BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: कवर्धा : कलेक्टर ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

कवर्धा : कलेक्टर ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Basant Ratre
Last updated: March 25, 2026 7:18 pm
Basant Ratre 97 Views
Share
3 Min Read
SHARE

विश्व क्षय दिवस पर जिलेभर में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

कवर्धा, 25 मार्च 2026

विश्व क्षय दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जिला कार्यालय प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.के. तुरे के निर्देशानुसार, जिला नोडल अधिकारी एनटीईपी डॉ. केशव धु्रव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती अनुपमा तिवारी के निर्देशन तथा बीएमओ डॉ. विनोद चन्द्रवंशी के मार्गदर्शन में वार्ड क्रमांक 27 कवर्धा में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 69 लोगों की स्क्रीनिंग की गई।

राज्य से प्राप्त विशेष एआई आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन से जांच की गई, जिसमें 32 लोगों की रिपोर्ट संदिग्ध पाई गई, जिन्हें आगे की जांच हेतु सैंपल कंटेनर प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ वार्ड पार्षद श्री संजीव कुर्रे की उपस्थिति में किया गया।

अभियान के अंतर्गत उच्च जोखिम समूह जैसे 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, मधुमेह के मरीज, धूम्रपान एवं मद्यपान करने वाले, टीबी मरीजों के संपर्क में आए व्यक्ति तथा पूर्व में टीबी से ग्रसित व्यक्तियों की एक्स-रे स्क्रीनिंग की जाएगी।

अभियान के दौरान जिले के 236 ग्रामों को कवर किया जाएगा, जिसमें कवर्धा विकासखंड की लगभग 39,900, बोडला की 42,000, सहसपुर लोहारा की 25,900 तथा पंडरिया की 57,400 सहित कुल लगभग 1,65,200 जनसंख्या को शामिल किया जाएगा।

शिविर के संचालन में कंसल्टेंट डॉ. मनीष मसीह, सीपीएम श्री अंशुल, क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के श्री मोहन राम साहू, श्री निलेश टोण्डेकर, श्री नितिन कुमार सोनी, श्री भवानी ठाकुर, श्री कृष्णा नागवंशी, एनजीओ से श्री परमेश्वर यादव तथा एक्स-रे टेक्नीशियन श्री तिजाऊ साहू सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं मितानिनों का विशेष सहयोग रहा।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपरिया में भी जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में शपथ ग्रहण कार्यक्रम तथा मितानिन प्रशिक्षकों की बैठक आयोजित की गई।

जिले के सभी विकासखंडों में विश्व क्षय दिवस के अवसर पर विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विकासखंड बोडला के खैरबनाखुर्द उपस्वास्थ्य केंद्र में स्कूल कार्यक्रम, जनआरोग्य बैठक तथा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा प्रचार-प्रसार किया गया।

विकासखंड पंडरिया में रक्तदान शिविर, इंदिरा गांधी शासकीय महाविद्यालय कुंडा, एमसीएच अस्पताल पंडरिया, सीएचसी कुकदूर तथा विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया।

इसी प्रकार सहसपुर लोहारा विकासखंड में भी विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में ओपीडी के माध्यम से एक्स-रे जांच एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर टीबी उन्मूलन के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article कवर्धा : मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रयास विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन प्रारंभ
Next Article कवर्धा : आरटीई के तहत डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूलों में नर्सरी प्रवेश के लिए 30 मार्च से आवेदन प्रारंभ
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

फिर एक दलित युवक अंतर्जातीय प्रेम का भेंट चढ़ा।
पामगढ़ August 30, 2026
खेल सिखाता है अंतिम क्षण तक संघर्ष और जीत का जज्बा : प्रो. दयाल
राजधानी August 29, 2026
नन्हें भैय्या को लाडली बहनों ने बांधी राखी, सन राइस पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन पर्व की धूम
Blog कवर्धा August 28, 2026
पंडरिया विधायक भावना बोहरा का महादेव की भक्ति के साथ मानव सेवा का संकल्प : अमरकंटक और डोंगरिया में 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने किया भोजन
कवर्धा August 27, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?