BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: हाइवे पर बरातियों से हुई मारपीट मामले के चार आरोपियों को जूटमिल पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों पर आर्म्स एक्ट और गैर जमानतीय धाराओं के तहत कार्रवाई.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

हाइवे पर बरातियों से हुई मारपीट मामले के चार आरोपियों को जूटमिल पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों पर आर्म्स एक्ट और गैर जमानतीय धाराओं के तहत कार्रवाई.

Basant Ratre
Last updated: April 30, 2025 7:13 pm
Basant Ratre 98 Views
Share
3 Min Read
IMG 20250430 WA0001
SHARE

30 अप्रैल, रायगढ़ । जूटमिल थाना क्षेत्र के पटेलपाली तिराहा में 20 अप्रैल की रात उस समय सनसनी फैल गई जब बरगढ़ से लौट रही एक बारात बस को कुछ युवकों ने बीच सड़क पर रोककर बस सवार युवकों से मारपीट की। मामले में जूटमिल थाना में गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चाकू, तलवारनुमा कत्ता और डंडा बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धांगरडीपा निवासी साहिल यादव (19 साल) ने थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 अप्रैल की सुबह वह अपने मोहल्ले के रविंद्र यादव की बारात के साथ बस क्रमांक CG 13 AK 7466 से रायगढ़ से बरगढ़, उड़ीसा गया था। बरात में बावलीकुंआ रायगढ़ निवासी दुर्गेश महंत, हरीश यादव और आशीष निषाद भी शामिल थे। बारात के दौरान बरगढ़ में साहिल यादव और उक्त युवकों के बीच कहासुनी हुई थी, जो वहीं आपसी समझौते से सुलझा दी गई थी। मगर इसी विवाद को लेकर जब बारात रायगढ़ लौट रही थी, तो रात करीब 8 बजे पटेलपाली तिराहा में दुर्गेश महंत, हरीश यादव, आशीष निषाद और सुयश पांडेय ने हाईवे पर बस को रोक लिया। चारों आरोपियों ने चाकू और तलवार जैसे हथियार दिखाकर साहिल यादव को गालियां दी और जान से मारने की धमकी देने लगे। उन्होंने लाठी-डंडों से साहिल के साथ-साथ बस में सवार प्रकाश बरेठ, प्रभात यादव और राधेमोहन यादव से भी मारपीट की । पुलिस ने पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण कराते हुए अपराध क्रमांक 137/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(2), 115(2), 126(2), 324(4), 3(5) बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया। आरोपियों की पतासाजी में जुटी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव व उनकी टीम ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने अपराध को स्वीकारते हुए हथियार छुपाए स्थान की जानकारी दी। उनकी निशानदेही पर एक धारदार चाकूनुमा कत्ता, एक पुराना लोहे का हथियार और डंडा बरामद किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी की इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रशांत राव, सहायक उप निरीक्षक भागीरथी चौधरी, प्रधान आरक्षक दिलदार कुरैशी एवं टीम के अन्य जवान शामिल रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20250430 WA0033 जिले में दिया गया विनोबा एप का प्रशिक्षण एडवांस होगी शिक्षा व्यवस्थाः
Next Article नारायणपुर : लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं के साथ बैठक
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260811 WA0038
घरघोड़ा में 98 किसानों के खातों में पहुंची ₹1.11 करोड़ से अधिक की क्षतिपूर्ति राशि
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026
IMG 20260811 202033
AKASA Finance का ‘प्रगति 2.0’: रायपुर में जुटे छत्तीसगढ़भर के ई-रिक्शा डीलर्स, विस्तार की बनी नई रणनीति
राजधानी August 11, 2026
IMG 20260811 WA0026 scaled
नया बस्ती की समस्याओं को लेकर राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया मौका निरीक्षण
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026
file 00000000f64c820b8d6196a3d93995cb
सर्पदंश पीड़ित परिवारों को एक सप्ताह में मिली राहत, घरघोड़ा तहसील ने तेजी से कराया RBC प्रकरणों का भुगतान कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की संवेदनशील पहल से मृतकों के परिजनों को मिली आर्थिक सहायता, अधिकारियों की तत्परता की हो रही सराहना
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?