BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: शिक्षा, विज्ञान और नवाचार की मिसाल बनीं ज्योत्सना राजपूत, गणतंत्र दिवस पर विशिष्ट सम्मान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

शिक्षा, विज्ञान और नवाचार की मिसाल बनीं ज्योत्सना राजपूत, गणतंत्र दिवस पर विशिष्ट सम्मान

Basant Ratre
Last updated: January 27, 2026 10:17 am
Basant Ratre
Share
3 Min Read
SHARE
IMG 20260126 WA0013

रायगढ़ ।छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह, रायगढ़ में शासकीय आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय छर्राटांगर की शिक्षिका श्रीमती ज्योत्सना राजपूत को शिक्षा, विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान हेतु विशिष्ट सेवा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

IMG 20260126 WA0012

वर्ष 2025–26 के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को NEET एवं JEE जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु सतत मार्गदर्शन, विज्ञान आधारित गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता तथा नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से शिक्षा को नई दिशा प्रदान की।

हाल ही में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत आयोजित पेपरलेस प्रतियोगिताओं में श्रीमती ज्योत्सना राजपूत ने क्विज मास्टर के रूप में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जहाँ उनकी कार्यशैली, विषय पर पकड़, समय प्रबंधन एवं विद्यार्थियों से संवाद की क्षमता को सभी उपस्थितअधिकारियों एवं शिक्षकों द्वारा सराहा गया।

श्रीमती ज्योत्सना राजपूत को सितंबर 2024 में रायगढ़ जिले से चयनित मात्र तीन प्रतिभागियों में से एक के रूप में गांधीनगर स्थित IIT कार्यशाला में चयन होने का गौरव प्राप्त हुआ। इसके साथ ही उन्होंने विज्ञान अनुसंधान यात्रा 2025 (कोलकाता) में ज़ोन इंचार्ज के रूप में अपनी सशक्त भूमिका निभाई।वे वर्ष 2021 से ओ.पी.जे. विश्वविद्यालय, पुँजीपथरा के साथ विभिन्न विज्ञान एवं शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय सहयोग कर रही हैं।

साथ ही समग्र शिक्षा, रायपुर के अंतर्गत विज्ञान पुस्तिका निर्माण सहित अनेक नवाचारपूर्ण शैक्षणिक कार्यों में उनका योगदान निरंतर रहा है।उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने पश्चिम भारत विज्ञान मेला में भाग लेते हुए राज्य स्तर तक पहुँचने की उपलब्धि हासिल की, जो उनकी प्रतिबद्धता और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है।

यह प्रशस्ति पत्र माननीय श्री रामविचार नेताम जी (प्रभारी मंत्री, रायगढ़) के करकमलों से प्रदान किया गया। इस गरिमामय अवसर पर कलेक्टर रायगढ़ श्री मयंक चतुर्वेदी, एस पी रायगढ़, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. के. वी. राव, डीएमसी आलोक स्वर्णकार सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जिला शिक्षा अधिकारी एवं डीएमसी आलोक स्वर्णकार ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रीमती ज्योत्सना राजपूत को प्राप्त यह सम्मान उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन, नवाचारी सोच एवं प्रभावी कार्यशैली का प्रतिफल है।

निश्चित रूप से उनका यह योगदान जिले की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ अन्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article Collage art1769441774759 अवारा मवेशी के आतंक से परेशान कृषकगण
Next Article गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद परिवारों से पुलिस की आत्मीय भेंट
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

spiral null 1791190173407
NTPC तलाईपाली के गेट पर प्रभावितों का धरना, दस मांगों पर अड़े ग्रामीण आज प्रशासन–NTPC–ग्रामीणों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता, मीडिया कवरेज को लेकर भी उठे सवाल PRO ने कहा मिडिया इज नाट अलाउटेड
घरघोडा़ रायगढ़ October 5, 2026
file 0000000032e48207aaa39810b0a832f6
 छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 1710 पदों पर भर्ती परीक्षा की घोषणा
घरघोडा़ रायगढ़ October 5, 2026
आनंद बुद्ध विहार भीमनगर में वर्षावास के 65वें दिन सामूहिक वंदना एवं ध्यान साधना
रायपुर October 2, 2026
IMG 20261002 WA3754
डोलनारा के प्रभावितों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 28 फरवरी 2025 को कट-ऑफ मानकर फिर तय होगा मुआवजा
घरघोडा़ रायगढ़ October 2, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d