी उम्मीदों को नया पंख दिया। योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता का सही उपयोग करते हुए उन्होंने तेजी से अपने मकान का निर्माण कार्य पूरा किया।गृह प्रवेश: सपने का पूरा होनागृह प्रवेश का दिन श्रीमती शांति बाई के लिए एक भावुक और ऐतिहासिक क्षण था। जनपद पंचायत बैकुंठपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अलेक्जेंडर पन्ना ने ग्राम पंचायत सरपंच और ग्रामीणों की उपस्थिति में शांति बाई को उनके नए पक्के मकान की चाबी सौंपी। गृह प्रवेश के दौरान उनके चेहरे पर संतोष और खुशी के भाव छलक रहे थे। उन्होंने थाली में दीया, कुमकुम, पीले चावल और श्रीफल से गृह प्रवेश किया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और श्री विष्णु देव साय सरकार को प्रधानमंत्री आवास मिलने पर धन्यवाद दिया।शांति बाई ने कहा, ’’प्रधानमंत्री आवास योजना ने मेरे जैसे जरूरतमंदों को जीने की नई राह दी है। अब मेरे पास अपना पक्का मकान है, जो मुझे सामाजिक सुरक्षा और सम्मान का अहसास कराता है। अब मैं और मेरा परिवार शांति और सुकून के साथ जीवन बिता सकेंगे।ष् आज श्रीमती शांति बाई का परिवार अपने पक्के मकान में सुकून और गरिमा के साथ रह रहा है और यह उनकी मेहनत, संघर्ष और सरकार की सहायता का साकार रूप है’’।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1732540064 a1640e9678577c170e83 रायपुर : धान बेचकर किसानों के चेहरे में रौनक.
Next Article Screenshot 2024 11 25 19 51 51 68 आगामी नगरीय चुनाव की तैय्यारी जोरों पर पंडरिया भाजपा मण्डल का हुआ विस्तार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260806 WA0026
वार्ड क्रमांक 5 अब रोशनी से जगमग: पार्षद अनिल लकड़ा की पहल पर सभी बिजली खंभों में लगी स्ट्रीट लाइट
घरघोडा़ रायगढ़ August 6, 2026
IMG 20260805 WA0059
प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों के सपनों को मिली नई उड़ान, पार्षद भोलू उराँव ने हितग्राहियों को वितरित किए स्वीकृति पत्र
घरघोडा़ रायगढ़ August 6, 2026
रायगढ़ की अनमोल गौतम बनीं असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स*        *गर्भ में ही खोया पिता का साया, माँ ने दी हौसलों की उड़ान
Blog August 5, 2026
IMG 20260805 212026
गर्भ में ही पिता का साया छूटा, माँ ने नहीं टूटने दिए हौसले… आज रायगढ़ की अनमोल बनीं असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स
रायगढ़ खेल August 5, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?