BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: कवर्धा : जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों हितैषी योजना अपार आईडी.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

कवर्धा : जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों हितैषी योजना अपार आईडी.

Basant Ratre
Last updated: December 7, 2024 5:08 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
SHARE

अर्धवार्षिक परीक्षा व प्री-बोर्ड परीक्षा व अन्य योजना के संबंध में जिले के प्राचार्यों की ली समीक्षा बैठककवर्धा, 7 दिसंबर 2024कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री वाई.डी. साहु ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में जिले के समस्त शासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी विद्यार्थियों हितैषी योजना परीक्षा परिणाम उन्नयन के लिए माक ड्रिल, अर्धवार्षिक परीक्षा व प्री-बोर्ड परीक्षा, शत प्रतिशत वन नेशन- वन स्टुडेंट अपार आईडी क्रिएशन प्रोग्रेस, छात्रवृत्ति व जाति प्रमाण पत्र के साथ ही विद्यालय परिसर में तम्बाकू निषेध क्षेत्र संबंधी प्रमाण पत्र, सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न प्रतियोगिता आयोजन, जाति प्रमाण पत्र की अद्यतन स्थिति, आरटीई के तहत विद्यार्थियों का प्रवेश एवं निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना के साथ शाला अनुदान व विद्यालय निरीक्षण, निर्माण कार्य के संदर्भ मे अद्यतन समीक्षा ली गई। बैठक में अन्य महत्वपूर्ण अकादमिक बिन्दुओं पर चर्चा कर आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर जिले के 150 विद्यालयों के संस्था प्रमुख प्राचार्य उपस्थिति रहे। शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन व नवाचारी गतिविधियों से संबंधित कार्य बिन्दुओं पर चर्चा किया गया। बैठक में बताया गया कि अर्धवार्षिक परीक्षा 09 दिसम्बर से 16 दिसम्बर 2024 तक तथा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा घोषित समय सारिणी अनुरूप हाई व हायर स्कूल परीक्षा प्री-बोर्ड परीक्षा 20 जनवरी से 29 जनवरी 2025 तक आयोजित होना है। बैठक में प्रतिभाशाली विशिष्ट विद्यार्थियों के लिए राज्य के मेरिट सूची में स्थान अर्जित करने विशेष मार्गदर्शन सत्रों का आयोजन पर कार्यनीति पर चर्चा की गई। पाठ्यक्रम पूर्णता के लिए अतिरिक्त कक्षाएं संचालित करने, शैक्षिक रुप से पिछड़े व कमजोर विद्यार्थियों के लिए उपचारात्मक कक्षाएं, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए विशेष कोचिंग संचालित करने निर्देशित किया गया तथा संचालनालय द्वारा बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुधार के अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी गई। सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य सरकार की जनहितकारी प्रस्तावित गतिविधियां आयोजन संबंधी में चर्चा कर परिपालन के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर श्री नकुल पनागर जिला मिशन समन्वयक, सहायक संचालक श्री एम.के.गुप्ता, सहायक संचालक श्री यू.आर.चन्द्राकर, सहायक संचालक श्री डी.जी.पात्रा, एम.आई.एस., प्रशासक श्री सतीश यदु सहित जिले के प्राचार्य उपस्थित थे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article कवर्धा : गुरूघासीदास लोक कला महोत्सव कार्यक्रम के लिए आवेदन 11 दिसंबर तक.
Next Article कवर्धा : अप्रेंटिसशिप मेला, प्लेसमेंट केम्प का आयोजन 9 दिसंबर को.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

श्याम बिहारी जायसवाल के जन्मदिन पर NEET UG काउंसलिंग में कथित घोटाले के खिलाफ छात्रों का हल्लाबोल, विकास जैन मित्तल के नेतृत्व में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
रायपुर राजधानी October 1, 2026
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
घरघोडा़ October 1, 2026
IMG 20260404 WA00511
हितग्राहीमूलक योजनाओं के लिए राशि जारी करे सरकार: बसपा
छत्तीसगढ़ October 1, 2026
एसएलआरएम सेंटर से सुलभ शौचालय तक बन रही सीसी सड़क का मामला, सीएमओ ने ठेकेदार को काम रोकने और गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश
कबीरधाम September 30, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d